यहां खतरे से खाली नहीं सफर

सांगला(किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)एनएच पर नाथपा से लेकर रिकांगपिओ तक करीब 45 किलोमीटर का सफर खतरे से खाली नहीं है। यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। हालत यह है कि हल्की बारिश से ही सड़क पर बने गड्ढे पानी से भर जाते हैं। वहीं, पहाड़ियों से लगातार आ रही चट्टानें भी घातक साबित हो सकती हैं। इसके अलावा एनएच पर नाथपा और पानवी पुल के पास, वांगतु के आसपास, उरनी ढांक, रल्ली, लालढांक के पास पहाड़ी से लगातार चट्टानें गिर रही हैं। वहीं, जिले के रल्ली से लेकर शोंगठोंग…

Read More

शिक्षा को हथियार बनाएं महिलाएं

रिकांगपिओ/ सांगला(किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और महिला कल्याण परिषद की ओर से संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डीडी शर्मा ने की। उन्हाेंने महिलाओं को अपने अधिकाराें के प्रति सजग रहने के लिए शिक्षा को एक बड़ा हथियार बनाने के लिए प्रेरित भी किया। इस मौके उन्होंने हरी झंडी दिखा कर महिलाआें की रैली को रवाना किया। इसके बाद भवन में महिला शक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीडी शर्मा उपायुक्त…

Read More

सड़कों की हालत में सुधार प्राथमिकता

सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)उपायुक्त किन्नौर डीडी शर्मा ने कहा कि जिला में प्राकृतिक आपदाआें से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। जिला की 65 पंचायतों में आपदा प्रबंधन कमेटियों का गठन किया जाएगा। वहीं, किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए हर पंचायत को बचाव उपकरण बांटे जाएंगे। उन्होेंने कहा कि किन्नौर में सड़कों की हालत भी ठीक नहीं है। सड़कों को प्राथमिकता के साथ ठीक करवाया जाएगा। ये बातें उपायुक्त ने अमर उजाला से बातचीत में कहीं। एनएच, लोक निर्माण विभाग और सीमा सड़क संगठन को निर्देश…

Read More

यहां खतरे से खाली नहीं सफर

सांगला(किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)एनएच पर नाथपा से लेकर रिकांगपिओ तक करीब 45 किलोमीटर का सफर खतरे से खाली नहीं है। यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। हालत यह है कि हल्की बारिश से ही सड़क पर बने गड्ढे पानी से भर जाते हैं। वहीं, पहाड़ियों से लगातार आ रही चट्टानें भी घातक साबित हो सकती हैं। इसके अलावा एनएच पर नाथपा और पानवी पुल के पास, वांगतु के आसपास, उरनी ढांक, रल्ली, लालढांक के पास पहाड़ी से लगातार चट्टानें गिर रही हैं। वहीं, जिले के रल्ली से लेकर शोंगठोंग…

Read More

किन्नौर में बढ़ाया जाएगा मतदान प्रतिशत

रिकांगपिओ (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी) उपायुक्त किन्नौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीडी शर्मा ने कहा कि लोक सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किन्नौर में सुव्यवस्थित मतदान शिक्षा और मतदाता सहभागिता का प्रयास किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि जिला के 121 मतदान केंद्रों में जहां पिछले चुनावों में दस प्रतिशत से कम का मतदान हुआ है, इसका क्या कारण रहा है। इन सभी बातों का पता लगाया जा रहा है, ताकि आगामी लोक सभा चुनाव के दौरान…

Read More

बर्फबारी से निगम को सवा करोड़ की चपत

सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी) बर्फबारी से किन्नौर जिला में पथ परिवहन निगम को अब तक 1.25 करोड़ रुपये की चपत लग चुकी है। हालत यह है कि करीब तीन माह से सड़कें बंद होने से क्षेत्र के ग्रामीण रूटों पर बस सेवा नहीं चल पा रही है। इस कारण निगम को नुकसान हो रहा है। बर्फबारी से निगम को दिसंबर माह से अब तक सवा करोड़ का नुकसान आंका गया है। बर्फबारी के बाद दिसंबर माह से अब तक जिला के अधिकांश ग्रामीण रूट बंद रहने से जहां जिले के ग्रामीण…

Read More

किन्नौर में फिर शुरू हुई बर्फबारी

सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी) जनजातीय जिला किन्नौर एक बार फिर से शीत लहर की चपेट में आ गया है। बुधवार सुबह से ही जिले में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। बुधवार को कल्पा का न्यूनतम तापमान-2.5 दर्ज किया गया है, वहीं प्रमुख सांगला का न्यूनतम तापमान-2.4 तक पहुंच गया है। जिले में बुधवार सुबह से ही कल्पा, रोधी, पांगी, बारंग, ब्रुआ, शौंग, सांगला, बटसेरी, रक्षम, छितकुल, रिब्बा, रिस्पा, खादरा, आकपा, रारंग, मुरंग, ठंगी, लंबर, पूह, आसरंग, लिप्पा, नेसंग, रोपावैली, यंगथंग, ज्ञाबुंग, चांगों, हागों, चुलिंग, शलखर और सुमरा सहित कई अन्य…

Read More

रिश्वत लेने का आरोपी रिमांड पर

सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी) पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी को कोर्ट ने वीरवार तक रिमांड पर भेज दिया है। जहां विजिलेंस आरोपी एसडीओ से पूछताछ कर रही है। आरोपी को रिमांड पर भेजने की पुष्टि विजिलेंस के डीएसपी गुरदयाल सिंह ने की है। लोनिवि के टापरी कार्यालय में तैनात एसडीओ सुरेश शर्मा निवासी लताव डाक घर फतेहपुर सरकाघाट ने ठेकेदार मंगल दास निवासी चगांव से उरनी और चगांव में लगाए गए डंगे की मेजरमेंट पर साइन करने के बदले दस हजार रुपये की मांग की थी,…

Read More

कर्मचारियों की समस्याओं पर चरचा

रिकांगपिओ (विशेश्वर नेगी) हिमाचल पथ परिवहन निगम की वर्कशाप में जेसीसी के पदाधिकारियों सहित ड्राइवर यूनियन और पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता तकनीकी संगठन के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम की वित्तीय हालत का खामियाजा कर्मचारियों कोे भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की वित्तीय लाभ कभी भी समय पर बिना सघंर्ष के नहीं दिए गए हैं। कर्मचारियों को उनके परिवार और समाज से काट कर उनका मानसिक, आर्थिक और सामाजिक शोषण…

Read More

किन्नौर में बढ़ी रिश्वतखोरी

सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी) जनजातीय जिला में रिश्वत लेने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आलम यह है कि केवल छह माह में विजिलेंस ने जिला में तीन सरकारी अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सरकारी अधिकारियों ने यह रिश्वत छोटे-छोटे काम के लिए मांगी है, जो आने वाले समय के लिए चिंता का विषय है। सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो पूर्व में 2 सितंबर 2013 को आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता अश्वनी कुमार को विजिलेंस ने ठेकेदार से करीब 1 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत…

Read More