काम की खबर: कैंसर और मोटापे से बचाएगी ये खास चाय

-दुनिया में प्रख्यात कांगड़ा चाय कैंसर और मोटापे जैसी जानलेवा बीमारियों से भी बचाएगी। कांगड़ा टी की पत्तियों में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स कई रोगों से बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं। ये एंटी ऑक्सीडेंट मानव शरीर के फ्री रेडिकल को हटाते हैं। इससे कैंसर जैसे रोग से भी बचा जा सकता है।

एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर में मोटापा भी नहीं आने देते। हाल ही में पालमपुर स्थित हिमालयन जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर) में कांगड़ा टी पर हुए शोध में ये तथ्य सामने आए हैं। सीएसआईआर पालमपुर के सीनियर प्रिंसिपल साइंसटिस्ट डा. आरके सूद ने बताया कि कांगड़ा घाटी की चाय में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए गए हैं।

Related posts