टांडा-गुप्तगंगा रोड आज से बंद

कांगड़ा। कांगड़ा टांडा रोड वाया गुप्तगंगा सोमवार से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। मरम्म्त कार्य चलने के कारण वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। वाहन अब कांगड़ा बाईपास या इसके साथ सटे संपर्क मार्गों के माध्यम से कांगड़ा तक पहुंचेंगे। लोक निर्माण विभाग मंडल कांगड़ा के एक्सईन गौरव सूद ने बताया कि गुप्तगंगा रोड का निर्माण कंकरीट से किए जाने के चलते जिला प्रशासन से विभाग ने 27 मई से छह जून तक यातायात व्यवस्था बंद रखा जाएगा। उन्हाेंने कहा कि गुप्तगंगा से कांगड़ा बाईपास तक कंकरीट सड़क व दोनों तरफ पक्की नालियां बनाने का प्रावधान है। इस दौरान कांगड़ा से टांडा मेडिकल कालेज व जोगीपुर कछियारी गांवों तक आने जाने वाले सभी प्रकार के वाहन गुप्तगंगा रोड के बजाए बाईपास से होकर जाएंगे

Related posts