ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पिछले वर्षों में हुए चांदी के गोलमाल, जनरेटर खरीद, शेड निर्माण, अधिकारियों द्वारा मुफ्त बिजली प्रयोग, लंगर में गड़बड़ियां के मामलो के बाद गर्मियों में आने वाले पानी के टैंकरों में भी गड़बड़झाले की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुख्ता सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सरकार के चुने हुए गैर सरकारी मंदिर न्यास सदस्यों की देखरेख में एक अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2013 तक 369 टैंकर पानी के मंदिर न्यास ने 700 रुपए प्रति टैंकर मंगवाए। वर्तमान सरकार के गैर सरकारी मंदिर न्यास सदस्यो…
Read MoreCategory: Kangra
नूरपुर का अक्षित नौसेना में अफसर
नूरपुर (कांगड़ा)। लदोड़ी पंचायत के अक्षित कौशल ने नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनके परिजनों, गांव और प्रदेश का नाम रोशन किया है। पिता अशोक शर्मा ने बताया कि जून 2009 में अक्षित कमीशन पास कर नौसेना अकादमी एजिमला केरल के लिए चयनित हुआ। अक्षित कौशल ने चार साल का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इस साल 25 मई को नौसेना अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान सब लेफ्टिनेंट का पद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री एके एंटनी की उपस्थिति में नौसेना प्रमुख डीके जोशी ने अक्षित…
Read Moreतूफान का कहर; दर्जनों पेड़ गिरे, छतें उड़ीं
धर्मशाला/देहरागोपीपुर/पालमपुर/बैजनाथ। जिला कांगड़ा में वीरवार को जहां बारिश की बौछारों ने लोगों को गर्मी से राहत दी वहीं, तूफान ने कहर बरपाया। बैजनाथ में चार घरों की छतों को अंधड़ से नुकसान हुआ। पालमपुर के लोअर खैरा में स्कूल की छत उड़ी गई। इससे बड़ा हादसा टल गया। लंबागांव में 200 साल पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। कांगड़ा जिले के कई इलाकों में वीरवार दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। इससे धर्मशाला समेत पूरी घाटी का मौसम सुहावना हो गया। धर्मशाला में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ थोड़ी देर…
Read Moreखड़ुल में माता जगतारणी मेले की धूम
डरोह (कांगड़ा)। डरोह क्षेत्र के खड़ुल गांव में दो दिवसीय माता जगतारणी मेला विधिवत पूजा-अर्चना के साथ धूमधाम से शुरू हो गया। माता जगतारणी मंदिर में शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा और मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल एक्सपोर्ट फॉर हैंडीक्राफ्ट में एक्सपोर्ट काउंसिल नई दिल्ली के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर राकेश शर्मा ने पूजा-अर्चना कर मेले का उद्घाटन किया। मेले के शुभारंभ के साथ ही खड़ुल गांव मां की महिमा से सराबोर हो गया। इसके बाद मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम मची। सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों स्कूली छात्र और छात्राओं ने…
Read Moreयुवक ने दराट से किया हमला
फतेहपुर (कांगड़ा)। खेतों में काम करने जा रहे व्यक्ति पर एक युवक ने दराट से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ओंकार सिंह निवासी बडवारा अपने खेतों में काम करने जा रहा था। जब आेंकार सिंह अपने खेतों में (घुरेहर) पहुंचा, तो वहां पर रघुवीर सिंह उर्फ वीरी पहले से ही मौजूद था। ओंकार सिंह ने रघुवीर सिंह से खेतों में बिना कारण आने के बारे में पूछा तो उसने बहस शुरू कर…
Read Moreअगले दो दिन में बारिश के आसार
पालमपुर (कांगड़ा)। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। इससे लोगों को गरमी से और राहत मिल सकती है। हालांकि, संभावना जताई जा रही है कि बारिश कम होगी। अगर बारिश ठीक हो जाती है तो किसानों के लिए मक्की के फसल के लिए बेहतरीन साबित होगी। कृषि विवि के वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल स्पिति, चंबा आदि में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि अभी पालमपुर इलाके में एक दिन पहले…
Read Moreज्वालामुखी अस्पताल पर सियासत
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चरचा में रहने वाले ज्वालामुखी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सियासत शुरू हो गई है। महकमे ने अस्पताल को बगल में करोड़ों की लागत से निर्मित नए भवन के बजाय मंदिर न्यास के मातृछाया यात्री निवास में शिफ्ट करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अपनी तरह के इस अटपटे फैसले में अगर सरकारी आदेश लागू होते हैं तो पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगभग तीन करोड़ की लागत से निर्मित भवन खंडहर बन जाएगा। पुख्ता सूत्र बताते हैं कि सीएमओ कांगड़ा को इस…
Read Moreबच्चों को एनीमिया मुक्त करने के दावे हवा
डरोह (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में छात्रों को एनीमिया मुक्त करने के सरकार के दावे हवा हो गए हैं। दरअसल जिला में विफ्स योजना हांफनी शुरू हो गई है। अप्रैल 2013 से इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू किया जाना था। पहले स्वास्थ्य विभाग ने योजना को मंडी और बिलासपुर में शुरू किया। योजना के तहत सरकारी स्कूलों में छठी से बारहवीं तक पढ़ाई कर रहे छात्रों को अध्यापकों ने हर बुधवार को आयरन की गोली खिलाई। दवाइयों का विपरीत असर होने के कारण दवाइयों का स्टाक वापस मंगवाया गया…
Read More13 करोड़ से बनेंगी दो बहुमंजिला पार्किंग
पालमपुर (कांगड़ा)। विधानसभा अध्यक्ष एवं पालमपुर हलके के विधायक बृज बिहारी लाल बुटेल ने कहा कि प्रदेश में तेजी से शहरीकरण होने से उसी अनुपात से नागरिक सेवाओं की आवश्यकता भी बढ़ रही है। चालू वित्त वर्ष में शहरी निकायों के लिए कुल 105 करोड़ दिए जाने प्रस्तावित हैं। मंगलवार को पालमपुर कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण फोरम की बैठक में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे बुटेल ने कहा कि वीर भूमि पालमपुर की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चाय नगरी के रूप में है और पालमपुर को आकर्षक पर्यटक स्थल के रूप में…
Read Moreकांगड़ा में भी कर्मचारी संघ दोफाड़
कांगड़ा में भी कर्मचारी संघ दोफाड़ एक धड़े ने टांडा और दूसरे ने कांगड़ा में करवाए चुनाव प्रदेश स्तरीय सियासत कर्मचारियों पर भारी कांगड़ा में दो धड़ों ने बनाईं कार्यकारिणियां अमर उजाला ब्यूरो कांगड़ा। उपमंडल कांगड़ा में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ दोफाड़ हो गया। मंगलवार को निर्धारित उपमंडल स्तरीय चुनाव में एक धड़े ने कांगड़ा में तो दूसरे ने टांडा में बैठक कर कार्यकारिणी गठित की। प्रदेश स्तर पर दो गुटों में विभाजित कर्मचारी महासंघ ने यहां भी चुनाव आयोजित करवाकर समानांतर इकाइयां खड़ी कर दीं। कांगड़ा में जहां महासंघ की…
Read More