ज्वालामुखी (कांगड़ा)। खंड ज्वालामुखी में स्वास्थ्य विभाग की टीमें 1850 पंजीकृत दुकानों में खाद्य वस्तुओं की रूटीन में चेकिंग करेंगी। खंड ज्वालामुखी के अंतर्गत डोला खरियाना, टीहरी, वलारडू, गुम्मर, टीहरी, खुंडिया, सुरानी, अंब पठियार के अलावा एक दर्जन पंचायतों में आने वाली दुकानों से खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे जाएंगे। दुकानदारों के फूड लाइसेंस भी चेक किए जाएंगे। अनियमितता पाए जाने पर दुकानदारों को जुर्माना भी किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ढाबों में भी चेकिंग करेगी। नियमों की अवहेलना होने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई अमल में…
Read MoreCategory: Kangra
पिंकी को जिला कांगड़ा की कमान, चंदन महासचिव
धर्मशाला। हिमाचल आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी परिषद की कांगड़ा इकाई का चुनाव सामुदायिक भवन में हुआ। इस मौके पर करीब दो सौ चिकित्सकों ने भाग लिया। इस मौके पर डा. पिंकी पठानिया को जिला अध्यक्ष जबकि अरुण चंदन को महासचिव बना गया। वहीं, मनोहर धीमान को कोषाध्यक्ष चुना गया। पिंकी पठानिया ने बताया कि डा. निगम राजपूत को सलाहकार, डा. देवेंद्र ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डा. शक्ति विज, डा. चंद्र प्रकाश, डा. कुलतार, डा. सुधीर कुमार, डा. सोनिया, डा. पूनम को उपाध्यक्ष जबकि डा. अंजली शर्मा, डा. भुवनेश, डा. हरीश भारद्वाज,…
Read Moreपपरोला में दो जगह गिरी आसमानी बिजली
पपरोला (कांगड़ा)। कस्बे के खूह बाजार में बीती देर रात दो जगहों पर आसमानी बिजली गिरी। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आसमानी बिजली गिरने से बिजली के ट्रांसफार्मर व लाइनों को खासा नुकसान पहुंचा। इस कारण कस्बे के कई इलाकों में रात से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसे सोमवार को कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया जा सका। जानकारी के अनुसार रविवार रात अढ़ाई बजे के करीब खूह बाजार की मेहता कालोनी में एक वृक्ष पर आसमानी बिजली गिरी। स्थानीय निवासी वरुण, अशोक,…
Read Moreजयसिंहपुर में हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर में रविवार को हुई चोरी के मामले में लंबागांव पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने इस आरोपी को घर के मालिक के शक के आधार पर पकड़ा है। पुुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार रविवार को जयसिंहपुर निवासी बाबूराम के घर पर चोरी हुई थी। चोर उनके घर से गहने ले गए थे। चोरों ने चोरी की वारदात को रविवार को जब अंजाम दिया, तब बाबूराम अपने परिवार समेत लंबागांव में रिश्तेदार के घर गए थे। लेकिन चोर पीछे…
Read Moreटिल्लू गांव के आदित्य को लेफ्टिनेंट का तमगा
धर्मशाला। भारतीय सेना को बहादुर जवान और अफसर देने वाली धर्मशाला की धरती ने एक और अफसर सेना को दिया है। ज्योतिषी पंडित पूर्ण चंद वशिष्ठ के पुत्र सुरेश कुमार के घर 6 नवंबर 1989 को जन्मे आदित्य ने अपनी माता रेणू तथा पिता सुरेश कुमार का सपना आर्मी में बतौर लेफ्टिनेंट भर्ती होकर पूरा कर दिखाया। आदित्य ने बीएससी, बीटेक करने के बाद सीडीएस की परीक्षा के लिए तैयारी शुरू की तथा अंतत: सफलता हासिल की। अपनी कामयाबी का सारा श्रेय आदित्य अपने माता-पिता तथा उनकी प्रेरणा को देते…
Read Moreस्वरूप की मौत से रेहलू में मातम
रैत (कांगड़ा)। तहसील शाहपुर की ग्राम पंचायत रेहलू के 30 वर्षीय स्वरूप सिंह पुत्र बुशैहरी राम के जिला सोलन के गांव कडूवाना में हुए मर्डर से रेहलू क्षेत्र में मातम का माहौल है। बुजुर्ग माता-पिता का बेटा स्वरूप सिंह बद्दी में एक निजी कंपनी में काम करता था। पांच माह के बाद स्वरूप की शादी होनी तय थी। परिजनों ने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें यह दिन भी देखना पड़ेगा। उसके बड़े भाई सुरेश कुमार व बहन की शादी हो चुकी है, जबकि उसका छोटा भाई कमल अविवाहित है।…
Read Moreमार्केट में धूम मचाएगा धर्मशाला का सेब
धर्मशाला। शिमला के बाद अब धर्मशाला का सेब मार्केट में धूम मचाएगा। अभी तक तो धर्मशाला को मैकलोडगंज के नाम से समूचे विश्व में जाना जाता था। अब यही धर्मशाला सेब की खुशबू के लिए जाना जाएगा। इन दिनों मार्केट में विदेशी सेब का बोलबाला है जोकि 40 और 50 रुपये प्रति पीस बिक रहा है। यह सेब वर्तमान में अमेरिका तथा चीन से सेब का आयात हो रहा है। ऐसे में लोकल सेब विदेशी सेब को भी चुनौती देगा। धर्मशाला में बागवानी विभाग की देखरेख में लगाए गए मान…
Read Moreकुरल के प्रधान और उप प्रधान से पूछताछ
भवारना (कांगड़ा)। कुरल गांव में शुक्रवार को दो वाहन चालकों के साथ हुई मारपीट के मामले में रविवार को पुलिस ने कुरल गांव के पंचायत प्रधान तथा उप प्रधान से जानकारी ली। एसएचओ बह्मदास ठाकुर ने बताया कि इस मामले में कुछेक लोगों से पूछताछ की गई है। आरोपी शीघ्र ही पुलिस हिरासत में होंगे। इससे पहले पुलिस ने शनिवार को मौके का दौरा भी किया था। उन्होंने कहा कि कुरल गांव के पंचायत प्रधान तथा उप प्रधान को मामले की जानकारी लेने के लिए भवारना थाना बुलाया गया था।…
Read Moreज्वालामुखी में उमड़े श्रद्धालु
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। 25 हजार भक्तों ने मां ज्वालाजी की पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी से आए श्रद्धालुओं ने ज्वालाजी के दर्शन कर मां से आशीर्वाद लिया। मंदिर ट्रस्ट के प्रधान दिव्यांशु भूषण, सुरेंद्र काकू, संजीव सूद, प्रेमानंद, वेनी माधव, भवानी दत्त, धर्मपाल, पार्वती शर्मा, पवन शर्मा ने बताया कि भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए ठंडा पानी पीने की व्यवस्था की गई है। धूप से बचने के लिए शामियाने लगाए गए हैं।…
Read Moreधर्मशाला कालेज में आज से मिलेंगे प्रोस्पेक्टस
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला सहित प्रदेश के विभिन्न कालेजों में 10 जून से नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सोमवार से कालेजों में विद्यार्थियों को प्रोस्पेक्टस मिलना शुरू होंगे। हिमाचल विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेशों के चलते विद्यार्थी 20 जून तक बिना विलंब शुल्क के महाविद्यालयों में बीए, बीएससी, बीकॉम और अन्य विषयों में प्रवेश ले सकेंगे। कालेजों में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए महाविद्यालय प्रशासन और छात्र संगठनों ने तैयारियां करना शुरू कर दी हैं। कालेजों में नए विद्यार्थियों के लिए कालेज प्रशासन…
Read More