धर्मशाला। प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी संघ इकाई धर्मशाला की बैठक संघ के प्रधान अजय अवस्थी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तीन वर्षों के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें पंकज राणा को महासचिव, मिलाप भंडारी को मुख्य सलाहकार, सुनील गोस्वामी और मनमोहन सिंह पठानिया को लीगल सलाहकार बनाया गया। इसके अलावा अतिरिक्त महासचिव राजेंद्र चौहान, विजय कुमार को अतिरिक्त वरिष्ठ उपप्रधान, वीना डोगरा को उपप्रधान, अंजली चौधरी, बलदेव पठानिया, उत्तम चंद तथा दिल बहादुर को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में बलदेव ठाकुर को कार्यालय सचिव,…
Read MoreCategory: Kangra
मोटी कमाई के चक्कर मे पनपा नशे का कारोबार
नूरपुर (कांगड़ा)। पंजाब से सटे उपमंडल नूरपुर में नशीले पदार्थों की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। मोटी कमाई के चक्कर में नशे के सौदागर अब मादक द्रव्य पदार्थों की होम डिलीवरी करने लग पड़े हैं तो वहीं, सस्ते नशे के चलते युवा पीढ़ी नशे के दलदल में धंसती जा रही है। बावजूद इसके पुलिस महकमा खासकर पंजाब से सटे इलाकों में धड़ल्ले से हो रहे नशे के काले कारोबार पर शिकंजा कसने में अभी तक नाकाम साबित हुआ है। हैरानी की बात है कि सीआईडी की टीम…
Read Moreजहरीला पदार्थ खाने से बुजुर्ग की मौत
कांगड़ा। वीरता के रहने वाले एक बुजुर्ग की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी के अनुसार 60 वर्षीय रंजीत सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। सूचना है कि बुजुर्ग ने कोई कीटनाशक पदार्थ खाया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें कांगड़ा अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम…
Read Moreकार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 52 हजार
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के सगूर गांव की एक महिला ठगी का शिकार हो गई है। घटना में महिला अपने बैंक खाते की 52 हजार रुपए की राशि गंवा बैठी। महिला ने घटना के संबंध में पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। ठगी की शिकार महिला कंचना देवी ने बताया कि गत 11 जून को वह पपरोला स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से राशि निकालने गई और पहले उसने एटीएम कार्ड का प्रयोग करके 10 हजार रुपए की राशि निकाली। बाद में फिर से उसी वक्त 10 हजार रुपए…
Read Moreमारपीट के मामले में दो साल की कैद
इंदौरा (कांगड़ा)। स्थानीय अदालत ने मारपीट के एक मामले में आरोपी लेखराज को दोषी करार देते हुए दो साल की कैद व 2 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। सहायक न्यायवादी विजय रिहालिया ने बताया कि सुजीत कुमार निवासी बडूखर ने 17 जून 2010 को इंदौरा पुलिस थाने में आरोपी लेखराज के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया था। शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह अपने खेतों में पेड़ काट रहा था, तो आरोपी लेखराज पुत्र फकीर चंद निवासी गांव देहरी बिना वजह उसके साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करने लगा।…
Read Moreस्कार्पियो से नशे की खेप बरामद
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल के अंतर्गत स्थानीय पुलिस के सहयोग से सीआईडी टीम धर्मशाला ने कंडवाल बैरियर पर बड़ी मात्रा में नशे की खेप बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। सारी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई। यह खेप पंजाब से एक लग्जरी गाड़ी में लाई जा रही थी। प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की खेप में लगभग 10 बड़े थैलों में 1000 नशीली दवाइयों की शीशियां थीं। धर्मशाला सीआईडी विंग के उप निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि सीआईडी को…
Read Moreऔर चिकित्सक से उलझ पड़ा तीमारदार
पंचरुखी (कांगड़ा)। स्थानीय इलाके में एक सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सत्ताधारी दल के एक व्यक्ति ने अपनी राजनीतिक पैठ का रौब दिखा कर चिकित्सक से कथित तौर पर बदसलूकी की है। उस व्यक्ति ने चिकित्सक को तबादला करने की धमकी तक दे डाली। इससे स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों में खौफ का माहौल है। जानकारी के अनुसार इलाके के एक स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में एक व्यक्ति अपने भाई को लेकर अंदर गया। उस समय चिकित्सक अन्य मरीजों को देख रहे थे। बावजूद इसके चिकित्सक ने इस व्यक्ति के भाई का…
Read Moreमोटी कमाई के चक्कर मे पनपा नशे का कारोबार
नूरपुर (कांगड़ा)। पंजाब से सटे उपमंडल नूरपुर में नशीले पदार्थों की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। मोटी कमाई के चक्कर में नशे के सौदागर अब मादक द्रव्य पदार्थों की होम डिलीवरी करने लग पड़े हैं तो वहीं, सस्ते नशे के चलते युवा पीढ़ी नशे के दलदल में धंसती जा रही है। बावजूद इसके पुलिस महकमा खासकर पंजाब से सटे इलाकों में धड़ल्ले से हो रहे नशे के काले कारोबार पर शिकंजा कसने में अभी तक नाकाम साबित हुआ है। हैरानी की बात है कि सीआईडी की टीम…
Read Moreसुविधाओं से वंचित फतेहपुर एफआरयू
फतेहपुर (कांगड़ा)। फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) का दर्जा प्राप्त फतेहपुर अस्पताल इलाके की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के मूल मकसद से कोसों दूर है। 30 बिस्तरों की क्षमता वाला यह अस्पताल दो स्टाफ नर्सों के सहारे चल रहा है। जबकि अस्पताल में रोजाना औसतन 40 से 50 मरीज उपचाराधीन रहते हैं। अस्पताल प्रशासन काम चलाने के लिए निजी अस्पताल से नर्सें डेपुटेशन पर लेने को मजबूर है। इसके अलावा अस्पताल में रखी अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग मशीन भी बिना रेडियोलाजिस्ट के सफेद हाथी बनी हुई है। वहीं अस्पताल में…
Read Moreचोरों को पकड़ने के लिए पुलिस का गुप्त अभियान
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल के कई गांवों में बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर अब पुलिस मुस्तैद हो गई है। पुलिस ने चोरों पर शिकंजा कसने के लिए टीमो का गठन किया है। टीमें अब अलग-अलग गांवों में गश्त करेंगी और चोरों पर नजर रखेंगी। इन दिनों उपमडल के कई गांवों में चोरों का आतंक है। चोर दिन और रात के समय चोरियों को अंजाम दे रहे हैं। इससे ग्रामीण काफी सहमे हुए हैं। ग्रामीण भी नाके लगाकर चोरों पर नजर रख रहे हैं, लेकिन अब पुलिस भी चोरों पर…
Read More