वंशिता-रंजन को बेस्ट स्टूडेंट का खिताब

सांगला (किन्नौर)। शिवालिक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भावानगर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर निचार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थियों में ईशिता, इशाली, वैभव, हार्दिक गुप्ता, हार्दिक शुभम, नेहा, अंजलि, साक्षी, श्रुति, अमिशा, स्नेहा, काजल, रंजना, वंशिका, वंशराज, प्रदीप, हर्षित, अनीश, निखिल, करिश्मा, स्वीटी नेगी, अक्षित, ममता, एंजल, गजल, स्नेहा, आलोक, निशा, सुभाष, अंकुश, नीरज, निखिल, अनुराधा, कविता, बबीता, निशा, अलिशा, शिवानी, अनामिका आदि शामिल हैं। वंशिता वर्मा…

Read More

प्रश्नोत्तरी में रवीना, नीतिका रहीं प्रथम

सांगला (किन्नौर)। जिले के भावानगर में सर्व आफ टेलेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में प्राइमरी सेक्शन में प्रोजेक्ट स्कूल भावानगर की रवीना, नीतिका और नीना प्रथम तथा सोनू और रविंद्र द्वितीय रहे। मिडिल सेक्शन में माडल स्कूल की रोहिनी नेगी और अमनदीप नेगी प्रथम और चिराग शर्मा तथा प्रियंका ठाकुर द्वितीय रहे। सेकेंडरी सेक्शन में रितिक ठाकुर, शुभम गुलेरिया और चिराग शर्मा प्रथम, सपना, अंजलि तथा पूनम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सीनियर सेकेंडरी सेक्शन…

Read More

विदेशी पर्यटकों को नहीं भाई किन्नौर की वादियां

सांगला (किन्नौर)। जिले में इस बार विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने के बजाय घटी है। कुछ सालों से जिले के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की आमद में लगातार इजाफा होने से यहां पर्यटन कारोबार खूब फलने फूलने लगा था, लेकिन इस बार कम पर्यटकों के आने से कारोबार में गिरावट आई है। पर्यटन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि इस वर्ष किन्नौर की वादियां विदेशी पर्यटकों को नहीं लुभा पाई हैं। जिले में जारी किए गए इनर लाइन परमिट के आंकड़ों को देखें तो इस वर्ष अब…

Read More

सड़क हादसों में 65 लोगों ने गंवाई जान

रिकांगपिओ (किन्नौर)। गुजरते साल में किन्नौर जिले में 41 सड़क हादसे हुए। इनमें 65 लोगों ने अपनी जान गंवाई। 76 लोग जख्मी हुए। पिछले साल के मुकाबले इस बार सड़क हादसों में कमी आई है पर मरने वालों की संख्या काफी अधिक रही। पिछले साल 42 सड़क हादसे हुए थे। इनमें 55 की मौत और 43 लोग जख्मी हुए थे। एसपी वीना भारती ने बताया कि इस बार जिले में दो बड़े हादसे हुए। मरने वालों की संख्या बढ़ी है। इस बार मर्डर का कोई केस दर्ज नहीं हुआ। पिछले…

Read More

किन्नौर लाल बत्ती लगी कार से चरस बरामद

सांगला(किन्नौर)। जिला में पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट लगी गाड़ी में से पुलिस ने चरस बरामद की है। घटना उस समय हुई जब पुलिस का दल चुनावी ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान जेपी कंपनी के पास पुलिस की नजर एक बिना नंबर प्लेट लाल बत्ती लगी गाड़ी पर पड़ी। पुलिस ने शक के आधार पर जब गाड़ी को जांच के लिए रोका तो उसमें से उसे 60 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का दल एएसआई राजेंद्र सिंह सहित आरक्षी नरेंद्र सिंह,…

Read More

अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

सांगला (किन्नौर)। पुलिस थाना भावानगर के तहत आने वाले निचार खंड के शौरंग स्थित दुमती में नाके के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को बारह बोतल शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निचार खंड के शौरंग स्थित दुमती के पास पुलिस ने नाका लगा रखा था। इसी दौरान ढाबा मालिक रूपी निवासी मनोहर सिंह नेगी नालिंग 1 बोरी में शराब की 12 बोतलें ले कर जा रहा…

Read More

किन्नौर के पानवी में अग्निकांड अब काबू में

सांगला (किन्नौर)। निचार खंड के पानवी में लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है। हालांकि, जले हुए घरों से अब भी धुआं उठ रहा है। लेकिन, आसपास के क्षेत्र में फैली आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। लोगों ने अब राहत की सांस ली है। रविवार रात से लगी आग में पांच परिवारों के 24 कमरे स्वाह हो चुके हैं। प्रशासन की ओर से भी प्रभावितों को पांच से दस हजार रुपये तक की फौरी राहत जारी की गई है। पुलिस आग लगने की घटना के…

Read More

नारालेखन स्पर्धा में पंकज रहे प्रथम

सांगला (किन्नौर)। गुरुकुल पब्लिक स्कूल सांगला में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने स्कूल से बस स्टैंड सांगला तक रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। स्कूल में एड्स पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में साहिल प्रथम, प्रियांशु द्वितीय तथा स्नेहा तृतीय रही। नारा लेखन में पंकज प्रथम, गौरव द्वितीय और मनमोहन तृतीय रहे। प्रश्नोत्तरी में राजीव सदन के परम जीत, अदिति तथा सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में अंशुल प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय तथा अरनव ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर अध्यापक सूरज…

Read More

सड़क चौड़ी करने में हो रही लापरवाही : नेगी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। पूर्व संसदीय सचिव जगत सिंह नेगी ने बीआरओ को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि एनएच-22 को चौड़ा करने का काम कछुआ गति से चला हुआ है। इसके चलते सड़क को चौड़ा करने का कार्य तय समय पर पूरा होता नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि बीआरओ सड़क को चौड़ा करने के लिए जगह-जगह पहाड़ियों में सुरंग खोद कर पहाड़ियों को कमजोर कर रहा है। इससे इस मार्ग पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि सड़क को चौड़ा करने का काम बीआरओ…

Read More