दस साल की मासूम से दुराचार

कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत एक नाबालिग छात्र द्वारा एक दस वर्षीया मासूम से दुराचार की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा की माता की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बृज मोहन शर्मा ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय एक गांव की छठी कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता (10) के पिता मजदूरी करते हैं, जबकि उसकी मां अस्पताल में काम करती है। जमा दो कक्षा…

Read More

8 घंटे बंद रहा पपरोला-उतराला सड़क

पपरोला (कांगड़ा)। बीती रात हुई भारी बरसात के कारण नैन खड्ड में भारी मात्रा में पानी आने से उतराला से बिनवानगर को जाने वाला मार्ग बंद होने से बिनवानगर का संपर्क उपमंडल के अन्य क्षेत्रों से कट गया। यह संपर्क बारह घंटे बहाल हो पाया। वहीं बीती रात गांव अमरपुर में भूस्खलन के चलते ल्हासा गिरने से उतराला-पपरोला मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। इस कारण उतराला के लिए बसों व अन्य वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। लोक निर्माण विभाग बैजनाथ ने सुबह करीब 10 बजे जेसीबी लगाकर सड़क…

Read More

खतरे से कम नहीं राजस्व रिकार्ड ढूंढना

धर्मशाला। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा का दौ सौ साल पुराना राजस्व रिकार्ड ढूंढना खतरे से कम नहीं है। रिकार्ड रूम खस्ताहाल है और यहां पर हमेशा अंधेरा पसरा रहता है। यहां के बल्ब फ्यूज हैं और कर्मचारियों को मोबाइल की टार्च की मदद से ‘सर्च आपरेशन’ करना पड़ता है। रिकार्ड रूम की हालत इतनी दयनीय हो गई है कि बारिश के कारण पानी का रिसाव होने से रिकार्ड गलना शुरू हो गया है। काफी पुराने रिकार्ड को दीमक ने टुकड़े-टकड़े भी कर दिया है। हालांकि राजस्व विभाग ने…

Read More

9 मई से लापता युवक का शव बरामद

फतेहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत हटली के जंगल से सोमवार को गली-सड़ी हालत में एक शव मिला है। शव की पहचान अनिल सलारिया निवासी शाहपुर कंडी रोड पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए नजदीक अस्पताल भेज दिया है। मृतक के भाई ने शव की पहचान की है। पुलिस के अनुसार मृतक अनिल सलारिया के परिजनों ने 9 मई को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट फतेहपुर पुलिस थाने में दर्ज…

Read More

बच्चो! आज बारिश है, घर जाओ

संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। स्कूल प्रशासन ने मई माह में भवन की छत की मरम्मत का काम शुरू करवाया। लेकिन अभी तक यह पूरा नहीं हो पाया है और मानसून पहुंच गया है। बारिश होने पर छात्रों को स्कूल से वापस घर भेजा जा रहा है। स्कूल के पास पर्याप्त भवन नहीं है, जहां वह सभी छात्रों को बैठाकर पढ़ाई करवाई जा सके। जानकारी के स्कूल प्रशासन ने पुरानी छत की मरम्मत के चलते पूरे भवन…

Read More

मैकलोडगंज की पार्किंग हुई महंगी

मैकलोडगंज। पर्यटन नगरी मैकलोडगंज की एकमात्र बीओटी पार्किंग बाहरी राज्यों के पर्यटकों के लिए मुसीबत बन गई है। बीओटी की इस पार्किंग में काम करने वाले लोग बाहरी एवं स्थानीय वाहन चालकाें से दोगुना शुल्क वसूल रहे हैं। मैकलोडगंज में इन दिनाें बाहरी पर्यटकों की आमद बढ़ने से बीओटी प्रबंधन ने एकाएक बाहरी लोगाें से वाहन पार्किंग की एवज में अतिरिक्त दरें वसूलना शुरू कर दी हैं। हल्के वाहनों से 50 से 100 रुपए और बड़ी बसाें से 100 से 200 रुपए वसूले जा रहे है। बीओटी प्रबंधन के इस…

Read More

महिला ने सिरदर्द की गोली समझकर खाई दवाई, मौत

लंबागांव (कांगड़ा)। उपमंडल जयसिंहपुर की पंचायत तलवाड़ के भाटी गांव की एक महिला ने सिरदर्द की गोली समझकर कोई दूसरी दवाई खा ली। इससे महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भाटी गांव की 26 वर्षीय आशा देवी ने रविवार को सिरदर्द की गोली की जगह कोई अन्य जहरीली दवाई खा ली। दवाई से महिला की तबीयत खराब होने पर उसे सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर महिला की हालत में सुधार न होने पर उसको टांडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इस दौरान महिला की मौत हो…

Read More

मानव तस्करी रोकने को पुलिस मुस्तैद

धर्मशाला। मानव तस्करी पर लगाम लगाने के लिए कांगड़ा पुलिस मुस्तैद हो गई है। जिलेभर के तमाम थानों में एसएचओ की अध्यक्षता में कमेटियों का गठन किया गया है। पुलिस अब गुप्त सूचना के आधार पर भी छापामारी करेगी। पुलिस ने मानव तस्करी से जुड़े मामलों पर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जिलेभर में स्थित ढाबों और होटलों में भी रेड करेगी और वहां काम करने वाले लोगों के बारे में जानकारियां हासिल करेगी। शिकायत मिलने पर भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी। वहीं, धर्मशाला…

Read More

चोरों ने ठाकुरद्वारा से उड़ाई टेलीफोन केबल

पालमपुर (कांगड़ा)। ठाकुरद्वारा में टेलीफोन केबल चोरी हो जाने से इलाके के कई फोन ठप पड़ गए हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस केबल को चोरी हुए तीन-चार दिन हो गए हैं। लेकिन बीएसएनएल ने यह फोन ठीक नहीं किए हैं। जानकारी के अनुसार गांव ठाकुरद्वारा में चोर तीन-चार दिन पहले टेलीफोन की करीब 150 मीटर तार चोरी कर ले गए हैं। इससे इलाके में कई फोन बंद पड़े हुए हैं। लोगों का कहना है कि केबल चोरी होने के बाद भी निगम ने…

Read More

सुविधाओं से वंचित फतेहपुर एफआरयू

फतेहपुर (कांगड़ा)। फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) का दर्जा प्राप्त फतेहपुर अस्पताल इलाके की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के मूल मकसद से कोसों दूर है। 30 बिस्तरों की क्षमता वाला यह अस्पताल दो स्टाफ नर्सों के सहारे चल रहा है। जबकि अस्पताल में रोजाना औसतन 40 से 50 मरीज उपचाराधीन रहते हैं। अस्पताल प्रशासन काम चलाने के लिए निजी अस्पताल से नर्सें डेपुटेशन पर लेने को मजबूर है। इसके अलावा अस्पताल में रखी अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग मशीन भी बिना रेडियोलाजिस्ट के सफेद हाथी बनी हुई है। वहीं अस्पताल में…

Read More