मैकलोडगंज। निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री डा. लोबसांग सांग्ये ने तिब्बती छात्रों को बताया कि आज के युवा कल के नेता बनकर अपने जीवनपथ पर आगे बढ़ेंगे। तिब्बती छात्रों को निर्वासित सरकार के प्रशासनिक ढांचे से भली-भांति रूबरू होना चाहिए ताकि शिक्षा के स्तर पर तिब्बती छात्र आगे बढ़कर तिब्बत की गरिमा को बरकरार रखें। सांग्ये निर्वासित सरकार के तिब्बतियन पार्लीमेंटरी एंड पॉलिसी रिसर्च सेंटर की ओर से आयोजित नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में बोल रहे थे। शिविर के समापन पर निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री डा. लोबसांग सांग्ये…
Read MoreCategory: Kangra
सूबे की दूसरी राजधानी में डाक्टरों की दरकार
धर्मशाला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेशक जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित क्षेत्रीय अस्पताल को आईएसओ सार्टिफिकेट जारी हुआ है मगर स्टाफ की कमी के चलते यहां मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला के अस्पताल में चिकित्सकों के कई पद खाली चल रहे हैं। इस कारण मरीजों को उपचार करवाने में परेशानी पेश आ रही है। अस्पताल में चिकित्सकों के 37 पद स्वीकृत हैं मगर मौजूदा समय में यहां 26 चिकित्सक ही सेवाएं दे रहे हैं। 11 चिकित्सकों के पद खाली होने के…
Read Moreडेरा ब्यास में मिला सदवां से लापता दुकानदार
सुलयाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के तहत ठेहड़ पंचायत के गांव सिंबली का निवासी हंसराज तीन दिन बाद पंजाब के डेरा ब्यास में मिला। हंसराज शनिवार को सिंबली से लापता हो गया था। इसे नूरपुर पुलिस ने पंजाब के डेरा ब्यास से ढूंढ लिया। सदवां क्षेत्र में फर्नीचर की दुकान करने वाला हंसराज 25 मई शनिवार रात से लापता था। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे लापता हंसराज का फोन आया। फोन में ही हंसराज ने बताया कि वह (डेरा ब्यास) पंजाब में है तथा उसे शीघ्र ही आकर ले जाओ।…
Read Moreनौ करोड़ से निर्मित होंगे 328 मकान : सुधीर
धर्मशाला। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने जोनल अस्पताल धर्मशाला के समीप नगर परिषद द्वारा निर्मित किए जा रहे बहुमंजिला रैन बसेरा भवन की दो मंजिलों का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस दो मंजिला भवन पर 35 लाख रुपए की राशि व्यय की गई। इस बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान किया जाएगा ताकि शहर में हर वर्ग के लोगों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध हो सके। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला शहर में रहने वाले आवासहीन लोगों…
Read Moreईओ और पार्षदों का विवाद पहुंचा थाने
कांगड़ा। नगर परिषद कांगड़ा के ईओ के साथ नप के उपाध्यक्ष और पार्षद के बीच हुई कहासुनी को लेकर परिषद की बैठक स्थगित हो गई। विवाद पुलिस थाने तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि बैठक के समय को लेकर ईओ और पार्षदों में विवाद हो गया। ईओ ने नप के उपाध्यक्ष और पार्षद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। उधर, उपाध्यक्ष और पार्षद ने आरोपों को निराधार करार दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले की वजह से बैठक में नगर…
Read Moreकरंट लगने से 12 वर्षीय बालक की मौत
नगरोटा बगवां/कांगड़ा। बाबा बड़ोह में पिछली शाम करंट लगने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। ग्राम पंचायत दनौआ (बड़ोह) के प्रधान धर्म चंद ने बताया कि वंशुल कौंडल सायं लगभग 7 बजे अपने पिता की दुकान की छत पर बैठा था कि अचानक उसका हाथ बिजली की एक नंगी तार से लग गया। बताया जा रहा है कि बिजली की तार के ऊपर का प्लास्टिक कहीं से कटा था। खुंडिया के पुलिस जांच अधिकारी के मुताबिक परिजनों ने बच्चे को जब करंट लगे देखा तो तुरंत फ्यूज निकालकर…
Read Moreधर्मशाला स्टेडियम को मिला बेस्ट पिच अवार्ड
विश्व में अपनी खूबसूरती से अलग पहचान बनाने वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला कदम दर कदम नए मुकाम हासिल कर रहा है। आईपीएल के चार सीजन और एक अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच के सफल आयोजन से धर्मशाला स्टेडियम ने दुनिया में अलग पहचान बनाई है। इस बार धर्मशाला स्टेडियम ने आईपीएल सीजन छह में बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से बेस्ट पिच और मैदान का अवार्ड हासिल किया है। कोलकाता में आईपीएल के फाइनल में चार से कम मैच करवाने वाले स्टेडियमों की श्रेणी में धर्मशाला स्टेडियम को बेस्ट पिच…
Read Moreभरती के नाम पर हड़पे ढाई लाख
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। निकटवर्ती पंचायत हार के एक युवक ने एक फौजी पर भरती के नाम पर लाखों हड़पने का आरोप लगाया है। युवक ने मंगलवार को आरोपी फौजी के खिलाफ थाना देहरा में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार विपिन कुमार (21) पुत्र अमर सिंह निवासी हार ने एक स्थानीय व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि आरोपी से मुलाकात कुछ समय पहले हुई थी। आरोपी ने युवक को बताया कि वह आजकल पठानकोट में क्लर्क के पद…
Read Moreतपते बदन पर राहत की फुहार
धर्मशाला। कांगड़ा घाटी में मंगलवार शाम को बारिश के बाद लोगों ने तपती गरती से राहत की सांस ली। धर्मशाला तथा आसपास के इलाकों में शाम के समय काफी जोर से बारिश पड़ी। जबकि निचले क्षेत्रों देहरा, शाहपुर नूरपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई। धर्मशाला में बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया। डेढ़ घंटे तक रुक-रुक कर पड़ी बारिश ने शहर का पारा छह से सात डिग्र्री तक गिरा दिया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं धर्मशाला व आसपास बारिश हो जाने के चलते निचले इलाके खासतौर…
Read Moreजिया में भाई को मौत के घाट उतारा
पालमपुर/चामुंडा (कांगड़ा)। चामुंडा मंदिर के नजदीक गांव जिया में जमीनी विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की जान ले ली। सोमवार शाम को घटी इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम गांव जिया में दो सगे भाइयों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। इस पर दोनों में आपस में खूब कहासुनी हुई। यह देख तैश में आए बड़े भाई ने वहां पर पड़ा एक डंडा उठाया और उसने अपने छोटे…
Read More