रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में भारी बर्फबारी से जनजीवन एक बार फिर ठहर गया है। करीब पैंतालीस सेंटीमीटर से अधिक बर्फ गिरने से जिला मुख्यालय रिकांगपिओ का देश-दुनिया से संपर्क कट गया। ताजा हिमपात से तापमान में भारी गिरावट आई है। इसके चलते लोगों को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ रहा है। किन्नौर में रविवार रात से ही हिमपात हो रहा है। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में ही पैंतालीस सेंटीमीटर से अधिक बर्फ गिर चुकी है। इसके अलावा कल्पा में 75 सेंटीमीटर, सांगला में 60 और छितकुल, आसरंग तथा रोपा में…
Read MoreCategory: Kinnaur
किन्नौर में 13 फरवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
सांगला (किन्नौर)। घाटी में एक बार फिर बर्फबारी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह से शुरू हुई बर्फबारी देर शाम तक 60 सेंटीमीटर तक पहुंच गई थी। इधर, जिला प्रशासन ने भी किन्नौर घाटी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 13 फरवरी तक अवकाश की घोषणा कर दी गई है। जबकि, क्षेत्र में बिजली-पानी की आपूर्ति एक बार फिर बंद हो गई है। रिकांगपिओ, कल्पा, सांगला, छितकुल, नाको, कोठी कश्मीर, ब्रैलंगी, तैलंगी, रोधी, पांगी, खवांगी, पौवारी, किल्बा, सापनी,…
Read Moreहिमखंड वाले क्षेत्रों से हटाए जाएंगे लोग
सांगला (किन्नौर)। 17 और 18 जनवरी को भारी बर्फबारी के बाद हिमखंड की चपेट में आने से हुई लोगों की मौत के बाद किन्नौर जिला प्रशासन ने कड़ा सबक लिया है। सोमवार से हो रही बर्फबारी के बाद किन्नौर प्रशासन ने जहां-जहां हिमखंड आने की संभावना है, उन क्षेत्रों के लोगों को दूसरे क्षेत्रों में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों को निर्देश दिए हैं कि अब बिना किसी काम के अपने घर से…
Read Moreकिन्नौर में पटरी पर नहीं लौटा जनजीवन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। 17 और 18 जनवारी को किन्नौर घाटी में हुई भारी बर्फबारी के बाद जनजातीय क्षेत्र में जनजीवन अब तक पटरी पर नहीं लौट पाया है। अब भी किन्नौर के क ई सड़क मार्ग बंद होने के साथ-साथ बिजली और पानी की सुविधा से भी लोग महरूम हैं। आलम यह है कि जिला मुख्यालय रिकांगपिओ तक के कई क्षेत्राें में आईपीएच विभाग के नलों में दो सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। यही हाल जिला के सांगला, टापरी, भावानगर, पूह आदि क्षेत्रों का भी है। इधर, मौसम विभाग…
Read Moreदेवी बोलीं, अभी और होगी बर्फबारी!
सांगला (किन्नौर)। जिले में आने वाले समय में दो बार फिर भारी बर्फबारी का सामना करना पड़ेगा। यह भविष्यवाणी स्वर्ग प्रवास से लौटने के बाद मां हीरमा ने गूर के माध्यम से की है। जिले में स्वर्ग प्रवास पर गए देवी-देवता अब धरती पर लौटना शुरू हो गए हैं। किन्नौर घाटी में लोहड़ी पर्व के दौरान सभी देवी-देवता स्वर्ग प्रवास पर चले जाते हैं और 15 माघ और इसके बाद स्वर्ग प्रवास पर गए देवी देवता धरती पर लौटना शुरू होते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिले के गांव…
Read Moreपंद्रह दिन बाद भी रात्रि बस सेवा बंद
सांगला (किन्नौर)। बर्फबारी के 15 दिन बाद भी किन्नौर के ग्रामीण रूटों पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। इसके अलावा एनएच-22 के बहाल होने के बाद भी रिकांगपिओ से रात्रि बस सेवा अभी भी बंद है। ग्रामीण रूटों पर और रात्रि बस सेवा बहाल न होने के चलते लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। वहीं पथ परिवहन निगम को भी हर दिन साढ़े तीन लाख रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है। बर्फबारी के 15 दिन बाद भी जिले के ग्रामीण रूटों मुरंग, नैसंग,…
Read Moreरिकांगपिओ से रामपुर के लिए दौड़ी बस
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले के रल्ली में अवरुद्ध नेशनल हाईवे को बहाल कर दिया गया है। सीमा सड़क संगठन के जवानों ने आठ दिन की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार को हाईवे बहाल किया। अब रिकांगपिओ से रामपुर और शिमला के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। लेकिन, जिले के ग्रामीण रूटों की स्थिति यथावत है। उपायुक्त जेएम पठानिया ने रल्ली के पास अवरुद्ध एनएच को बहाल किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने मार्ग बहाली के लिए सीमा सड़क संगठन के जवानों की तारीफ की है। मार्ग बहाली…
Read Moreसड़कों का जायजा लेने पहुंचे विधायक
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में रिकार्डतोड़ बर्फबारी से बिजली, पानी और सड़क को खासा नुकसान पहुंचा है। लेकिन प्रशासन, लोनिवि, बिजली, आर्मी, आईटीबीपी और बीआरओ ने अस्तव्यस्त जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए सराहनीय कार्य किए हैं। यह कहना है विधायक जगत नेगी का। वीरवार को रिकांगपिओ में सड़कों की स्थिति का जायजा लेने के बाद विधायक ने कहा कि अवरुद्ध सड़कों को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। सड़क बहाली कार्य में 25 जेसीबी समेत मजदूर लगाए गए हैं। इसी तरह एनएच पर भी मजदूर…
Read Moreहेलिकाप्टर ने काजा के लिए भरी उड़ान
रामपुर बुशहर। भारी हिमपात से रामपुर में फंसे स्पीति के लोगों को ले जाने के लिए हेलिकाप्टर ने काजा की उड़ान भरी। वीरवार को रामपुर के शिंगला हैलीपैड से काजा उडे़ हेलिकाप्टर ने एक उड़ान में यहां से 18 लोग काजा पहुंचाए। जबकि काजा से दो गर्भवती महिलाओं समेत बीस लोग शिमला पहुंचाए गए। अभी भी रामपुर और काजा में कई लोग फंसे हुए हैं। इनको ले जाने के लिए शुक्रवार को हेलिकाप्टर आएगा या नहीं, इस पर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। हिमपात से नेशनल हाईवे-22 अवरुद्ध होने…
Read Moreकिन्नौर के लिए नहीं उड़ा उड़नखटोला
सांगला (किन्नौर)। घाटी में फंसे दर्जनों लोगों को हेलिकाप्टर सुविधा नहीं मिल पाई है। प्रशासन का तर्क है कि किन्नौर में अधिकांश स्थानों पर एनएच को बहाल कर दिया गया है। इसके चलते अब हेलिकाप्टर की आवश्यकता नहीं है। वहीं, बुधवार को रिकांगपिओ से रल्ली तक छोटे वाहन और कड़छम से शिमला के लिए बस सेवा शुरू हो गई है। वहीं, हिम खंड की चपेट में मारे गए जम्मू और चंबा के तीन लोगों की मौत हो गई थी। इनके शव भी उनके घरों के लिए भेज दिए गए हैं।…
Read More