बहू ने सास, सास ने बहू पर करवाया केस

कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस चौकी कंडवाल के अंतर्गत गांव राजा का बाग में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार परमजीत मेहता उर्फ राधिका पत्नी बख्शीश कपूर ने चौकी में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी सास, ससुर, जेठ, जेठानी काफी दिनों से दहेज के लिए प्रताड़ित करते आ रहे हैं। आरोप लगाया कि बीते दिन उन्होंने इसी कारण मेरे साथ गाली-गलौज किया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर धारा 498, 504, 506, 342 आईपीसी के…

Read More

छात्रा आत्महत्या मामले में तीन लोगों से पूछताछ

पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि की छात्रा के आत्महत्या मामले में रविवार को भी पुलिस ने दोनों प्राध्यापकों के साथ-साथ मृतका आंचल के एक सहपाठी छात्र से भी पूछताछ की। रविवार को पुलिस आत्महत्या से जुड़े कई सवालों को लेकर प्राध्यापकों से पूछताछ करती रही। बताया जा रहा है कि छात्र से मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर भी पूछताछ की जा रही है। जिस दिन छात्रा की मौत हुई थी, उस दिन छात्र को छात्रा का फोन आया था। इस दौरान छात्र ने फोन काट दिया था। अब छात्र की…

Read More

बेहतर काम पर होगी समीपवर्ती क्षेत्र में तैनाती : सिपहिया

बैजनाथ (कांगड़ा)। केसीसी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिपहिया ने कहा कि वह सदैव कर्मचारियों के हितैषी रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को उनके समीपवर्ती क्षेत्रों में ही तैनाती दी जाएगी। जबकि बैंक कार्यों की कसौटी पर खरा न उतरने वाले कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बैजनाथ पहुंचे जगदीश सिपहिया ने कहा कि वह बैंक कर्मचारियों को पेंशन, बोनस व अन्य वित्तीय लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सहकारी सभाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सभाएं प्रदेश व समाज के लिए अच्छा…

Read More

मठोली से नाबालिग छात्रा का अपहरण

नूरपुर (कांगड़ा)। सुल्याली गांव से युवती के दिनदहाड़े अपहरण की नाकाम कोशिश के बाद अब जसूर के समीप मठोली गांव से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। बीते तीन दिनों से घर से लापता युवती का कोई सुराग पता न लगने के बाद परिजनों ने शनिवार को नूरपुर पुलिस थाने में युवती के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई है। सूत्रों से के मुताबिक उक्त नाबालिग छात्रा नूरपुर क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में ग्यारहवीं की छात्रा है। लेकिन उसे घर से लापता होने से दो…

Read More

धर्मशाला पुलिस ने धरे दो मनचले

धर्मशाला। सकोह के पास बाइक पर सवार दो मनचले युवकों को हुड़दंग मचाने और लड़कियाें को परेशान करना महंगा पड़ गचया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल सवार प्रदीप और मनीष निवासी अप्पर सकोह बाइक पर सवार होकर कांगड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सकोह के पास सड़क से गुजर रही दो लड़कियों को इन्होंने परेशान किया। लड़कियों ने बाइक नंबर नोट कर इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने इन्हें सकोह के पास हिरासत में ले लिया।…

Read More

आग के मुहाने पर धर्मशाला

धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला आग के मुहाने पर है। कभी भी आगजनी होने पर कुछ भी हो सकता है। कारण, वैसे तो शहर में 18 के करीब हाइड्रेंट लगाए गए हैं। लेकिन वर्तमान में आग बुझाने के लिए एक ही हाइड्रेंट सक्रिय है। आग लगने की सूरत में विभाग की गाड़ियों को चार किलोमीटर दूर काला पुल हाइड्रेंट से पानी भरकर लाना पड़ता है। इस कारण विभाग के कर्मचारियों को भी आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। हाइड्रेंट खराब होने के कारण अब शहर की 25…

Read More

छात्रा आत्महत्या मामले में छात्र से पूछताछ

पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि की छात्रा की आत्महत्या के मामले में अब पुलिस प्राध्यापकों के साथ-साथ छात्रों से भी पूछताछ करने में जुट गई है। इसके चलते शनिवार को पुलिस ने छात्रा के एक सहपाठी छात्र से पूछताछ की है। यह पूछताछछात्रा और छात्र की फोन पर हुई कॉल के आधार पर हुई है। हालांकि अभी तक पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। शनिवार को पुलिस ने सुसाइड नोट में प्रताड़ना का आरोप झेल रहे प्राध्यापकों से पूछताछ की। लेकिन पुलिस सूत्र बताते हैं…

Read More

जंगल की आग ने फूंका वोहडक्वालु स्कूल

लंज (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वोहड़क्वालु का भवन बीती रात दावानल की भेंट चढ़ गया। लंज क्षेत्र के साथ लगते गांव वोहडक्वालु के जंगलों में लगी आग ने बीती रात करीब 12 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस आगजनी में स्कूल के चार कमरे पूरी तरह जलकर राख हो गए। साहस का परिचय देते हुए स्कूल का चौकीदार बलवंत सिंह पहले तो अकेला ही आग बुझाने क ी कोशिश करता रहा, लेकिन आग और ज्यादा बेकाबू हुई तो गांववासियों को बुलाकर इस…

Read More

हेरोइन मामले में सीआईडी ने पूछताछ

पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में दो लोगों से पकड़ी गई हेरोइन के मामले में सीआईडी पुलिस ने अपनी जांच ओर तेज कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में अन्य कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन सीआईडी के सूत्र बताते हैं कि इस मामले में टीम ने शनिवार को एक व्यक्ति से पूछताछ की है। बताया जाता है कि पूछताछ में आ रहे तथ्यों के आधार पर सीआईडी विंग जांच को आगे बढ़ाएगा। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई खुलासे हो सकते हैं। गौर…

Read More

अपहरण के तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में

नूरपुर (कांगड़ा)। फिल्मी अंदाज में सुल्याली गांव से युवती का अपहरण करने की कोशिश करने वाले चार युवकों में से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान दिव्यांशु शर्मा निवासी गांव डकियाड़ा तहसील फतेहपुर, रविन्द्र सिंह गांव जखाड़ा (फतेहपुर) व राकेश चौधरी निवासी गांव पपलाह (डकोली) तहसील फतेहपुर के रूप में हुई है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल एक अन्य फरार युवक की तलाश जारी है। वहीं, पुलिस ने अपहरण की वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार (एचपी-54 वी 0167) को भी…

Read More