अब स्कूलों में मिड-डे-मील पर संकट

सांगला (किन्नौर)। जिला के मुख्य पर्यटन स्थल सांगला में लोगों की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब तो आलम यह हो गया है कि रसोई गैस की आपूर्ति न होने के कारण स्कूलों में मिड-डे मील पर भी संकट खड़ा हो गया है। सांगला तहसील में बीस प्राथमिक स्कूल और सात माध्यमिक पाठशालाएं हैं। 15 जून को हुई भारी बारिश के चलते सांगला देश और दुनिया से पूरी तरह से कटा हुआ है। सड़क मार्ग बंद होने के कारण क्षेत्र के लिए जरूरी सामान की आपूर्ति…

Read More

शोंगटोंग प्रोजेक्ट की एडिट का काम बंद

रिकांगपिओ (किन्नौर)। मांगों को लेकर बार-बार मिल रहे आश्वासनों से तंग जिले की बारंग पंचायत के लोगों का गुस्सा आखिरकार प्रोजेक्ट प्रबंधन के खिलाफ फूट ही गया। सोमवार को सैकड़ों की तादाद में एकत्र ग्रामीणों ने शोंगटोंग परियोजना स्थल पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और एडिट टनल-दो का कार्य बंद करवा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक वे काम शुरू नहीं होने देंगे। प्रभावितों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन मांगों को लेकर उनको बार-बार आश्वासन दे रहा है, जबकि हकीकत में…

Read More

ज्यूरी में पांच सौ छात्रों की सुरक्षा दांव पर

ज्यूरी (किन्नौर)। यहां की रावमापा ज्यूरी में शिक्षा ग्रहण कर रहे करीब पांच सौ छात्रों की जान खतरे में है। कभी स्कूल के पिछली तरफ ऊपर से चट्टानों के आने का खतरा बना है तो कहीं स्कूल के आगे वाले भाग से भी दो स्थानों से ल्हासे गिरने के कारण स्कूल भवन को खतरा है। ऐसे में यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को भी जान का खतरा बना हुआ है। शनिवार को भी स्कूल के पीछे बन रही सड़क से चट्टानों के गिरने से स्कूल भवन बाल-बाल बचा। लेकिन…

Read More

22 दिन बाद भी नहीं खुली सांगला सड़क

सांगला (किन्नौर)। पर्यटन स्थल सांगला पूरे बाइस दिन बाद भी जिला मुख्यालय समेत देश दुनिया से कटा हुआ है। 16 और 17 जून को समूचे जिले में हुई भारी बारिश से 18 किमी लंबी कड़छम-सांगला सड़क जगह-जगह अवरुद्ध हो गई थी। तब से लेकर यह सड़क आज तक बंद है। अभी तक केवल यह सड़क करीब 600 मीटर ही बहाल हो पाई है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग के मजदूर सड़क बहाली के कार्य में लगे हुए हैं, लेकिन पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर कार्य में बाधा डाल रहे हैं।…

Read More

खराब मौसम पर किन्नौर जिले में हाई अलर्ट

रिकांगपिओ (किन्नौर)। खराब मौसम को देखते हुए किन्नौर जिले में अगले तीन दिन के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए लोगों को हरदम चौकस रहने के लिए कहा है। मौसम विभाग की चेतावनी पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। उपायुक्त कैप्टन जेएम पठानिया ने कहा है कि खराब मौसम में सोच समझ कर ही घर से बाहर निकलें। हर समय चौकस रहें, जिससे जोरदार बारिश में प्राकृतिक आपदा की स्थिति में बचाव हो सके। उन्होंने जिले में स्थापित समस्त कंट्रोल…

Read More

मंदिर में चोरी मामले में दो गिरफ्तार

सांगला (किन्नौर)। शमशीर देवता रक्षम मंदिर से चोरी के मामले में पुलिस ने दो नेपाली लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी केके वर्धन ने बताया कि पुलिस ने नेपाल के दो लोगों को शक के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने वीरवार देर रात खरोगला के पास नाका लगा रखा था, तभी ग्रामीणों और पुलिस ने दो नेपाली लोगों को वहां देखा। नेपाली पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए।…

Read More

जल्द बहाल की जाए सड़क सुविधा : नेगी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लेने के बाद शुक्रवार को विस उपाध्यक्ष एवं विधायक जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वे अपने विभाग से संबंधित कार्यों को जल्द पूरा करें। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे जिले में खाद्य सामग्री, तेल, रसोई गैस, दवाइयां और कीटनाशक का स्टोर रखें क्योंकि भविष्य में कभी भी इस तरह की आपदा पड़ने पर लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने जिले के स्पीलो, जंगी, लिप्पा, मूरंग,…

Read More

गाड़ी से साठ किलो नागछतरी बरामद

सांगला (किन्नौर)। पुलिस ने चौरा चैकपोस्ट पर एक गाड़ी से साठ किलो नागछतरी बरामद की। पुलिस ने जड़ी बूटी तस्करी के आरोप में गाड़ी चालक एवं मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। अभी यह पता नहीं चला है कि आरोपी ने नागछतरी किससे खरीदी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने थाना प्रभारी भावानगर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चैकपोस्ट चौरा में नाका लगाया था। इसी दौरान पुलिस ने भावानगर की ओर से रामपुर आ रही बोलेरो गाड़ी…

Read More

सांगला में रसोई गैस के लिए हाहाकार

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर के सांगला में रसोई गैस के लिए हाहाकार मच गया है। सड़क बंद होने से यहां रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सिलेंडर न मिलने से सांगला समेत ब्रुआ, शौंग, चांसू, कामरू, थैमगारंग, बटसेरी, रकछम व छितकुल के लोग परेशान हैं। यहां केरोसिन तेल भी न होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ग्राम पंचायत चांसू के प्रधान अनिल नेगी, सांगला के प्रधान सरोज नेगी, थैमगारंग के उप प्रधान भरत नेगी,…

Read More

सांगला में रसोई गैस के लिए हाहाकार

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर के सांगला में रसोई गैस के लिए हाहाकार मच गया है। सड़क बंद होने से यहां रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सिलेंडर न मिलने से सांगला समेत ब्रुआ, शौंग, चांसू, कामरू, थैमगारंग, बटसेरी, रकछम व छितकुल के लोग परेशान हैं। यहां केरोसिन तेल भी न होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ग्राम पंचायत चांसू के प्रधान अनिल नेगी, सांगला के प्रधान सरोज नेगी, थैमगारंग के उप प्रधान भरत नेगी,…

Read More