प्रदेश के घुमारवीं से कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी का मंत्री बनना लगभग तय है। हालांकि हमीरपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के नाम पर पेच फंस गया है। कांगड़ा के फतेहपुर से कांग्रेस विधायक भवानिया सिंह पठानिया के नाम मंत्री पद की रेस में एकाएक सामने आया है। हालांकि, जयसिंहपुर से कांग्रेस विधायक यादविंद्र गोमा का नाम पहले से ही मंत्री पद के लिए चर्चा में हैं। वहीं, जल्दी ही राज्य मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को तीसरे दिन भी नई दिल्ली में डटे…
Read MoreCategory: Kangra
पीएम मोदी और नड्डा को एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विरोध में लिखा पत्र
कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तार प्रस्तावित समाज कल्याण समिति इच्छी के प्रधान रजनीश मोना और महासचिव हंसराज चौधरी ने बुधवार को कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तारीकरण के भूमि अधिग्रहण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को एक पत्र भेजा है। उन्हाेंने बताया कि पत्र के माध्यम से मांग की है कि गग्गल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण पर रोक लगाई जाए। उन्होंने आरोप लगाया के लगभग 30 वर्ष पूर्व कांग्रेस के कार्यकाल में गलत आंकड़े पेश कर और नियमों को ताक पर रखकर हवाई अड्डे का…
Read Moreप्रदेश भर में 18 जून से शुरू होगी टेट की परीक्षा
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाले अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए इस बार दो फीसदी आवेदन कम आए हैं। जनवरी माह में हुए टेट के दौरान 38 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने सात विषयों की परीक्षा के लिए आवेदन किए थे, जबकि इस बार आवेदनों की संख्या में आंशिक कमी दर्ज हुई है। शिक्षा बोर्ड 18 जून से अध्यापक परीक्षाएं शुरू कर रहा है, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से अब…
Read Moreभारत, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें धर्मशाला में खेलेंगी वर्ल्ड कप
धर्मशाला स्टेडियम को वर्ल्ड कप के तीन से अधिक मैचों की मेजबानी करने का मौका मिलेगा। अक्तूबर-नवबंर में होने वाले आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को बड़े मैचों की मेजबानी करने का मौका मिलेगा। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के अलावा आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें धर्मशाला में अपने मुकाबले खेलेंगी। भारतीय टीम के एक मैच के अलावा अन्य मेहमान टीमों के मुकाबले धर्मशाला स्टेडियम में होंगे। जानकारी के मुताबिक भारत में होने वाले आईसीसी विश्व कप में धर्मशाला स्टेडियम को तीन…
Read Moreधर्मशाला-शिमला का हवाई सफर हुआ महंगा, गगल एयरपोर्ट पर बढ़ी उड़ानों की संख्या
पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित हो रहे जिला कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पर दिल्ली से आने वाली उड़ानों की संख्या बढ़ते ही धर्मशाला-शिमला हवाई रूट पर भी किराये में बढ़ोतरी हो गई है। विमानन कंपनी एलायंस एयर इस हवाई रूट पर 500 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4088 रुपये प्रति यात्री किराया वसूल रही है। ऑफ सीजन में इस रूट पर 3563 रुपये तक किराया वसूला गया था। गगल एयरपोर्ट से शिमला के लिए कुछ चिह्नित दिनों में विमानन कंपनी एलायंस एयर और हेली टैक्सी पवन हंस की उड़ानें…
Read Moreबेरोजगार युवक व युवतियां के लिए 15 जून को काँगड़ा के इस आईटीआई केंद्र पर लगेगा रोजगार मेला
राजकीय मॉडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गढ़ जमूला में 15 जून को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद धीमान ने बताया कि बद्दी की आईटीसी कंपनी साक्षात्कार के आधार पर युवक-युवतियों का चयन करेगी। साक्षात्कार के माध्यम से 18 से 25 साल की आयु के बेरोजगार युवक व युवतियां इसमें पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रोग्रामिंग आसिस्टेंट, एलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्राॅनिक के पासआउट युवक व युवतियां इसमें शामिल हो सकते हैं।
Read Moreबहुतकनीकी संस्थानों में प्रवेश परीक्षा के बिना भी मिलेगा एडमिशन का मौका
हिमाचल प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों में अब उन अभ्यर्थियों को भी प्रवेश मिलेगा, जिन्होंने मई में हुई बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट)-2023 में भाग नहीं लिया था। तकनीकी शिक्षा बोर्ड अभ्यर्थियों को यह मौका तीसरे चरण की होने वाली काउंसलिंग में देगा। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड में इंजीनियरिंग कोर्सों में प्रवेश के लिए इसी माह से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इस काउंसलिंग प्रक्रिया मेरिट में आए बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। वहीं अगर पहले चरण की काउंसलिंग के बाद सीटें रिक्त बच जाती…
Read Moreटीम इंडिया धर्मशाला में खेल सकती है क्रिकेट विश्व कप का एक मुकाबला
भारत में अक्तूबर और नवंबर में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के तीन से चार मैचों की मेजबानी का मौका धर्मशाला को मिल सकता है। भारतीय टीम भी टूर्नामेंट का एक मुकाबला धर्मशाला स्टेडियम में खेल सकती है। आईसीसी की ओर वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। इसी माह सात जून को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच इंग्लैंड में खेला जाएगा। इस दौरान अक्तूबर से भारत में होने वनडे क्रिकेट विश्व कप के मैचों का शेड्यूल भी जारी किया…
Read Moreप्रदेश में पहली बार प्लाज्मा बदल किया रोगी का इलाज़
मेडिकल कॉलेज टांडा ने अपनी स्वास्थ्य सुविधाओं में और इजाफा किया है। टांडा मेडिकल कॉलेज में ओटोइम्यून रोग से पीड़ित एक मरीज का हिमाचल में पहली बार प्लाज्मा एफरेसिस प्रक्रिया अपनाकर उपचार किया गया। अंगों को हिलाने की क्षमता खो चुकी मरीज अब पैर हिलाने लगी है। अब डॉक्टर उसके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने बताया कि न्यूरोलॉजी विभाग में 19 वर्षीय रोगी को 23 मई को दाखिल करवाया गया। रोगी को दो दिन से अचानक में पीठ दर्द और निचले…
Read Moreकोर्ट ने दुष्कर्म मामले में दोषी को सुनाई दस साल के कारावास की सज़ा
पालमपुर(कांगड़ा)। दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने दस साल कैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायधीश रणजीत सिंह की अदालत ने यह फैसला सुनाया। आरोपी पर 2019 में थाना भवारना में विभिन्न धाराओं के तहत महिला ने मामला दर्ज करवाया था। मामले की पैरवी उप जिला न्यायवादी एलएम शर्मा, पंकज धीमान व अजय ठाकुर ने की। लिहाजा, वीरवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में आरोपी रवि कुमार के खिलाफ यह फैसला सुनाया गया। इसमें दोषी को आईपीसी की धारा 452 के तहत तीन साल की सजा के साथ…
Read More