अज्ञात वाहन में महिला कर्मचारी को कुचला

पालमपुर/भवारना (कांगड़ा)। पालमपुर-सुजानपुर राज्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला कर्मचारी की मौत हो गई है। हादसा दैहण के पास हुआ है। महिला केसीसी बैंक में जलवाहक के पद पर नियुक्त थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को दैहण के घड़ू के पास एक महिला को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस कारण महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि केसीसी बैंक ठाकुरद्वारा में बतौर जलवाहक सेवाएं दे रही महिला अनु…

Read More

बीएससी बायोटैक की मेरिट लिस्ट जारी

धर्मशाला। राजकीय स्नात्तकोतर महाविद्यालय धर्मशाला में बीबीए और बीसीए के लिए हुई काउंसलिंग के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची वीरवार को जारी कर दी जाएगी। बुधवार को बीसीए की काउंसलिंग संपन्न हो गई है। आखिरी दिन बीसीए की 30 में से 12 सीटों के लिए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई। जबकि बीएससी बॉयोटैक के लिए भी बुधवार को काउंसलिंग हुई। बायोटैक की 30 सीटों के लिए मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कालेज प्रशासन ने बुधवार को ही देर शाम तक बायोटैक में चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट…

Read More

बरसात सिर पर, तैयारी शून्य

धर्मशाला। मानसून के समय से पहले सक्रिय होने से बरसात ने लगभग दस्तक दे दी है, लेकिन लोक निर्माण विभाग की बारिश से होने वाली संभावित तबाही से निपटने की कोई विशेष तैयारी नहीं है। लोनिवि इस बार भी पिछले वर्ष के इंतजाम पर ही निर्भर है, जबकि पिछले वर्ष भी बरसात के मौसम में हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला कांगड़ा में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था। जिसकी भरपाई अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं, जिला कांगड़ा में सड़कों की हालत भी कुछ खास बेहतर नहीं है।…

Read More

होटल मालिक से बच्चे को छुड़ाया

धर्मशाला। मैकलोडगंज में कथित तौर पर मानव तस्करी का एक मामला उजागर हुआ है। जानकारी के अनुसार लंबे समय से बिहार निवासी के एक 14 वर्षीय बच्चे से एक निजी होटल में जबरन काम लिया जा रहा था। बच्चे के बार-बार जिद्द करने के बावजूद उसे होटल का मालिक घर नहीं भेज रहा था। इससे बच्चा तनाव में रहकर जीवन व्यतीत कर रहा था। मालिक काम के बदले में बच्चे को पैस के बजाय दो वक्त का खाना खिलाकर टाल रहा था। होटल में आने वाले एक पर्यटक की नजर…

Read More

इंदौरा के पृथी बने एचएएस

इंदौरा/जवाली(कांगड़ा)। विस क्षेत्र इंदौरा के बडूखर के दियोठी गांव में जन्मे पृथी पाल सिंह ने एचएएस की परीक्षा पास क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पृथी पाल सिंह ने इसका श्रेय अपने पिता सरदार सोहन सिंह, माता निरंजन कौर के साथ-साथ अपनी पत्नी रचना सिंह को दिया है। पृथी पाल सिंह के पिता सरदार सोहन सिंह रिटायर्ड अध्यापक हैं, जबकि माता निरंजन कौर गृहणी हैं। पृथी पाल सिंह ने कहा कि उनकी धर्मपत्नी रचना सिंह एमए, बीएड हैं। उन्होंने मेरी इस कामयाबी में दिन-रात मेरा सहयोग किया है। पृथी पाल…

Read More

स्वरूप की मौत से रेहलू में मातम

रैत (कांगड़ा)। तहसील शाहपुर की ग्राम पंचायत रेहलू के 30 वर्षीय स्वरूप सिंह पुत्र बुशैहरी राम के जिला सोलन के गांव कडूवाना में हुए मर्डर से रेहलू क्षेत्र में मातम का माहौल है। बुजुर्ग माता-पिता का बेटा स्वरूप सिंह बद्दी में एक निजी कंपनी में काम करता था। पांच माह के बाद स्वरूप की शादी होनी तय थी। परिजनाें ने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें यह दिन भी देखना पड़ेगा। उसके बड़े भाई सुरेश कुमार व बहन की शादी हो चुकी है, जबकि उसका छोटा भाई कमल अविवाहित है।…

Read More

पालमपुर-सुजानपुर हाइवे पर गुंडागर्दी

डरोह (कांगड़ा)। पालमपुर-सुजानपुर हाइवे के मूंढी गांव में शरारती तत्वों ने रात करीब 12 बजे चोर समझकर भवारना के एक व्यक्ति की वैन को निशाना बना डाला। क्षेत्र में गाड़ी तोड़ने और चालकों से मारपीट का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मट्ट, कुरल, डरोह व गदियाड़ा में भी चालकों से मारपीट व वाहन तोड़ने के मामले सामने आए हैं। चोरों को खुद पकड़ने के नाम पर क्षेत्र में इन दिनों रात को कानून की परवाह किए बगैर कुछ लोग नशे में धुत होकर सड़क में से गुजरने वाले…

Read More

पहली बरसात ने बरपाया कहर

बैजनाथ (कांगड़ा)। तेज बारिश के कारण उपंमडल के बीड़ और गुनेहड गांव में भारी नुकसान हुआ है। बीड़ में विश्राम गृह के समीप पंचायत के बगीचे की दीवार पानी के तेज बहाव के कारण टूट गई। इससे सड़क के किनारे स्थित सुशील अवस्थी की दुकान को नुकसान हुआ। दुकान के अंदर रखा सामान करीब 20 मीटर नीचे तक बह गया। वहीं, क्योरी पंचायत के प्रधान गुड्डू की दुकान की नीचे की मंजिल में लगाई गई आटा चक्की की मशीन में पानी भर जाने से मशीन व अन्य सामान को नुकसान…

Read More

सर्राफा व्यापारी से लूटपाट का प्रयास

पालमपुर/लंबागांव (कांगड़ा)। इलाके में चोरी की वारदातें अभी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं शातिरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वह लूटपाट की वारदातों को फिल्मी स्टाइल में अंजाम देने लगे हैं। इससे लोगों में और दहशत फैलने लगी है। ऐसा ही मामला जयसिंहपुर में पेश आया। जहां बाइक सवार तीन लोगों ने एक व्यापारी से थैला छीनने की कोशिश की। हालांकि, वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने इस मामले में बाइक मालिक को हिरासत में लिया है। जानकारी के…

Read More

रात में बदल गई दोपहर

धर्मशाला/पपरोला। प्री मानसून की दस्तक के साथ ही कांगड़ा जिला मंगलवार को सीजन की पहली बरसात में खूब भीगा। खासकर धर्मशाला और मैकलोडगंज में जोरदार बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। सुबह के समय शुरू हुई बारिश हालांकि दिन में थम गई थी, लेकिन दोपहर होते ही एक बार फिर पूरे जिला में बारिश की झड़ी लग गई। कई जगह तो मंगलवार की दोपहर को ऐसा लग रहा था, मानो रात हो गई हो। सोमवार की बारिश में सूखे रह गए नूरपुर और देहरा इलाकों में भी मंगलवार को…

Read More