धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में एक्सरे करवाने आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब अस्पताल प्रशासन ने एक और एक्सरे मशीन की व्यवस्था की है। इससे एक्सरे की रिपोर्ट कुछ ही मिनटों में मरीजों को दी जाएगी। इससे मरीजों का समय बचेगा। पहले एक्सरे रिपोर्ट आने में काफी समय लग जाता था। अस्पताल प्रशासन ने नई मशीन लगाई है। इस मशीन में एक्सरे की फिल्म उसी समय आ जाएगी। इससे पहले अस्पताल में एक ही एक्सरे मशीन थी। इसका एक पार्ट लंबे समय से खराब चल…
Read MoreCategory: Kangra
कांगड़ा बैंक की उदयपुर शाखा में कामकाज ठप
केलांग। नेटवर्क जाम होने से लाहौल में कांगड़ा बैंक का कामकाज ठप हो गया है। बीएसएनएल की दूरसंचार सेवा के साथ ही बैंक में स्थापित वी-सेट के जवाब देने से कांगड़ा बैंक के उपभोक्ताओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। इंटरनेट सुविधा न होने से बैंक में तीन दिन से लेन-देन ठप है। इससे उपभोक्ताओं के साथ ही बैंक प्रबंधन को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कांगड़ा बैंक के उदयपुर ब्रांच में तैनात शाख प्रबंधक जयराम ने बताया कि ओएफसी कटने से बैंक में तीन दिनों से लेन-देन का…
Read Moreसेना में भर्ती का झांसा देने वाले को 2 साल की कैद
इंदौरा (कांगड़ा)। स्थानीय ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) पंकज गुप्ता की अदालत में सोमवार को सागर सिंह निवासी सनौर (इंदौरा) को चार बेरोजगार युवकों से सेना में भर्ती करवाने का झांसा देकर उनसे 3.20 लाख रुपए ठगने का दोषी करार देते हुए दो साल की कैद व पांच हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जानकारी के मुताबिक आरोपी सागर सिंह ने रण सिंह निवासी हलेड़, कर्मवीर निवासी सनौर, विक्रम सिंह निवासी मंड सनौर व रणधीर सिंह निवासी दीनानगर (पंजाब) से अपने एक अन्य साथी राजवीर सिंह निवासी मध्यप्रदेश के साथ मिलकर…
Read Moreपानी सप्लाई पर आईपीएच महकमा अलर्ट
कांगड़ा। गर्मियों में पेयजल समस्या के संकट से निपटने के लिए आईपीएच महकमे ने सोमवार को पेयजल आपूर्ति का निरीक्षण किया। कांगड़ा उपमंडल के अधीन आने वाले इलाकों में पानी की सप्लाई सुचारु बनाने के लिए महकमे ने अपने कर्मचारियों को साफ निर्देश दे दिए हैं। ‘अमर उजाला’ के सोमवार के अंक में ‘नलों में पानी कम हवा ज्यादा’ शीर्षक से प्रकाशित खबर पर कड़ा संज्ञान लेते हुए विभाग ने पानी की किल्लत दूर करने के प्रबंधों की समीक्षा की। पुराना कांगड़ा में जहां तीन विद्युुत चलित मोटरों का निरीक्षण…
Read Moreपुराना कांगड़ा में मकान पर गिरा पेड़
कांगड़ा। सोमवार को आए तूफान से पुराना कांगड़ा के वार्ड नंबर-एक में मकान पर पीपल का पेड़ गिरने से मकान मालिक को काफी नुकसान हो गया। पंडित श्रुतिप्रकाश के घर पर पीपल का पेड़ गिर गया। उस समय घर के भीतर कोई नहीं था। एसडीएम अजीत भारद्वाज और नगर परिषद अध्यक्ष सुमन वर्मा, पार्षद सुषमा वर्मा ने घर दौरा कर प्रशासन की तरफ से पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया करवाई। एसडीएम ने कहा कि तहसीलदार को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। प्रभावित परिवार के रमाकांत…
Read Moreतीन दिनों में दस डिग्री तक लुढ़क गया तापमान
धर्मशाला। कांगड़ा घाटी के लोगों को सोमवार सुबह हुई तेज बारिश से गरमी से काफी राहत मिली है। सोमवार सुबह जिला मुख्यालय धर्मशाला समेत, पालमपुर, बैजनाथ, नूरपुर और देहरा इलाके में जमकर बारिश हुई। खासकर धर्मशाला में गरज के साथ तेज बौछारें गिरीं, जिससे लोगों को बढ़ते पारे से राहत मिली है। धर्मशाला में झमाझम बारिश से नालियों में पानी भर आया। कई जगह नालियां बंद होने से पानी पत्थरों के साथ सड़कों पर बहने लगा। पिछले दिनों 37 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा अधिकतम तापमान 29.2 तक लुढ़क गया।…
Read Moreआत्महत्या प्रकरण की जांच कमेटी के सुपुर्द
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि में अध्ययनरत रही छात्रा के बहुचर्चित आत्महत्या मामले में अब कृषि विवि प्रशासन ने अपने चुप्पी तोड़ दी है। विश्वविद्यालय के दो प्राध्यापकों पर प्रताड़ना के आरोपों की विवि विभागीय जांच करवाएगा। छात्रा की आत्महत्या के बाद करीब एक सप्ताह बाद दिल्ली से पालमपुर पहुंचे कुलपति ने प्राध्यापकों पर लगे प्रताड़ना के आरोपों के तथ्यों को खंगालने पर एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी कुलपति को एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। कमेटी जो तथ्य कुलपति को देगी उसके आधार…
Read Moreपीटीए शिक्षकों के वेतन के लाले
डरोह (कांगड़ा)। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में तैनात हजारों पीटीए शिक्षकों को दो माह से मानदेय की अदायगी नहीं हो पाई है। शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक ग्रांट जारी नहीं हुई है। सरकार द्वारा ग्रांट जारी न होने के चलते पीटीए शिक्षक बिना पगार के ही सेवाएं दे रहे हैं। विस चुनाव के बाद प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पीटीए शिक्षकों के लिए स्थाई नीति बनाने और शीघ्र नियमितीकरण करने की बात कही थी। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी सरकार ने शिक्षकों के…
Read Moreअनियंत्रित होकर गाड़ी पेड़ से टकराई, दस घायल
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। सोलन के अर्की से ज्वालामुखी आ रही एक मैक्सी कैब अनियंत्रित होकर पेड़ के साथ टकरा गई। इसमें सवार दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत गांव अंब पठियार में एक मैक्सी कैब नं0 एच पी 01 ए 3634 अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे दस लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में वेद प्रकाश, दुर्गादास, पुष्पा, विद्या, मीरा, सुशील, चालक सुरेंद्र और अन्य को चोटें आईं…
Read Moreएटीएम को नुकसान पहुंचाने पर केस दर्ज
धर्मशाला। कोतवाली बाजार में लगे एसबीआई के एटीएम को नुकसान पहुंचाने पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी मोहित चावला ने बताया कि एसबीआई के मुख्य प्रबंधक एमआर धीमान ने शिकायत दर्ज करवाई है कि कोतवाली बाजार के एटीएम को तोड़ा गया है तथा उन्होंने दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने का कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कोतवाली बाजार में…
Read More