तीस घंटे बाद एनएच पर दौड़े वाहन

सांगला (किन्नौर)। तीस घंटों से नाथपा के एरिया थ्री के पास बंद एनएच यातायात के लिए बहाल हो गया है। इससे सड़क की दोनों ओर फंसे करीब दो सौ वाहन चालकों और सैलानियों ने राहत की सांस ली है। बुधवार को एरिया थ्री के पास भूस्खलन के चलते एनएच बंद हो गया था। मार्ग बंद होने से रिकांगपिओ सहित टापरी, चौलिंग, करच्छम, पौवारी, रल्ली, खवांगी, कल्पा, कोठी, तैलंगी, ब्रैलंगी, कश्मीर, सांगला वैली और पूह खंड की ओर से भावानगर, निगुलसरी, चौरा, बधाल, ज्यूरी, झाकड़ी, रामपुर और शिमला की तरफ तीस…

Read More

32 घंटे बाद एनएच बहाल

रिकांगपिओ (किन्नौर)। एनएच-5 पर काशांग के पास मंगलवार को सुबह आठ बजे भारी चट्टानों के गिरने से बंद हुआ सड़क 32 घंटों के बाद रिकांगपिओ से पूह और काजा के लिए बहाल कर दिया गया है। हालांकि, इस स्थान पर सड़क चौड़ा करने का काम चल रहा है। बुधवार को तीन बजे रिकांगपिओ से रिब्बा, मूरंग, ठंगी, रोपा, पूह, नाको चांगो, शलखर, ताबो और काजा के लिए बसों को भेजा गया। आरएम रिकांगपिओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बसें भेजने की पुष्टि की है। विधायक का पंद्रह बीस का दौरा रद…

Read More

बीपीएल परिवार चयन प्रक्रिया को नकारा

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की निचार पंचायत में बीपीएल परिवारों का चयन नहीं हो पाया। रविवार को देर शाम तक चली ग्रामसभा में लोगों ने सरकार की चयन प्रक्रिया को पूरी तरह से नकार दिया और मांग की कि राजस्व सर्वे करने के बाद ही लाभार्थियों का चयन किया जाए। निचार पंचायत में बीपीएल परिवारों के चयन को लेकर खासा हंगामा हुआ। सुबह शुरू हुई बैठक देर शाम तक चली। बावजूद इसके बीपीएल परिवारों का चयन नहीं हो पाया। ग्रामसभा में पहुंचे ग्रामीणों ने सरकार की बीपीएल परिवारों के चयन…

Read More

11 अप्रैल से किन्नौर में होंगे विस उपाध्यक्ष

रिकांगपिओ (किन्नौर)। विधानसभा उपाध्यक्ष एवं किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी आगामी 11 अप्रैल को अपने गृह क्षेत्र किन्नौर का दौर करेंगे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता निर्मल नेगी ने बताया कि नेगी 29 अप्रैल तक जिला किन्नौर में रहेंगे। इस दौरान वह प्रथम चरण में निचार क्षेत्र का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी 11 अप्रैल को शिमला से चलेंगे और 11 बजे चौरा पहुंच जाएंगे। इसी दिन भावानगर में कार्यकर्ताओं से बैठक और जनसभा के अलावा लोगाें की समस्याओं को सुनेंगे। 12 अप्रैल को निचार उपमंडल…

Read More

ल्हासे गिरने से पंद्रह घरों को खतरा

सांगला (किन्नौर)। क्षेत्र के शागाेंसारिंग क्षेत्र के करीब 15 परिवार कभी भी बासपा नदी में समा सकते हैं। इन लोगों के घरों के पास से लगातार ल्हासे गिर रहे हैं। हालांकि, इन लोगों की अधिकांश जमीन ल्हासों की भेंट चढ़ चुकी है। लेकिन अब इनके मकानों को भी खतरा बना हुआ है। इन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं। वर्ष 2007 में बासपा में आई बाढ़ से शागोंसारिंग में लोगों की जमीन को नुकसान पहुंचा था। नदी में बढ़ रहे जल स्तर…

Read More

पूजे को पंचायत बनाने की वकालत

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के निचार खंड के तहत आने वाले पूजे गांव को पंचायत का दर्जा देने की लोगों की मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पूजे गांव और उसके आसपास वाले गांवों की जनसंख्या तीन हजार से अधिक है। लेकिन इस क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते लोग वर्ष 2002 से इस क्षेत्र से निचार पंचायत से अलग कर पूजे गांव को पंचायत का दर्जा देने की मांग कर रहे है। अब एक…

Read More

किन्नौर में सफर खतरे से खाली नहीं

सांगला (किन्नौर)। जिले में भले ही सड़कें यातायात के लिए बहाल कर दी गई हों लेकिन अभी भी इन सड़कों पर सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं है। चाहे बीआरओ के तहत आने वाला एनएच हो या फिर लोक निर्माण विभाग के तहत चल रहे अन्य रूट, इन सभी की हालत खस्ता बनी हुई है। यहां किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बर्फबारी के बाद बीआरओ और एनएच प्राधिकरण के तहत आने वाले नाथपा से लेकर कौरिक तक नेशनल हाइवे की हालत बदहाल है। जबकि, जिले…

Read More

अब काशंगनाला में बंद हो गया एनएच

सांगला (किन्नौर)। जिले के पांगीनाला में एनएच अभी बहाल नहीं हुआ था कि शुक्रवार रात काशंगनाला में एनएच पर पहाड़ी से चट्टानें आ गिरीं। चट्टानों से करीब चालीस सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सीमा सड़क संगठन ने अवरुद्ध सड़क बहाल करने के लिए मशीनों समेत जवान तैनात कर दिए हैं। संगठन के ओसी एचआर वनराज ने बताया कि काम युद्धस्तर पर चला हुआ है और एक-दो दिन के भीतर सड़क बहाल कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक काशंगनाला में शुक्रवार रात पहाड़ी से विशालकाय चट्टानें खिसक कर एनएच पर गिर…

Read More

एसपी किन्नौर ने की मंदिर कमेटी से पूछताछ

सांगला (किन्नौर)। जिले के सापनी स्थित दुर्गा मंदिर से चोरी मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मंदिर कमेटी से पूछताछ की। इस अवसर पर एसपी किन्नौर अजय बौद्ध भी मंदिर सापनी आए हुए थे। हालांकि, अभी तक मंदिर में चोरी मामले में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है। जबकि प्रारंभिक जांच में पाया जा रहा है कि करीब तीस साल पहले मंदिर में मूर्ति की स्थापना की गई थी। जबकि, बाजार में इसका दाम लाखों रुपयों में बताया जा रहा है। पीरी नाग मंदिर से दुर्गा की…

Read More

103 कर्मियों के भविष्य पर लटक रही तलवार

सांगला (किन्नौर)। हिमाचल शोरंग पावर प्रोजेक्ट को किसी अन्य कंपनी को सौंपने की तैयारी चल रही है। इससे प्रोजेक्ट में कार्यरत किन्नौर की तीन पंचायतों के करीब 103 कर्मचारियों के भविष्य पर तलवार लटकती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि दूसरी कंपनी अलग से कर्मचारियों की भरती कर रही है। इससे कर्मचारियों की छंटनी तय है। किन्नौर जिले में निर्माणाधीन हिमाचल शोरंग पावर प्रोजेक्ट को नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी बन रही है। वित्तीय संकट के चलते अब प्रोजेक्ट को किसी अन्य कंपनी को सौंपा जा रहा है। प्रोजेक्ट…

Read More