सांगला और पूह की 36 पंचायतें अंधेरे में

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के पूह और कल्पा खंड के पर्यटन स्थल सांगला की 36 पंचायतें अभी भी अंधेरे में हैं। इस कारण लोगों को चार दिन से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी शुरू होते ही इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी, जो अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। हालांकि बिजली बोर्ड ने रविवार को पूह और सांगला के कुछ क्षेत्रों को छोटी बिजली परियोजनाओं से बिजली मुहैया करवा कर थोड़ी राहत जरूर दी है। पूह खंड के तीतंग पावर प्रोजेक्ट…

Read More

बर्फ में फंसे दो युवकों को निकाला

सांगला (किन्नौर)। जिला के सांगला से बर्फ हटाने के लिए जा रही एक जेसीबी के ग्लेशियर की चपेट में आने से फंसे दो युवकों को प्रशासन की टीम ने निकाल लिया है जिन्हें जेपी अस्पताल लाया जा रहा है। बर्फ में फंसे युवक चंबा और कांगड़ा जिला के रहने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को एक जेसीबी को सांगला बर्फ हटाने के लिए भेजा गया था लेकिन सांगला रास्ते में दुर्गा मंदिर के पास अचानक ग्लेशियर आ गया जिसकी चपेट में जेसीबी आ गई लेकिन किसी तरह चालक संदीप…

Read More

किन्नौर में भारी बर्फबारी से बिगड़े हालात

सांगला (किन्नौर)। जिले में वीरवार रात से हो रही भारी बर्फबारी के चलते किन्नौर जिला फिर शीतलहर की चपेट में आ गया है। वहीं, जिला के 50 ग्रामीण रूट बंद हो गए हैं। काजा की ओर भी एनएच बंद चल रहा है। वहीं, शिमला और चंडीगढ़ की ओर जाने वाली बसें टापरी से आगे भेजी जा रही हैं। जानकारी के अनुसार जनजातीय जिला किन्नौर में सभी ग्रामीण रूट बंद हैं, जबकि नाको में दो, स्पीलो में चार, सांगला में एक और निचार में भी एक बस फंसी हुई है। इस…

Read More

किन्नौर और काजा अंधेरे में

सांगला/काजा। जनजातीय जिला किन्नौर और काजा में बिजली की आपूर्ति ठप है। क्षेत्र में वीरवार शाम से ही बिजली आपूर्ति बंद है। इसके चलते क्षेत्र के लोग कड़कती ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब 3:30 बजे से सांगला, रिकांगपिओ, पूह क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बंद रही। इस कारण भारी बर्फबारी के दौरान लोग घरों में हीटर तक नहीं जला सके। वहीं, लाहौल स्पीति में भी 18 घंटों से बर्फबारी हो रही है। इस कारण क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप…

Read More

किन्नौर में 9 ग्रामीण रूटों पर बस सेवा बहाल

सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बुधवार को 9 ग्रामीण रूटों पर बस सेवा भेजी गई। जबकि अन्य ग्रामीण रूटों पर अभी भी यातायात बंद है। इसके अलावा कल्पा, पूह और निचार खंड के तहत आने वाले 50 के करीब ग्रामीण सड़कों से बर्फ हटाने का काम चल रहा है। निगम के आरएम किन्नौर डीएस रधु ने कहा कि भले ही जिले के सीमा सड़क संगठन और लोनिवि विभागों ने सड़क बहाल कर दी होगी। लेकिन ताजा बर्फबारी के सड़क में फिसलन होने के कारण बसें नहीं चल पा रही है।…

Read More

किन्नौर के दर्जनों गांव अंधेरे में

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के कई क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात से बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप है। कुछ क्षेत्र वीरवार से ही अंधेरे में हैं। हालांकि बर्फबारी से पहले बिजली बोर्ड ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि बिजली की आपूर्ति सुचारु रखने के लिए पुख्ता प्रबंधन किए गए हैं, लेकिन बर्फबारी ने बिजली बोर्ड के दावों की पोल खोल कर रख दी। शुक्रवार रात दस बजे से पूह खंड के सुमरा, शलखर, चांगो, नाको, नमज्ञा, हांगो, लियो, पूह, ज्ञाबुंग, सुन्नम, रोपावैली, लिप्पा, आसरंग, नेसंग सहित पूह खंड…

Read More

किन्नौर के 50 ग्रामीण रूट बंद

सांगला (किन्नौर)। जिले में शनिवार को मौसम खुलने के बाद भी जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाया है। अभी भी जिले के 50 के करीब ग्रामीण रूट बंद हैं। हालांकि दिन भर क्षेत्र में धूप खिली रही। इस कारण लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, रिकांगपिओ से शिमला और चंडीगढ़ राजमार्ग बहाल हो गया है, जबकि रिकांगपिओ से पूह और काजा की ओर जाने वाली सड़क कई स्थानों पर हिमखंड आने और ल्हासे गिरने से अभी भी बंद है, जबकि जिला के ग्रामीण रूटों पर आज…

Read More

खंभे से गिरकर बिजली कर्मी की मौत

रिकांगपिओ/सांगला। जिले के मूरंग में खंभे से गिरकर एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान विद्या चंद नेगी (40) पुत्र नरगू छेरिंग निवासी मूरंग के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बिजली बोर्ड के कर्मचारी जब बर्फबारी से टूटी लाइन को दुरुस्त कर रहे थे, तो एक कर्मचारी खंभे से गिर गया। पंचायत के प्रधान मूरंग अजेंद्र नेगी ने बताया कि कर्मचारी को तुरंत आईटीबीपी के स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक बिजली बोर्ड में टी मेट पद पर सेवारत…

Read More

क्रशर प्लांट को एनओसी का विरोध

सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की पांगी पंचायत में पटेल इंजीनियरिंग कंपनी को पंचायत की ओर से क्रशर प्लांट के लिए दी गई एनओसी का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत ने लोगों को जानकारी दिए बिना ही कंपनी को एनओसी जारी कर दी है। जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष हाकिम चंद नेगी, पांगी के ग्रामीणों हिगेश चंद्र, प्रमोद कुमार, केशव, धर्म पाल, ठाकुर सैन, कुलदीप सिंह, संतोष सिंह, सत्य प्रकाश, संजीव कुमार, सुंदर कुमार, रमेश कुमार, दीप सागर, मनोज कुमार, चंद्र कुमार और पंकज कुमार…

Read More

निचार और पूह में विद्युत आपूर्ति ठप

सांगला (किन्नौर)। रिकांगपिओ में वीरवार रात से ही बिजली के अघोषित कट लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि जिले के पूह और निचार खंड में वीरवार रात से ही बिजली की आपूर्ति ठप है। इस कारण लोगों को रात भर सर्दी में ठिठुरना पड़ रहा है। क्षेत्र में देर शाम करीब 9:30 बजे के बाद बिजली की आपूर्ति बंद हो गई है। इसके चलते लोगों को भारी बर्फबारी में भी बिना बिजली के समय काटना पड़ रहा है। हालांकि इस बारे में बिजली बोर्ड…

Read More