
सांगला(किन्नौर)। जिला में पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट लगी गाड़ी में से पुलिस ने चरस बरामद की है। घटना उस समय हुई जब पुलिस का दल चुनावी ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान जेपी कंपनी के पास पुलिस की नजर एक बिना नंबर प्लेट लाल बत्ती लगी गाड़ी पर पड़ी। पुलिस ने शक के आधार पर जब गाड़ी को जांच के लिए रोका तो उसमें से उसे 60 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का दल एएसआई राजेंद्र सिंह सहित आरक्षी नरेंद्र सिंह, राम कृष्ण और कलावती के साथ चोलिंग में हो रहे पंचायत उप चुनाव केंद्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जेपी फ्लशिंग टनल के पास पुलिस ने बिना नंबर की लाल बत्ती वाली गाड़ी पर पड़ी। लेकिन गाड़ी में बैठे लोगों ने पुलिस की गाड़ी को देखते ही अपनी गाड़ी तेजी से भगाना शुरू कर दिया और उस पर लगी लाल बत्ती को हटाने का प्रयास किया। लेकिन इससे पहले वह लाल बत्ती हटा पाते पुलिस ने उक्त गाड़ी का पकड़ लिया। जांच के दौरान पुलिस को गाड़ी से 60 ग्राम चरस बरामद हुई। यहीं नहीं पकड़े गए आरोपिओं ने गाड़ी की नबंर प्लेट भी गाड़ी के अंदर उतार कर रखी थी। जिस पर गाड़ी नबंर एचपी 01ए 2551 अंकित था। डीएसपी केके वर्धन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान ज्ञान चंद पुत्र प्रेम प्रकाश निवासी निचार और भारत भूषण पुत्र शेर सिंह निवासी सापनी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आरोपी लाल बत्ती कहां से लाए है।
