जयसिंहपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरीमोलग ने शुक्रवार को वार्षिक समारोह मनाया। कार्यक्रम में विधायक यादवेंद्र गोमा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। इसमें देश भक्ति गीतों के साथ पहाड़ी नाटियां पेश की गई। स्कूली छात्राओं ने में वारी में वारी मेरी शमिए पर जमकर धमाल मचाया। विधायक ने स्कूल के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरीमोलग स्कूल में साइंस कक्षाएं शुरू होने से इलाके के सरी बजोह, मैला, प्लेटा, हारसी और मझोटी के छात्रों को…
Read MoreCategory: Kangra
बुजुर्ग दंपत्ति ने निभाई कसम, एक साथ छोड़ी दुनिया
तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना, तेरे पीछे पड़े चाहे जग छोड़ना, नागिन फिल्म का यह गाना सलोह में उस समय चरितार्थ हो गया, जब गांव में स्वतंत्रता सेनानी और उनकी पत्नी ने एक ही रात में अपनी देह त्याग दी। इलाके में इन दोनों के निधन का पता चलते ही शोक की लहर दौड़ गई। साथ ही लोगों में वृद्ध अवस्था में पति-पत्नी की एक साथ मौत होना भी चरचा में रहा। दोनों का दाह संस्कार तोपों की सलामी देकर प्रशासनिक तरीके से किया गया। प्रशासन की ओर से…
Read Moreपापा कहते थे, मां ज्वाला को नहीं छोड़ूंगा
ज्वालामुखी इलाके के एकांत में बसे गंजुए दा बाग के घर में रहने वाले बुजुर्ग दंपति में से धर्मवीर धर्माणी की तो मौके पर ही लुटेरों के हमले से मौत हो गई लेकिन इस घटना के बाद रात को उनकी पत्नी संतोष धर्माणी को होश न आता उनके साथ भी अनहोनी हो सकती थी। रात एक बजे हुई इस घटना से शहर के लोग स्तब्ध हैं। प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक उन्हे संतोष देवी की चीखने की जोर जोर से आवाजें सुनाई दीं तो वे घर की ओर दौड़े। वहां पर बुजुर्ग…
Read Moreलुटेरों ने एक्सईएन की हत्या कर घर में लगा दी आग
हिमाचल के कांगड़ा जिले के ज्वालाजी तहसील के अंतर्गत आने वाली बोहण भाट्टी पंचायत के गंजुए दा बाग गांव में आधी रात को लुटेरों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला करने के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूटपाट की घटना में लुटेरों ने आईपीएच विभाग के सेवानिवृत्त एक्सईएन धर्मवीर धर्माणी पुत्र मेहरचंद की हत्या कर दी जबकि उनकी पत्नी संतोष धर्माणी गंभीर रूप से घायल हैं। लूट को हादसे का रूप देने के बाद लुटेरों ने घर के किचन से तीन सिलेंडर बेडरूम तक लाए।…
Read Moreकाम की खबर: कैंसर और मोटापे से बचाएगी ये खास चाय
-दुनिया में प्रख्यात कांगड़ा चाय कैंसर और मोटापे जैसी जानलेवा बीमारियों से भी बचाएगी। कांगड़ा टी की पत्तियों में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स कई रोगों से बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं। ये एंटी ऑक्सीडेंट मानव शरीर के फ्री रेडिकल को हटाते हैं। इससे कैंसर जैसे रोग से भी बचा जा सकता है। एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर में मोटापा भी नहीं आने देते। हाल ही में पालमपुर स्थित हिमालयन जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर) में कांगड़ा टी पर हुए शोध में ये तथ्य सामने आए हैं। सीएसआईआर पालमपुर के सीनियर प्रिंसिपल…
Read Moreज्वालामाई की आग बुझा कर मंदिर को बनाया खंडहर
आपको ये सुनकर हैरानी जरूर होगी लेकिन ऐसी मान्यता है कि हिमाचल के कांगड़ा स्थित मां ज्वाला से भी बड़ी एक और ज्वालामाई थी। इसकी लपटें कहीं बड़ी और ताकतवर थी। कई किताबों में भी इसका उल्लेख किया गया है। कई लोग इसे हिमाचल के कांगड़ा स्थित मां ज्वालाजी की बड़ी बहन या बड़ी ज्वालामाई कहा करते थे। यहां भी काफी संख्या में श्रद्घालु पहुंचते थे। लोगों की आस्था काफी गहरी थी। हिमाचल की ज्वालाजी के बारे में कहा जाता है कि अकबर ने खुद ब खुद लगातार जलने वाली…
Read Moreसरवीण ने शाहपुर का गुस्सा शिमला में फोड़ा
भाजपा की विधायक सरवीण चौधरी ने शाहपुर के एक कार्यक्रम का गुस्सा शिमला में सचिवालय में आयोजित विधायकों की प्राथमिकता बैठक में फोड़ा। उन्होंने सरकार और कांग्रेस के कुछ नेताओं को सीधे तौर पर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि रेस्ट हाउस के रिपेयर के नाम पर उद्घाटन की पट्टिका लगाई जा रही है। वह अकेले काफी देर तक बोलती रही। सरवीण यहीं नहीं थमी। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से जो आईपीएच और लोक निर्माण विभाग की विधायकों की प्राथमिकताएं तय की…
Read Moreफर्जी सेना अफसर करता था ऐसी धोखाधड़ी
सेना का फर्जी अफसर बनकर बैंक से डेढ़ लाख लोन लेने के मामले में भवारना के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक के घर से सेना की वर्दी और बैंक में दिए गए कागजात समेत अन्य दस्तावेज भी कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामला सेना से जुड़ा होने के कारण पुलिस शनिवार देर रात तक मामले की गंभीरता से जांच करने में जुटी रही। सैन्य अधिकारी की पहचान बताकर और जाली दस्तावेजों के…
Read Moreकल से धर्मशाला में होगी बैडमिंटन चैंपियनशिप
भारतीय डाक विभाग की 29वीं अखिल भारतीय डाक बैडमिंटन प्रतियोगिता 2014-15 का आगाज शनिवार को धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में होगा। पांच दिनों तक चलने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर की 18 पुरूषों और 11 महिलाओं की टीमें भाग लेंगी। इसमें डेढ सौ से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। शुक्रवार को धर्मशाला में प्रेस वार्ता करते हुए डाक विभाग के क्षेत्रीय खेलकूद बोर्ड अध्यक्ष एवं चीफ पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश सर्किल शिमला एएन नंद ने बताया कि डाक विभाग की अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की मेजवानी का मौका हिमाचल को…
Read Moreपानी के 10 हजार कनेक्शन कटेंगे
नूरपुर (कांगड़ा)। आईपीएच ने डिफाल्टरों पर शिकंजा कस दिया है। नूरपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के करीब दस हजार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इन्हें सात दिन का समय दिया गया है। बकाया भुगतान नहीं किया तो कनेक्शन कट जाएगा। सिंचाई और जनस्वास्थ्य विभाग ने नूरपुर में डिफाल्टर पेयजल उपभोक्ताओं पर शिकंजा कस दिया है। विभाग की जारी सूची में नूरपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में करीब दस हजार उपभोक्ता डिफाल्टरों की श्रेणी में शामिल किए गए हैं। यह उपभोक्ता विभाग के लाखों रुपयों पर…
Read More