पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर में पढ़ रही छात्रा की आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसकी बड़ी वजह छात्रा की ओर से दो प्राध्यापकों पर प्रताड़ना के लगाए गए आरोप हैं। इससे अब छात्रों के अभिभावकों के जहन मे भी सवाल है कि आखिर विवि में छात्रा के साथ कैसे प्रताड़ना की गई। जिससे उसने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लिया। जबकि मामला कृषि विवि के प्राध्यापकों से जुड़ा होने के कारण और गरमा गया है। हालांकि कृषि विवि ने पुलिस जांच में पूरा सहयोग करने की…
Read MoreCategory: Kangra
शिक्षा विभाग और स्कूलों के टूटे तार
धर्मशाला। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में शिक्षा विभाग व स्कूलों के बीच पूरी तरह से संपर्क टूट चुका है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में पिछले एक सप्ताह से यही हालात हैं। उच्च शिक्षा विभाग के तहत 425 से ज्यादा हाई तथा सेकेंडरी स्कूल आते हैं, जो गत एक सप्ताह से कार्यालय के संपर्क में नहीं हैं। आलम यह है कि बजट न होने के चलते विभाग ने टेलीफोन का बिल जमा नहीं करवाया है। इसके चलते टेलीकॉम कंपनी ने विभाग का टेलीफोन कनेक्शन काट दिया है। वर्तमान में…
Read Moreराठी की नॉन स्टाप नाटियों पर धमाल
धर्मशाला। कांगड़ा घाटी ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या नाटी किंग ठाकुर दास राठी के नाम रही। करीब पौने नौ बजे मंच पर जैसे ही नाटियों के सरताज ठाकुर दास राठी का नाम स्टेज पर लिया गया तो पंडाल पर मौजूद हजारों की तादाद में दर्शकों ने राठी-राठी पुकारना शुरू कर दिया। पहाड़ी नाटियों की झड़ी लगाते हुए राठी ने पंडाल में मौजूद युवा वर्ग को खूब नचाया। उन्होंने अपनी प्रसिद्ध नाटियों में नीरू चली घूमदी, शालू रे क्वाटरा, ओ सुमित्रा, नीली नीली अखियां काजलू लाए, भाई दी सालिए, मेरी श्रीदेविए…
Read Moreसंसाल वार्ड के पंच की कुर्सी गई
धर्मशाला। पंचायत संसाल के वार्ड पंच को मनमर्जी से काम करना महंगा पड़ा है। पंचायती राज विभाग ने लगातार बैठकों से अनुपस्थित रहने पर पंचायत संसाल के वार्ड पंच को पद से हटा दिया गया है। वार्ड पंच ने 18 बैठकों में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई है। इस वजह से वार्ड में विकास कार्य सिरे नहीं चढ़ पाए। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस बारे में पंचायती राज विभाग को सूचित किया था। उसके बाद विभाग ने वार्ड पंच के खिलाफ जांच शुरू की। जांच में वार्ड पंच बैठकों में…
Read Moreबेबी शो में आर्यव, सुरम्या, मंथन और शौर्य छाए
धर्मशाला। कांगड़ा घाटी ग्रीष्मोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को धर्मशाला के नगर परिषद सभागार में जिला रेडक्रास सोसायटी एवं पंजाब नेशनल बैंक के संयुक्त तत्वावधान में बेबी शो का आयोजन किया गया। इसमें जिलाभर के विभिन्न क्षेत्रों से 0 से एक वर्ष, 1 से 2 तथा 2 से 3 वर्ष की आयु के 116 बच्चों ने भाग लिया। उपायुक्त सी पालरासू की धर्मपत्नी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्ह0ोंने प्रतियोगिता में विजेता बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। जबकि अतिरिक्त उपायुक्त रोहन ठाकुर समारोह विशेष अतिथि के रूप…
Read Moreसदवां क्षेत्र से दुकानदार लापता
सुलयाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर मेंगांव सदवां क्षेत्र से एक दुकानदार के लापता होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार हंसराज पुत्र मुंशी राम निवासी सिंबली काली माता मंदिर के पास सदवां क्षेत्र में फर्नीचर की दुकान करता है। हंसराज दुकान बंद कर लगभग 8 बजे अपने घर पहुंच जाया करता था। लेकिन शनिवार रात वह घर नहीं पहुंचा। काफी समय बीत जाने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल बंद पाया गया। मोबाइल पर स्विच आफ की सूचना से हंसराज…
Read Moreटांडा-गुप्तगंगा रोड आज से बंद
कांगड़ा। कांगड़ा टांडा रोड वाया गुप्तगंगा सोमवार से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। मरम्म्त कार्य चलने के कारण वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। वाहन अब कांगड़ा बाईपास या इसके साथ सटे संपर्क मार्गों के माध्यम से कांगड़ा तक पहुंचेंगे। लोक निर्माण विभाग मंडल कांगड़ा के एक्सईन गौरव सूद ने बताया कि गुप्तगंगा रोड का निर्माण कंकरीट से किए जाने के चलते जिला प्रशासन से विभाग ने 27 मई से छह जून तक यातायात व्यवस्था बंद रखा जाएगा। उन्हाेंने कहा कि गुप्तगंगा से कांगड़ा बाईपास तक कंकरीट सड़क व…
Read Moreबाबा हरदेव के दर्शनों को उमड़ी भक्तों की भीड़
नादौन (हमीरपुर)। वीर भूमि नादौन में निरंकारी मिशन के प्रादेशिक समागम का शानदार आगाज हो गया है। भव्य शोभायात्रा के साथ दो दिन चलने वाले इस समागम का शुभारंभ शनिवार को हुआ। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के दर्शन को नादौन में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ऐतिहासिक नगरी नादौन में हजारों लोग पहुंच गए हैं। नादौन में शनिवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। संत निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के नादौन पधारने की खुशी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न परिधानों में सजे अनुयायियों ने शानदार अंदाज में निकाली झांकी…
Read Moreलोअर घलौर में कार दीवार से टकराई, चार लोग गंभीर
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पंचायत घलौड़ा केलोअर घलौर में गाड़ी के दीवार से टकरा जाने से उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घलौड़ा में लोअर घलौर के पास सोसायटी के नजदीक एक कार टाटा एवेंचर नं0 एचपी 36 बी 2241 के अचानक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इससे उसमें सवार राकेश कुमार पुत्र विजय कुमार, सुषमा पत्नी राकेश कुमार, निशा पुत्री राकेश कुमार, अवनीश पुत्र राकेश बुरी तरह से घायल हो गए…
Read Moreशिक्षा विभाग और स्कूलों के टूटे तार
धर्मशाला। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में शिक्षा विभाग व स्कूलों के बीच पूरी तरह से संपर्क टूट चुका है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में पिछले एक सप्ताह से यही हालात हैं। उच्च शिक्षा विभाग के तहत 425 से ज्यादा हाई तथा सेकेंडरी स्कूल आते हैं, जो गत एक सप्ताह से कार्यालय के संपर्क में नहीं हैं। आलम यह है कि बजट न होने के चलते विभाग ने टेलीफोन का बिल जमा नहीं करवाया है। इसके चलते टेलीकॉम कंपनी ने विभाग का टेलीफोन कनेक्शन काट दिया है। वर्तमान में…
Read More