धर्मशाला। खाद्य आपूर्ति एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कहा कि विपक्षी दल ने उनके ऊपर चार्जशीट में जो आरोप लगाए हैं वह पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि विपक्ष नेताओं ने 15 दिन के भीतर उनसे माफी न मांगी तो वे 16वें दिन मानहानि का नोटिस थमाएंगे। बाली ने कहा कि यदि उनके खिलाफ एक भी आरोप साबित होता है या फिर एक रुपये का घोटाला भी सामने आता है तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। लेकिन आरोप…
Read MoreCategory: Kangra
प्रदेश सरकार शनिवार से कांगड़ा प्रवास पर
धर्मशाला। प्रदेश सरकार शनिवार से कांगड़ा प्रवास पर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और अन्य मंत्री भी प्रवास में शामिल रहेंगे। चार दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जिला कांगड़ा के विभिन्न इलाकों का दौरा कर दर्जनों योजनाओं की आधारशिला रखेंगे और शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री अपने प्रवास पर 28 दिसंबर को दोपहर बाद गगल पहुंचेंगे। दिल्ली से हेलीकाप्टर से 2 बजे गगल हवाई अड्डे पर उतरेंगे, जहां से वह शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के थरोट पहुंचेेंगे। यहां मुख्यमंत्री चंबी-थरोट सड़क पर बने पुल का लोकार्पण करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करेंगे। सरकारी…
Read Moreलुटेरों ने चक्की पुल के पास फेंका सामान
कंडवाल (कांगड़ा)। नूरपुर के पास गनोह इलाके में सोमवार रात्रि तेल और घी से भरी पिकअप जीप को छीनकर फरार लुटेरों ने सामान चक्की पुल के पास फेंक दिया। अब तमाम सामग्री पंजाब पुलिस के कब्जे में है। पंजाब पुलिस ने कांगड़ा पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी है। लुटेरे जीप लूटने के बाद अपनी कार को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गए थे। पिकअप जीप (एचपी 19 सी 7303) के चालक विशाल निवासी मोआ (ऊना) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह चिंतपूर्णी से डमटाल मंडी…
Read Moreडिप्टी रेंजर और गार्ड पर जानलेवा हमला
रक्कड़ (कांगड़ा)। रात को बांस से लदे वाहन को गुजरने की अनुमति न देने पर वन विभाग सदवां ब्लॉक के डिप्टी रेंजर और गार्ड पर कुछ लोगों ने उनके क्वार्टर में घुसकर हमला कर दिया। इससे डिप्टी रेंजर और गार्ड जख्मी हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक मंगलवार रात बांस से लदे वाहन को परमिशन न देने पर सुरेश कुमार, सुरजीत सिंह और जोगिंद्र निवासी सदवां ने सदवां ब्लॉक के डिप्टी रेंजर और गार्ड से मारपीट की।…
Read Moreडिप्टी रेंजर और गार्ड पर जानलेवा हमला
रक्कड़ (कांगड़ा)। रात को बांस से लदे वाहन को गुजरने की अनुमति न देने पर वन विभाग सदवां ब्लॉक के डिप्टी रेंजर और गार्ड पर कुछ लोगों ने उनके क्वार्टर में घुसकर हमला कर दिया। इससे डिप्टी रेंजर और गार्ड जख्मी हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक मंगलवार रात बांस से लदे वाहन को परमिशन न देने पर सुरेश कुमार, सुरजीत सिंह और जोगिंद्र निवासी सदवां ने सदवां ब्लॉक के डिप्टी रेंजर और गार्ड से मारपीट की।…
Read Moreधर्मशाला के लिए हाईटेक बस सेवा शुरू
ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम ने तीर्थनगरी से हिमाचल जाने वाले पर्यटकों को क्रिसमस का तोहफा दिया है। बुधवार को धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। खास बात यह कि बस पूरी तरह से वातानुकूलित है और स्थानीय रोडवेज बस अड्डे से प्रतिदिन निर्धारित समय शाम पांच बजे रवाना होगी। राज्य परिवहन निगम ने चारधाम यात्रा के प्रवेशद्वार तीर्थनगरी से नए रूट का विस्तार करते हुए रोडवेज बस अड्डे से धर्मशाला के लिए सीधे बस सेवा शुरू की है। हाईटेक बस देहरादून, पावंटा सहिब…
Read Moreड्यूटी में कोताही बरतने पर कर्मचारी निलंबित
धर्मशाला। रेडक्रास सोसायटी के तहत रखे एक कर्मचारी को ड्यूटी में कोताही बरतने पर उपायुक्त सी पालरासु ने निलंबित कर दिया है। कर्मचारी पर आरोप लगे हैं कि उसने ड्यूटी में कोताही बरती है। साथ ही वह अनाधिकृत रूप से अवकाश पर रहा है। आरोप है कि नशा निवारण केंद्र में नशा छुड़ाने आए मरीजों को आपत्तिजनक सामग्री भी सप्लाई की गई है। जांच के दौरान कर्मचारी पर लगे तमाम आरोप सही पाए गए हैं। अब कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। कर्मचारी पहले रेडक्रास की एंबुलेंस में…
Read Moreनेरटी में दुकान से हजारों की चोरी
शाहपुर (कांगड़ा)। चोरों ने नरेटी में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से हजारों रुपये का सामान चोरी किया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने रविवार रात्रि रविंद्र कुमार की नेरटी में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हर रोज की तरह रविंद्र शाम को दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह रविंद्र जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान का शटर खुला पाया। भीतर जाकर देखा तो सारा…
Read Moreकार छोड़ सामान से भरी जीप ले उड़े चोर
कंडवाल (कांगड़ा)। नूरपुर के पास गनोह इलाके में सोमवार रात्रि तेल और घी से भरी जीप छीनकर लुटेरे फरार हो गए। हैरत की बात यह है कि शातिर अपनी कार वहीं छोड़ गए। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जीप में डेढ़ लाख से अधिक का सामान था। लूट का शिकार जिला ऊना निवासी हुआ है। कार चोरी की है या निजी, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। जीप (एचपी 19 सी 7303) के चालक विशाल निवासी मोआ (ऊना) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह…
Read Moreन्यू ईयर पार्टी पर बजेगा लाइव डीजे
धर्मशाला। पर्यटन निगम पर्यटकों के स्वागत की तैयारियों में जुट गया है। क्रिसमस और न्यू ईयर पर विशेष कार्यक्रम होंगे। क्रिसमस पर जहां निगम और निजी होटल मालिकों ने होटलों को खूब सजा दिया है, वहीं न्यू ईयर पर पर्यटन निगम के होटलों में लाइव डीजे का आयोजन होने जा रहा है। डीजे ब्वॉय पार्टी में आए लोगों का मनोरंजन करेंगे। 31 दिसंबर की शाम को होटल धौलाधार स्थित धर्मशाला, होटल भागसू, दॅ क्लब हाउस, होटल मणिमहेश स्थित डलहौजी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें कपल के लिए विशेष…
Read More