बैजनाथ (कांगड़ा)। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता भट्टू निवासी सुरिंद्र कपूर ने पार्टी हाईकमान द्वारा भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया है। नवनिर्वाचित सुरिंद्र कपूर ने इस नियुक्ति के लिए वरिष्ठ नेता शांता कुमार, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सती, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सचिव इंदु गोस्वामी, विनय शर्मा, विपिन सिंह परमार, मुलख राज प्रेमी और मंडल भाजपा अध्यक्ष बलदेव राणा का धन्यवाद किया है। उन्हाेंने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास प्रकट करते हुए जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी…
Read MoreCategory: Kangra
पानी को लेकर संसाल में प्रदर्शन
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ उपमंडल के संसाल, मढेड़ और भट्टू पंजाला के लोगों ने चौगान थाथी स्थित प्राकृतिक स्रोत से एक पेयजल स्कीम के लिए पानी लेने पर आईपीएच विभाग के प्रति रोष प्रकट करते हुए संसाल में प्रदर्शन किया। गांववासियों ने समस्या का हल न होने की सूरत में निचले क्षेत्र को पानी न देने की चेतावनी दी है। गांववासियों का कहना है कि संसाल, मढेड़ और थाथी में पहले से ही विभाग तीन प्राकृतिक स्रोतों से विभिन्न पेयजल स्कीमों के लिए पानी ले रहा है। ऊपरी क्षेत्र में अब…
Read Moreजेठ पर मारपीट करने का आरोप
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा एक महिला ने जेठ पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुमना देवी निवासी कनौल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ किसी जमीनी विवाद पर उसके जेठ सुरेश ने मारपीट की है। मारपीट में उसे चोटें आई हैं। डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया कि मामले की पुष्टि की है।
Read Moreज्वालामुखी में होगा दुकानों का निरीक्षण
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। खंड ज्वालामुखी में स्वास्थ्य विभाग की टीमें 1850 पंजीकृत दुकानों में खाद्य वस्तुओं की रूटीन में चेकिंग करेंगी। खंड ज्वालामुखी के अंतर्गत डोला खरियाना, टीहरी, वलारडू, गुम्मर, टीहरी, खुंडिया, सुरानी, अंब पठियार के अलावा एक दर्जन पंचायतों में आने वाली दुकानों से खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे जाएंगे। दुकानदारों के फूड लाइसेंस भी चेक किए जाएंगे। अनियमितता पाए जाने पर दुकानदारों को जुर्माना भी किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ढाबों में भी चेकिंग करेगी। नियमों की अवहेलना होने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई अमल में…
Read Moreट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। वीरवार रात को घर जा रहे एक युवक की बढल ठोर में ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। मृतक युवक बीच रास्ते में ही ट्रैक्टर पर चढ़ा था। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अक्षय ठाकुर निवासी बेहड़ (चनौर) ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह और ट्रैक्टर चालक रविंद्र सिंह निवासी बेहड़ वीरवार रात को ढलियारा की ओर से ट्रैक्टर ट्राली में रेत भरकर चनौर आ रहे…
Read Moreछात्रों में चले लात-घूंसे, एक अस्पताल में भर्ती
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। उपमंडल देहरा के एक निकटवर्ती स्कूल में दो छात्रों के बीच हुई मारपीट में एक विद्यार्थी गंभीर तौर पर घायल हो गया। इसका इलाज सिविल अस्पताल देहरा में चल रहा है। परिजनों ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निकटवर्ती पाइसा गांव में स्थित एक सरकारी स्कूल में तीन जून को एक छात्र पानी पी रहा था। पीछे खड़े आरोपी छात्र ने कोई बात कह दी। इसका युवक ने विरोध जताया। दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। बहसबाजी इतनी बढ़…
Read Moreडमटाल में नशे की खेप समेत एक गिरफ्तार
इंदौरा (कांगड़ा)। इंदौरा थाना के अंतर्गत पुलिस ने वीरवार देर रात को नाके के दौरान डमटाल में मोहटली रैंप के पास नशे की बड़ी खेप बरामद की। कार्रवाई को एसएचओ इंदौरा बलवीर चंद की अगुवाई में अंजाम दिया गया। पुलिस ने मोहटली रैंप के पास एक सफेद रंग की कार से 90 किलोग्राम भुक्की और 5 बोरे अफीम डोडा (41 किलोग्राम) समेत एक व्यक्ति को दबोचा। इंदौरा पुलिस की टीम एसएचओ बलवीर चंद की अगुवाई में देर रात गश्त पर निकली थी। रात करीब दो बजे जालंधर-मुकेरियां मार्ग की तरफ…
Read Moreविक्रांत का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं
भवारना (कांगड़ा)। भवारना थाना के अंतर्गत स्थानीय कस्बे से लापता एक युवक का पांच दिन के बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। विक्रांत पटियाल तीन जून की शाम से लापता है। विक्रांत की माता के अनुसार विक्रांत तीन जून शाम को तकरीबन आठ बजे अपनी कार में दोस्तों के पास राजपुर टांडा में पढ़ाई करने के लिए गया था। उसने रात 11 बजे तक वापस आने के लिए कहा था। जब वह पूरी रात वापस नहीं आया तो उसकी माता ने चार जून को दोस्तों को फोन…
Read Moreतिब्बतियों ने आधी रात को मचाया हुड़दंग
मैकलोडगंज। मैकलोडगंज में पिछली रात नशे में धुत्त कुछ तिब्बती लोगों के दो ने देर रात तक हुड़दंग मचाया। वीरवार को क्षेत्र के जोगीवाड़ा रोड पर स्थित एक स्नूकर जोन से शुरू हुई कुछ तिब्बती लोगों में लड़ाई शुक्रवार सुबह तक जारी रही। हुड़दंगियों ने दोपहिया वाहनों को भी क्षति पहुंचाई। आधी रात तक क्षेत्र की फ्रैंड्स कालोनी में दहशत फैलाने वालों में एक स्थानीय तो दूसरा तिब्बती गुट बीड़ का बताया जा रहा है। जब तक इस झगड़े की सूचना पुलिस थाना मैकलोडगंज तक पहुंची, दोनों गुटों में समझौता…
Read Moreपेड़ से लटका मिला आईपीएच कर्मी का शव
रक्कड़ (कांगड़ा)। बुधवार से लापता चल रहे आईपीएच विभाग में तैनात एक पाइप लाइन मैन का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आईपीएच विभाग में तैनात प्रेमचंद (52) पुत्र दीवान चंद निवासी लड़ोआ (भरोली जदीद) बुधवार से लापता था। शुक्रवार सुबह मृतक का बेटा और भाई उसे ढूंढने के लिए जंगल की तरफ…
Read More