अंद्रेटा (कांगड़ा)। पंचरुखी इलाके के गांव लदोह में एक महिला के घर से चोर सामान व नकदी उड़ा ले गए। महिला पंजाब में रहती है। जब वह घर आई तो उसे चोरी का पता चला। पुलिस ने वारदात का पता चलते ही मौके का जायजा ले लिया है। पुलिस के अनुसार लदोह गांव की महिला सुनीता देवी पंजाब में रहती है। उसके भाई का चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध दो दिन बाद तय था। उसके लिए वह पिछले माह घर में सामान खरीद कर रख गई थी। लेकिन जब वह पिछले दिन…
Read MoreCategory: Kangra
आसमानी बिजली से छह लोग घायल
शिमला/धर्मशाला। हिमाचल में अचानक बदला मौसम मुसीबत बनकर आया। प्रदेश में चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए। तेज हवाओं से घरों की छतें उड़ गईं और फसल को नुकसान हुआ। आसमानी बिजली से छह लोग घायल हो गए हैं। शिमला और हमीरपुर सहित कई जगह दिन में ही अंधेरे जैसी स्थिति हो गई। शिमला में शाम के समय गर्जना के बीच भारी ओलावृष्टि हुई। प्रदेश में शनिवार रात से भारी बारिश हो रही है। लाहौल, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, चंबा और धौलाधार की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। हिमाचल में 24 घंटों…
Read Moreलंबागांव ब्लाक सबसे फिसड्डी
लंबागांव/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। अतिरिक्त जिलाधीश रोहन ठाकुर ने लंबागांव विकास खंड में प्रधानों व सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के काम लटकाने के बजाए उन्हें समय पर निपटाने का नियम बनाएं। उन्होंने कहा कि लंबागांव ब्लाक जिला कांगड़ा में एमआईएस में सबसे फिसड्डी ब्लाक है। यहां साल भर में 70 प्रतिशत काम हुआ है और अभी तक 30 प्रतिशत शेष है। उन्होंने ग्राम रोजगार सेवकों को समय पर बिल बनाने के लिए कहा। मनरेगा में पैसे की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि मंडी जिला अभी तक 105…
Read Moreफिर खुली आधी कीमत पर गाड़ी मामले की जांच
बैजनाथ (कांगड़ा)। बहुचर्चित आधी कीमत पर गाड़ी बेचने के मामले की जांच फिर से खुल गई है। पुलिस द्वारा 15 नवंबर 2011 को मामले का चालान पेश करने के बाद अब न्यायालय ने 18 लोगों को गवाह के तौर पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मनीषा गोयल की अदालत में 9 से 15 अप्रैल के मध्य अलग-अलग तिथियों को हाजिर होने को लेकर समन जारी किए हैं। मामले में कुल 204 लोगों को गवाह बनाया गया है और अब कानूनी प्रक्रि या के तहत हर माह 10 से 15 गवाहों को…
Read Moreमेहमान परिंदों ने वतन वापसी को भरी उड़ान
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। पौंग झील में सर्दियों का आनंद उठाने के बाद मेहमान परिंदों ने वतन वापसी के लिए उड़ान भरनी शुरू कर दी है। आधे से ज्यादा विदेशी मेहमान परिंदे वतन वापसी कर चुके हैं। वन्य प्राणी संरक्षण विभाग ने विभिन्न प्रजातियों के 11 परिंदों जिनमें एक यूरेशियन विजन, तीन नार्दन पिंटेल और तीन कामन टिल, दो ग्रे लेग गूज, दो नार्दन शावलर की सेटेलाइट टैगिंग की और 57 परिंदों को कालर व छल्ले पहनाए। बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के पक्षी विशेषज्ञ एस बालाचंद्रन ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत…
Read Moreटीएमसी की हर समस्या का होगा समाधान
कांगड़ा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने एविएशन कंपनियों को आकर्षित करने के लिए वैट पांच फीसदी से घटाकर एक फीसदी कर दिया है। इस समय कांगड़ा, कुल्लू व शिमला की हवाई पट्टियों में हवाई सेवा लोगों को उपलब्ध नहीं है। एविएशन मंत्रालय से उनकी वार्ता जारी है और उन्हें जल्द ही हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद है। सीएम ने कहा कि जल्द ही वे टांडा मेडिकल कालेज के दौरे पर आ रहे हैं और वहां की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री कांगड़ा…
Read Moreकांगड़ा में पांच दिन लगेगा पावर कट
कांगड़ा। विद्युत उपमंडल नंबर एक के तहत 250 केवीए ट्रांसफार्मर औद्योगिक क्षेत्र नंबर दो के तहत आने वाली एलटी लाइनों की पुरानी तारों को बदलने व नई तारें डालने के लिए 25 से 30 मार्च तक सुबह साढ़े नौ से कार्य समाप्ति तक गांव व शहर, औद्योगिक क्षेत्र, सेबकरां, रिहालपुरा, फोर्टिस अस्पताल, बालाजी विहार, पेट्रोल पंप व लोअर वीरता में बिजली बंद रहेगी। एसडीओ कुलदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि इस दौरान यदि जरूरत पड़ी तो 11 केवी फीडर कांगड़ा नंबर एक से जाने वाली विद्युुत सप्लाई भी बीच बीच…
Read Moreअर्द्धसैनिक बल के जवान पर दुराचार का आरोप
धर्मशाला। अर्द्धसैनिक बल के एक जवान पर एक युवती से दुराचार का आरोप लगा है। युवती की शिकायत पर धर्मशाला पुलिस ने जवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों का मेडिकल भी करवा लिया है। लेकिन मेडिकल रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। पुलिस ने जवान को शनिवार को धर्मशाला कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार नेताजी सुभाष चंद्र पुलिस स्टेडियम धर्मशाला में आल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स मीट के लिए देशभर की पुलिस टीमों समेत अर्द्धसैनिक बल की…
Read Moreवन विभाग ने कब्जे मेें लिया हिलटाप मंदिर
कंडवाल/इंदौरा (कांगड़ा) वन मंडल नूरपुर ने दशकों से डमटाल में स्थापित हिलटाप मंदिर को अपने कब्जे में ले लिया है। उच्च न्यायालय के फैसले के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। विभाग ने मंदिर के बाहर ताला जड़कर विभागीय नोटिस बोर्ड चस्पां कर दिया है। गौरतलब है क्रशर यूनियन डमटाल, व्यापार मंडल डमटाल, क्रशर मजदूर यूनियन डमटाल तथा ट्रक यूनियन डमटाल द्वारा संयुक्त रूप से कुछ दशक पहले इस मंदिर का निर्माण किया गया था जो कि वन विभाग की भूमि पर बना है। 1995-96 में वन विभाग…
Read Moreडाक्टर और आईपीएच अधिकारी में तूतू-मैंमैं
अंद्रेटा (कांगड़ा)। पंचरुखी के एक अस्पताल में शुक्रवार को एक चिकित्सक और आईपीएच विभाग के एक अधिकारी की नोकझोंक को लेकर अस्पताल में खूब ड्रामा चला। इससे कई मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामला पुलिस तक चला गया था। लेकिन बाद में दोनों पक्षों का आपस में समझौता हो गया है। पुलिस के मुताबिक पंचरुखी के एक अस्पताल में आईपीएच अधिकारी और अस्पताल के चिकित्सक में बहस हो गई। दोनों के बीच चले दो घंटे के ड्रामे में कई मरीजों को दिक्कत हुई। सूत्र बताते हैं कि इलाज…
Read More