देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। शुक्रवार शाम से जारी भारी बारिश के कारण मुबारिकपुर-मलां (नगरोटा बगवां) राष्ट्रीय राजमार्ग बढ़ूहूं (सुनहेत) में रात करीब दस बजे बिजली का पोल गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। इससे मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस मार्ग पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। हालांकि बिजली का पोल आधी सड़क तक ही गिरा था। लेकिन पूरी सड़क पर बिजली की तारें गिरी होने के कारण कोई भी वाहन चालक उसके ऊपर से वाहन ले जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। करीब…
Read MoreCategory: Kangra
ट्रक से टकराए स्कूटर सवार युवक की मौत
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के निकट बड़ोह रोड पर शनिवार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग 20 एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। इससे एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पठियार निवासी दो युवक सौरभ (21) और प्रिंस (21) स्कूटर पर कांगड़ा की ओर जा रहे थे। बड़ोह रोड चौक के निकट पीछे से किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से…
Read Moreविधायक से अभद्र व्यवहार पर एफआईआर
कांगड़ा। मोबाइल फोन पर अभद्र व्यवहार करने के खिलाफ विधायक पवन काजल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। करीब दस दिन पहले काजल ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अपनी छानबीन आगे बढ़ाई। छानबीन में जिस आईडी के आधार पर सिम लिया गया था, वह फर्जी पाया गया था। पुलिस ने आईडी धारक को पूछताछ के लिए बुलाया और इस युवक ने साफ तौर पर ऐसी कोई भी सिम कार्ड न लिए जाने की बात…
Read Moreरूसा के खिलाफ हल्ला बोल
धर्मशाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की धर्मशाला इकाई ने प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा कालेजों में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के सेमेस्टर सिस्टम को शुरू किए जाने के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष मनीष अवस्थी और पूर्व सचिव आतिश गुलेरिया ने कहा कि रूसा के तहत सेमेस्टर सिस्टम से छात्रों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि रूसा के तहत कालेजों में विषयों में सीटों के…
Read Moreबैजनाथ में सीटू वर्कर्स ने किया प्रदर्शन
बैजनाथ (कांगड़ा)। सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय कमेटी के आह्वान पर सीटू के वर्कर्स ने शुक्रवार को बैजनाथ के एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर एसडीएम ओपी ठाकुर को ज्ञापन दिया। सीटू के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार शर्मा, सह सचिव बिट्टू ठाकुर और उपाध्यक्ष कृष्णा पटियाल ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। खाद्य पदार्थों व दालों पर सट्टा बाजार की नीति के जारी रहने के कारण महंगाई बढ़ रही है।…
Read Moreएएसआई पर युवकों को पीटने का आरोप
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। बुधवार रात को जागरण देखने जा रहे चार युवकों को रोककर उन्हें अकारण पीटने के आरोप में पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस में तैनात एक एएसआई के खिलाफ डीएसपी देहरा को शिकायत पत्र सौंपा गया है। पीड़ित युवक घनश्याम पुत्र विजय शर्मा निवासी जखूणी, प्रदीप कुमार पुत्र सतपाल सिंह, रोहित कुमार पुत्र रछपाल सिंह निवासी नंगल बस्सी (कस्बा कोटला) और सौरभ पुत्र क्रांति कुमार निवासी नंगल बस्सी ने डीएसपी देहरा को सौंपे शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि 12 जून को रात करीब 10 बजे वह बाइक पर…
Read Moreसेमेस्टर सिस्टम नहीं बदला तो आंदोलन
पालमपुर (कांगड़ा)। शहीद विक्रम बतरा कालेज पालमपुर की एबीवीपी इकाई ने प्रदेश विवि की ओर से लागू किए गए सेमेस्टर सिस्टम का कड़ा विरोध किया। इसके लिए परिषद ने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य गुलशन कपूर ने कहा कि सेमेस्टर सिस्टम को बदलने में कोई उचित कदम नहीं उठाया तो विद्यार्थी परिषद भूख हड़ताल पर बैठ जाएगी। परिषद के पालमपुर इकाई के अध्यक्ष चमन व सचिव विकास राणा ने कहा कि परिषद इसका कड़ा विरोध करेगी। परिषद ने मांग उठाई कि विक्रम बतरा कालेज…
Read Moreडरोह के मूंढी और मरहूं में फिर सेंधमारी
डरोह (कांगड़ा)। पंचायत मूंढी में वीरवार रात को चोरों ने फिर एक घर में सेंध लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। घर के लोगों के जागने पर चोर वहां से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मूंढी स्कूल के पास बुद्धिराम के घर में रात करीब साढे़ बारह बजे चोरों ने एक दरवाजे को उखाड़ने का प्रयास किया। जैसे ही चोर दीवार से ईंटें उखाड़ रहे थे तो घर के दूसरे कमरे में सोए हुए परिवार के लोगों को कुछ आवाजें सुनाई दीं। उन्होंने अंदर से एक अपने पड़ोसी को…
Read Moreबरसात में कैसे पार करेंगे नैण खड्ड
बिनवानगर (बैजनाथ)। स्थान : नैण पंचायत (उतराला)। समय : दोपहर बाद 2 बजे। आसमान में छाए काले बादल बरसने को बेताब हैं और उतराला पंचायत की नैण खड्ड में धीरे-धीरे पानी का बहाव बढ़ता जा रहा है। बलदेव नामक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ खड्ड के बहाव के बीच से उस पार बने अपने ढारे में जा रहा है। साथ ही एक बच्ची डेढ़ साल की छोटी बहन को उठाए पानी के बीच से गुजर रही है। बलदेव को बरसात में अपने ढारानुमा आशियाने की चिंता भी सता रही है।…
Read Moreचोरी का आरोपी तीन दिन के रिमांड पर
भवारना (कांगड़ा)। स्थानीय फरेढ़ गांव में एक फर्नीचर की दुकान से हुई चोरी के मामले में भवारना पुलिस ने वीरवार रात को पठानकोट से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इस व्यक्ति पर दुकान मालिक ने चोरी करने का मामला 9 जून को दर्ज करवाया था। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भवारना थाना भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार शिवा फर्नीचर हाउस फरेढ़ के मालिक सतीश कुमार ने भवारना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि…
Read More