धर्मशाला। चार धाम की यात्रा पर घर से निकले कांगड़ा जिला के 26 लोग शनिवार सुबह मौत को मात देकर सकुशल घर लौट आए। मौत को करीब से देख चुके इन लोगों के चेहरे पर खुशी तो थी पर गम भी। वहीं उनके सही सलामत घर पहुंचने पर उनके परिजनों तथा रिश्तेदारों ने राहत की सांस ली है और भगवान का धन्यवाद किया है। दो धामों की यात्रा करने के बाद केदारनाथ के लिए रवाना हुए इस जत्थे की 14 जून को खराब मौसम के चलते रास्ते में ही ब्रेक…
Read MoreCategory: Kangra
बेटे को घर लाने गए थे, मिला शव
पालमपुर (कांगड़ा)। बीटेक की पढ़ाई पूरी कर बैठे शौर्य को घर वापस लाने गए उसके परिजनों को कहां पता था कि उन्हें अपने बेटे की बजाय उसका शव लाना पडे़गा। शिमला में कार हादसे में मारे गए शौर्य की मौत पर पूरा इलाका गमगीन है। जानकारी के मुताबिक एसके सूद अपने बेटे को वापस घर लाने के लिए शिमला गए। लेकिन शुक्रवार को शिमला में एक कार हादसे में शौर्य सूद की मौत हो गई। शौर्य सूद भवारना (पालमपुर) में तैनात बीएमओ डा. सतिंद्र सूद का एकलौता बेटा था। पढ़ाई…
Read Moreकंडवाड़ी स्कूल ओवरआल चैंपियन
पपरोला (कांगड़ा)। पाइका के अंतर्गत बैजनाथ ब्लॉक की जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का ओवरआल खिताब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडवाड़ी के नाम रहा। शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पपरोला में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर पपरोला के पंचायत प्रधान मुकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के करीब 250 छात्र-छात्राओं ने जौहर दिखाए। बास्केटबाल के लड़कों के वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पपरोला विजेता रहा। जबकि बनूरी दूसरे और उतराला स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन लड़कियों के वर्ग में…
Read Moreसेर लौहारा पंचायत उपप्रधान निलंबित
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। विकास खंड देहरा की पंचायत सेर लौहारा के उप प्रधान को शक्तियों का दुरुपयोग करने के आरोप में जिला पंचायत अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। देहरा विकास खंड अधिकारी मनीष शर्मा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सेर लौहारा पंचायत के उप प्रधान संजीव गुलेरिया ने फर्जी पंचायत प्रस्ताव डालकर राजकीय जमा दो स्कूल में तैनात एक शिक्षक का तबादला करवा दिया था। इसकी शिक्षक ने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना लेने के बाद खंड विकास अधिकारी कार्यालय में शिकायत की। मनीष शर्मा ने…
Read Moreरेलगाड़ी से डिब्बे छूटने की जांच शुरू
पपरोला (कांगड़ा)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर बीते दिन पट्टी राजपुर के पास रेलगाड़ी के छह डिब्बे अलग हो गए। हालांकि इसमें कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। दूसरी ओर मामले में रेलवे विभाग ने जांच बिठा दी है। उत्तरी रेलवे फिरोजपुर मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) एनसी गोयल ने बताया कि उन्होंने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी व भविष्य में कांगड़ा वैली नैरोगेज लाइन पर इस तरह के हादसे रोकने के…
Read Moreरियाली में कब्जे को लेकर फायरिंग
रे (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र फतेहपुर के अंतर्गत गांव रियाली में पंजाब के कुछ लोगों द्वारा जमीन पर कब्जा करने के लिए सरेआम गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। लोगों का कहना है कि पंजाब से सटे निचले मंड क्षेत्र में कई जगहों पर पंजाब के बाहुबलियों ने जबरन कब्जा जमा रखा है। गोलियां चलने की इस घटना में किसी तरह के जान-माल का नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन पीड़ित परिवार दहशत में हैं। लोगों ने पंचायत के माध्यम से पुलिस में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।…
Read Moreबीपीएल की दवाइयां कूड़े में
नूरपुर (कांगड़ा)। सरकार बीपीएल परिवारों को निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाने के लाख दावे करती हो, लेकिन अकसर सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयों के अभाव के चलते निजी मेडिकल स्टोरों में जेब ढीली करने वाले गरीबों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। ऐसा ही मामला सामने आया है चिनबा रोड पर। यहां आईटीआई के पास सरकारी संस्थानों में गरीबों को मिलने वाली दवाइयों की सरकारी सप्लाई की बड़ी खेप झाड़ियों में फेंकी गई है। बेशक यह दवाइयां एक्सपायरी डेट की हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि…
Read Moreपच्चीस के चक्कर में गंवाए दो लाख
नूरपुर (कांगड़ा)। पच्चीस लाख की इनामी राशि हासिल करने के चक्कर में शहर की एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। शहर के वार्ड नंबर 4 की बृज बाला ने अपनी लिखित शिकायत में लाटरी का झांसा देकर 2 लाख 8 हजार रुपये एेंठने वाले शातिर ठगों से अपनी गाढ़ी कमाई वापस लौटने की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता बृज बाला के मुताबिक 10 जून को दोपहर करीब 12:35 बजे उसके मोबाइल नंबर 9882154244 पर किसी अनजान नंबर (92304712179) से फोन आया कि आइडिया मोबाइल के कौन बनेगा करोड़पति के…
Read Moreनंदरूल में पेयजल को त्राहि-त्राहि
कांगड़ा। नंदरूल गांव के बाशिंदे डेढ़ हफ्ते से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। गांव के लोगों रणदेव सिंह, पंकज, सतीश कुमार वालिया, दीप सिंह, पूर्ण चंद वालिया, हुक्म चंद, संतोष वालिया, अमित, अशोक कुमार, साहिल, रणजीत सिंह, शशि, प्रवीण कुमारी, कांता देवी, विक्रमा देवी, सीमा देवी, दानो देवी, सुती देवी, अंसा देवी आदि ने कहा कि नंदरूल गांव में 12 दिनों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। आईपीएच महकमा पेयजल आपूर्ति बहाल करने में नाकाम साबित हो रहा है। आलम यही रहा तो आईपीएच अधिकारियों का घेराव…
Read Moreकीटनाशक की गैस लगने से मौत
भवारना (कांगड़ा)। गगल खोली गांव के एक व्यक्ति की खेतों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गगल खोली गांव के 45 वर्षीय कुमार सिंह पुत्र हरि सिंह वीरवार को खेतों में कीटनाशक दवाई छिड़कने के काम पर लगा हुआ था। छिड़काव करते वक्त कुमार सिंह को दवाई की गैस लग गई। तबीयत खराब होने पर उसे उसकी पत्नी उन्हें पालमपुर अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया।…
Read More