पपरोला (बैजनाथ): रेल में सफर करने वालों के लिए रेलवे विभाग अच्छी खुशखबरी लाया है। रेलवे विभाग द्वारा बुधवार देर सायं 4 बजे से पपरोला-जोगिंद्रनगर रूट पर रेल चला दी है। विगत रहे कि रेलवे विभाग के सीओएम आशिमा मेहरोतरा ने 25 नवम्बर से पपरोला-जोगिंद्रनगर रेल रूट बहाल करने का दावा किया था। काफी समय से पपरोला से जोगिंद्रनगर रूट पर रेलमार्ग सुविधा ठप्प पड़ी हुई थी। जिससे रेल में सफर करने वाले यात्रियों में विभाग के खिलाफ रोष पनप रहा था। रेलवे सूत्रों की मानें तो पावर कंट्रोल फिरोजपुर…
Read MoreCategory: Kangra
एक ही रोलनंबर पर 2 को एडमिट कार्ड
धर्मशाला: सैटलमैंट विभाग द्वारा बुधवार को ली गई पटवारियों की लिखित परीक्षा में कई खामियां देखने को मिलीं जिनका नतीजा परीक्षा देने पहुंचे कई अभ्यर्भियों को भुगतना पड़ा। इस दौरान विभाग द्वारा एक ही रोलनंबर 2 विभिन्न लोगों को जारी कर दिए गए थे। इसके अलावा कई लोगों को रोलनंबर स्लिप ही नहीं पहुंची थी जबकि कई रोलनंबर स्लिपों से परीक्षा देने का सैंटर ही गायब था। कुछ लोगों ने इंटरनैट के माध्यम से अपने परीक्षा केंद्रों को देखा जिस कारण वह परीक्षा देने के काबिल बन सके। बुधवार को…
Read More77 हजार रुपए के वजीफे बांटे
ऊना: गवर्नमैंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल बढेड़ा राजपूतां में एन.आर.आई. एवं समाजसेवी राजेश शर्मा ने मेधावी बच्चों को 77 हजार रुपए के नकद वजीफे एवं करीब 33 हजार रुपए से अधिक की राशि के अग्रणी खिलाड़ियों को किटें बांटी। इस मौके पर प्रिंसीपल सुरेन्द्र सिंह मनकोटिया, पूर्व प्रिंसीपल आर.के. शर्मा, ब्रह्म सिंह व बृज पाल सिंह सहित गांव के कई गण्यमान्य अतिथि व स्कूल स्टाफ मौजूद था। शनिवार सुबह हुए सादे समारोह में अपने पिता स्व. पं. अमरनाथ शर्मा प्रसिद्ध समाजसेवी एवं दिल्ली के जाने-माने उद्योगपति के नाम पर छात्रवृत्तियां प्रदान कीं।…
Read Moreचरस तस्कर को 10 साल की कैद
धर्मशाला: अतिरिक्त जिला न्यायाधीश-1 धर्मशाला राजीव बाली की अदालत ने चरस के आरोपी पर आरोप सिद्ध होने के चलते 10 साल की कैद व 1 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार 8 जनवरी, 2014 को कंडवाल पुलिस चौकी की टीम द्वारा टीका वैहल लोदवा में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान भदरोया की तरफ से आ रही एक कार को पुलिस टीम ने रोका व कार की तलाशी ली, जिस दौरान कार में 2 किलो 200 ग्राम चरस पाई गई। पुलिस ने आरोपी फकीरदीन निवासी भटवा…
Read Moreत्रियुंड में पाकिस्तानी सिग्रल मामला : शिमला से आज पहुंचेंगे विशेषज्ञ
त्रियुंड धर्मशाला: मैक्लोडगंज के ऊपरी क्षेत्र त्रियुंड में मिल रहे पाकिस्तान और चीन के मोबाइल नैटवर्क सिग्नल की जांच के प्रति पुलिस प्रशासन ने गंभीरता दिखानी शुरू कर दी है। त्रियुंड में आ रहे विदेशी नैटवर्क की जांच के लिए शिमला से विशेषज्ञ बुलाए गए हैं जिनके वीरवार को धर्मशाला पहुंचने की उम्मीद है। इस संबंध में बुधवार को विशेषज्ञ के धर्मशाला आने का एक पत्र आईजी कार्यालय को प्राप्त हुआ है। एक्सपर्ट त्रियुंड क्षेत्र में मिल रहे सिग्नल की जांच कर इसके स्रोत का पता लगाएंगे। इसके उपरांत आगामी कार्रवाई…
Read Moreअग्रिकांड प्रभावित कोटला गांव के लिए शांता ने जारी किए 10 लाख
पालमपुर पालमपुर: कुल्लू जनपद के भयंकर अग्रिकांड प्रभावित कोटला गांव में विकास कार्यों के लिए सांसद शांता कुमार ने अपनी सांसद निधि से धन जारी करने का निर्णय लिया है। शांता कुमार ने बंजार उपमंडल के कोटला गांव के लिए 10 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। उन्होंने कुल्लू जनपद के जिलाधीश से आग्रह किया कि इस राशि का वह प्रभावित क्षेत्र में विकास कार्य के लिए उपयोग करें। सांसद शांता कुमार ने सरकार से अनुरोध किया कि प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अधिक से अधिक आर्थिक सहायता का प्रावधान…
Read Moreकोसटैनटन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जारी होगी जांच रिपोर्ट
पपरोला: विदेशी पैराग्लाइडर पाइलट की क्रैश लैंडिंग से हुई मौत मामले में उज्बेकिस्तान के 24 वर्षीय कोसटैनटन के शव का रविवार को टांडा में पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस विभाग की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद विभाग मामले को लेकर आगामी जांच रिपोर्ट जारी करेगा। जानकारी मिली है कि बैजनाथ प्रशासन संबंधित एम्बैसी से संपर्क साध रहा है, ताकि कागजी कारवाई पूरी होने के बाद विदेशी पायलट के शव को उसके परिजनों के कहे अनुसार उसके साथ आए दोस्तों के हवाले किया जा सके। शनिवार को देर रात…
Read Moreओवरआल ट्रॉफी पर धर्मशाला व हमीरपुर का कब्जा
धर्मशाला: सिंथैटिक ट्रैक धर्मशाला में चल रही 3 दिवसीय अंतर महाविद्यालय एथलैटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर अतिरिक्त निदेशक उच्चतर शिक्षा अमर सिंह, कालेज प्राचार्य आरपी चोपड़ा, प्रो. प्रकाश, प्रो. सुरेंद्र मनकोटिया, सतीश, पवन, बीना मनकोटिया व अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। इन 3 दिवसीय खेलों में महिला वर्ग की ओवरऑल ट्रॉफी पर धर्मशाला की लड़कियों ने कब्जा किया जबकि पुरुष वर्ग में हमीरपुर कालेज के लड़कों ने ट्रॉफी अपने नाम की। 3 दिवसीय इन प्रतिस्पर्धाओं के अंतिम दिन हुए मुकाबलों में…
Read Moreधर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर होंगे वर्ल्ड कप के 10 मैच: अनुराग
धर्मशाला (निप्पी): भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए पहले टी ट्वेंटी मैच के शानदार आयोजन के बाद धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के कम से कम 10 मैच करवाने की तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक बी.सी.सी.आई. सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा है कि मार्च 2016 में होने वाले टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के 10 मैच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में करवाए जाएंगे। मार्च, 2016 में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज धर्मशाला से होगा। इसके अलावा एच.पी.सी.ए. स्टेडियम धर्मशाला में इस महाकुंभ…
Read Moreमारपीट के आरोप में पूर्व विधायक सहित 4 पर केस
नूरपुर: नूरपुर थाना के तहत खुबाडा गांव में मारपीट का मामला थाने में दर्ज किया गया है, जिसमें पूर्व विधायक राकेश पठानिया सहित 4 लोगों के खिलाफ पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धारा 452, 504, 323 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय निवासी खुबाडा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने घर में शाम के समय बैठा हुआ था तथा उसके घर में मीरा (काल्पनिक) नाम की लड़की जोकि उसके साथ अपनी मर्जी से कुछ…
Read More