यूएसए का युवक किन्नौर में बीमार

रिकांगपिओ (किन्नौर)। अंतरराष्ट्रीय सीमा में पिछले तीन दिन से एक विदेशी युवक बीमार पड़ा है। यह युवक आकपा नामक स्थान पर वन विभाग के विश्राम गृह में बीमार हो गया। जबकि, उसका दूसरा दोस्त उसे छोड़ कर चला गया है। जानकारी के अनुसार युवक का नाम मार्क एनडुह केरी है और वह यूएसए का रहने वाला है। युवक ने 16 सितंबर को रिकांगपिओ से नाको में जाने के लिए इनरलाइन परमिट प्राप्त किया था। युवक 17 सितंबर को भारत—चीन सीमावर्ती क्षेत्र नाको, काजा और ताबो की ओर अपने एक अन्य…

Read More

भावावैली के सेब पर मंडराया संकट

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले की भावा वैली के करोड़ों रुपये के सेब पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इस वैली को देश-दुनिया से जोड़ने वाली सड़क डेढ़ माह से अवरुद्ध है। इससे सेब उत्पादकों के माथे पर चिंता की लकीरें झलक रही हैं। हालांकि, अवरुद्ध जगह पर लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक तौर पर स्पेन लगा दी गई है लेकिन स्पेन की दशा सही न होने के कारण सेब उत्पादक इसमें पेटियों की ढुलाई नहीं कर पा रहे हैं। स्पेन की तारें आपस में उलझती रहती हैं, जिससे बार-बार…

Read More

जहर निगलने से युवक की मौत

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के रिशाल गांव में एक युवक की जहर निगलने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक माया राम (28) निवासी रिशाल चगांव ने शुक्रवार को गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे तुरंत छोलतू अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक को उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी रेफर कर दिया, लेकिन युवक ने रास्ते में बधाल के पास दम तोड़ दिया। शनिवार को पुलिस ने भावानगर अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया…

Read More

बहाल नहीं हुई काफनू सड़क

सांगला (किन्नौर)। वांगतु-काफनू सड़क वीरवार को भी बहाल नहीं हो पाई। चट्टानें गिरने से सड़क मंगलवार रात से अवरुद्ध है। सड़क न खुलने से जहां दोनों ओर सरकारी एवं निजी वाहन फंसे हैं, वहीं लोगों को आवागमन में भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। लोगों को रिकांगपिओ और रामपुर आने के लिए करीब पांच किमी से अधिक सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। लोनिवि के एक्सईएन भावानगर बीएस मेहता ने सड़क बहाल न होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लोनिवि के मजदूर सड़क को बहाल करने की…

Read More

वांगतु-काफनू सड़क बंद; वाहन फंसे

सांगला (किन्नौर)। वांगतु-काफनू सड़क चट्टानों के गिरने से मंगलवार देर रात से बंद हो गई है। इससे इस मार्ग पर चार निजी बसों सहित दर्जनों छोटे वाहन भी फंसे हुए हैं। वहीं, लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को रिकांगपिओ और रामपुर आने के लिए करीब पांच किमी से अधिक सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। उधर, सेब सीजन भी शुरू होने वाला है। बागवानों को यहां तैयार होने वाली करीब ढाई लाख सेब पेटी को मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सताने लगी है।…

Read More

चट्टानों की चपेट में आई दो गाड़ियां

सांगला (किन्नौर)। जिले की कड़छम वांगतु सड़क को जोड़ने वाले कंडार लिंक रोड पर 1892 मोड़ पर चट्टानों की चपेट में दो कारें आ गईं। इसमें एक कार को अधिक नुकसान नहीं हुआ है, जबकि दूसरी पूर्ण रूप नष्ट हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार दौलत नेगी भावानगर से हुरी अपनी कार संख्या एचपी-26ए 0911 में जा रहे थे। इसी दौरान कार पर पत्थर गिरने से शीशे और बोनट को नुकसान हुआ है। जबकि, दूसरे मामले में ज्वाहर चंद निवासी ब्रुआ की कार संख्या एचपी-25ए 1544 पत्थरों की चपेट…

Read More

पत्थर लगने से ग्रेफ के जवान की मौत

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले के शोंगठोंग के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने ग्रेफ के जवान की जिंदगी लील ली। काम करने के बाद लंच कर रहे जवान की सिर पर पत्थर लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। झारखंड निवासी विनोद उराव पुत्र तिजा उराव मंगलवार दोपहर को शोंगठोंग के पास अपने साथियों के साथ लंच कर रहा था। इस दौरान पहाड़ी से पत्थर खिसका जो उसके सिर पर लगा। पत्थर से सिर पर गहरी…

Read More

सांगला सड़क पर सफर बना खतरनाक

सांगला (किन्नौर)। कड़छम से सांगला सड़क भले ही छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी गई है, लेकिन अभी भी इस सड़क पर सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं है। 18 किमी लंबी इस सड़क पर कई जगह डंगे और चट्टानें गिर रहे हैं। इसके चलते इस मार्ग पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क की खस्ता हालत के चलते सांगला वैली में सैलानियों का आना भी पूर्ण रूप से बंद हो गया है। इससे यहां कारोबारियों को भी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा…

Read More

लापरवाह ठेकेदारों को दिए जाएं नोटिस

सांगला (किन्नौर)। विधानसभा उपाध्यक्ष एवं किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को पूर्वणी, तालंगती, बारंग, मेबर, भावावैली, उरनी, ब्रुआ और शौंग क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में छोटे वाहनों के लिए बहाल की गई सड़कों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को काम में लापरवाही कर रहे ठेकेदारों को नोटिस जारी करने को कहा। इस दौरान उन्होंने रल्ली में ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद उन्होंने विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को समय रहते दूर करने के…

Read More

जन्माष्टमी पर पुलिस का भी रहेगा पहरा

रिकांगपिओ (किन्नौर)। समुद्रतल से बारह हजार से अधिक फीट की ऊंचाई पर स्थित किन्नौर जिले के यूला कंडा में इस बार भी जिला स्तरीय भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ 27 और 28 अगस्त को मनाया जाएगा। उत्सव के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस धार्मिक स्थल तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को यूला गांव से आगे कई किमी की पैदल यात्रा करनी पड़ती है। जबकि, विभिन्न जगहों से यूला गांव तक वाहन से भी पहुंचा जा सकता है। यूला कंडा तक कल्पा से होते…

Read More