जवाली (कांगड़ा)। खरोटा गांव के एक व्यक्ति ने अज्ञात कॉल पर अपना एटीएम नंबर देने के बाद लाखों रुपये गवां लिए। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खरोटा (बट्ट) निवासी हरबंस लाल के मोबाइल पर मंगलवार सुबह कॉल आई। इसमें व्यक्ति को उसका एटीएम ब्लॉक होने को लेकर सूचना दी गई। साथ ही यह भी कहा गया कि वह तुरंत अपना एटीएम नंबर उन्हें बताएं। एटीएम ब्लॉक होने के डर…
Read MoreCategory: Kangra
सीएम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची एचपीसीए
बुधवार, 2 जुलाई 2014 सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दिया फैसला मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को प्रतिवादी बनाने के लिए अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता वाली हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। मंगलवार को केस की सुनवाई थी। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस कुरियन जोसेफ की खंडपीठ में ये केस लगा था, लेकिन वह ये कहते हुए इस केस की सुनवाई से पीछे हट गए कि वह दोनों पक्षों को पहले से जानते हैं। कुरियन जोसेफ इससे पहले हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे। अब केस नई खंडपीठ में लगेगा।…
Read Moreकमेटिया भंग करने को लेकर कांग्रेस में घमासान
कमेटिया भंग करने को लेकर कांग्रेस में घमासान जो जीत का सेहरा बांधते हैं, उन्हें हार की जिम्मेदारी भी लेनी होगी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित विप्लव ठाकुर और आशा कुमारी के बाद अब कुलदीप सिंह राठौर अनिता वर्मा ने भी ब्लॉक कमेटियां भंग करने के मामले में सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। दोनों नेताओं का कहना है कि हार का ठिकरा आम कार्यकर्ताओं पर फोड़ना सही नहीं है। पूरे मामले में अब सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू अकेले पड़ते जा रहे हैं। एपीडा के निदेशक कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला…
Read Moreहाईवे के लिए कटेंगे 1800 पेड़!
धर्मशाला। नादौन-मटौर नेशनल हाईवे निर्माण के लिए सड़क के बीच आने वाले पेड़ बाधा बन गए हैं। मार्ग में वन विभाग के करीब 1800 पेड़ हैं। इन पेड़ों के कटान को लेकर वन विभाग सर्वे भी कर चुका है। मार्ग में आने वाले पेड़ों के कटान को लेकर लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग से अनुमति मांगी है। अभी तक वन विभाग की कार्रवाई पूरी न होने के कारण हाईवे का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। नेशनल हाईवे बनाने की कवायद पिछले दो साल से चल रही है।…
Read Moreएटीएम से राशि जसूर में नहीं, पंजाब से निकाली
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल के तहत एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने के मामले में वीरवार को पुलिस ने छानबीन की। इस दौरान पाया गया कि एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने की घटना जसूर में नहीं हुई थी। पड़ोसी राज्य पंजाब के हरियाल गांव में हुई है। जांच अधिकारी नूरपुर थाने के एएसआई रमेश चंद ने बताया कि वीरवार को उन्होंने शिकायत के आधार पर पीएनबी जसूर में जांच की तो पता चला कि 17 जून को शिकायतकर्ता ने जसूर से नहीं पंजाब के हरियाल गांव में…
Read Moreलैबोरेटरी के 30 रिक्त पदाें के लिए होंगे साक्षात्कार
धर्मशाला। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला ने बताया कि डा. रेड्डी लैबोरेट्रीज लिमिटेड कंपनी मौजा बद्दी जिला सोलन की ओर से टीम मैक्बरीज की 30 रिक्तियों के लिए कैंपस साक्षात्कार लिया जा रहा है। मैसर्ज डा. रेड्डी लैबोरेट्रीज लिमिटेड कंपनी में टीम वर्कर्स के 30 पद रिक्त हैं। आवेदकों की योग्यता जमा दो (मेडिकल, नॉन मेडिकल) होनी चाहिए। आयु 18 से 20 वर्ष तक होनी चाहिए। आवेदक कांगड़ा वैली वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शीला चौक धर्मशाला में 29 जून को प्रात: 10 बजे से साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। प्रतिमाह 8333…
Read Moreटेंडम उड़ानों पर नहीं हुआ कोई फैसला
बैजनाथ (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध बिलिंग घाटी में टेंडम उड़ानों को लेकर एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में फिलहाल रोक पर कोई भी सकारात्मक निर्णय नहीं हो सका है। बैठक में उपस्थित एसडीएम ऋग्वेद ठाकुर, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक, डीटीडीओ और पायलटों के आपसी विचार विमर्श के बाद प्रदेश में टूरिज्म डेवलपमेंट एक्ट में सुधारों की आवश्यकता की बात सामने आई है। टूरिज्म एक्ट के अनुसार एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए किसी भी एसोसिएशन को सहकारी सभाओं के तहत पंजीकृत होना आवश्यक है और सहकारी सभाओं के सोसायटी एक्ट में एयरो…
Read Moreबिजली कटों से उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ गई
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल के भवारना और आसपास के इलाकों में बार-बार बिजली कट से सैकड़ों उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ गई हैं। कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। रोजाना तीन से चार बार कट लग रहे हैं। विद्युत कट का कारण भवारना, मांरडा, दैहण में लगा एकमात्र फीडर बताया जा रहा है। इससे परेशान जनता कई बार बिजली बोर्ड को इस समस्या के बारे में बता चुकी है, मगर अभी तक समस्या का कोई हल नहीं निकला है। बिजली बोर्ड के भवारना व मारंडा कार्यालय के अधीन आने वाले गांवों को…
Read Moreछात्रों को व्यवहारिक ज्ञान अवश्य दें : बुटेल
पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में शिक्षा पर 4282 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। स्कूल के बच्चों को वार्षिक उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि किसी भी संस्थान में वार्षिक उत्सव का विशेष महत्व होता है। यह वह पल होता है, जब हम अपना आकलन करते हैं। प्रदेश सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों में वार्षिक उत्सवों का आयोजन अनिवार्य…
Read Moreकुलपति के बयान पर भड़की एनएसयूआई
धर्मशाला। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी सुरजीत भरमौरी ने कहा कि आने वाले समय में छात्र संघ के चुनाव आने वाले हैं। विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति ने बयान दिया है कि छात्र संघ के चुनाव नहीं होंगे। संघ इनके बयान की निंदा करता है। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है। इसका हनन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव को दिल्ली विश्वविद्यालय की तर्ज पर करवाने के लिए विवि के ईसी और प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपा…
Read More