बैजनाथ/पपरोला (कांगड़ा)। पपरोला पंचायत के पंतेहड गांव के वार्ड नंबर-6 में अज्ञात चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र से रिफाइंड तेल की दो पेटियों पर हाथ साफ कर लिया। इससे पूर्व गत शनिवार को चोरों ने गांव के दो अन्य घरों में दस्तक देकर नगदी और गहनों को चुराया था। पंचायत प्रधान होंसर राम ने बताया कि चोर वार्ड नंबर-8 में रहने वाले रत्तो राम के घर से सोने की चार अंगूठियां और कुछ अन्य गहने ले गए। जबकि संतोष कुमार के पुराने घर से पांच हजार की नगद राशि पर हाथ…
Read MoreCategory: Kangra
रजत हत्याकांड में दो की गिरफ्तारी
फतेहपुर (कांगड़ा)। बहुचर्चित रजत हत्याकांड मामले में परतें खुलनी शुरू हो गई हैं। लंबे समय से फाइलों में दफन केस को पुलिस ने रिओपन कर दिया है। पुलिस ने रजत हत्याकांड मामले में संलिप्त दो युवकों को रविवार को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी फतेहपुर तिलक राज के नेतृत्व में पुलिस ने मामले में संलिप्त रहे दो युवकों मनीश व अंकू निवासी हाड़ा को रविवार को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि पिछले साल 26 जून को सैकड़ों की तादाद में लोगों ने रजत की मौत को हत्या करार देते हुए…
Read Moreएसएसए पर ब्रेक की तैयारी तो नहीं!
धर्मशाला। चालू वित्त वर्ष में अभी तक एसएसए के अंतर्गत बजट जारी नहीं हुआ है। ऐसे में सर्व शिक्षा अभियान के तहत होने वाले सभी कार्य लटक गए हैं। जानकारी के अनुसार योजना के तहत वित्त वर्ष 2012-13 के लिए जारी हुए बजट को भी मार्च माह में एक सप्ताह रहते ही वापस ले लिया गया है। योजना के बचे हुए करोड़ों रुपये का बजट भी 22 मार्च से पहले ही वापस ले लिया है। जबकि चालू वित्त वर्ष में तीन माह बीत जाने के बाद भी कोई बजट जारी…
Read Moreरैबीज से एक गाय, पांच कुत्तों की मौत
डरोह (कांगड़ा)। निकटवर्ती पंचायत गढ़ बस्ती में रैबीज से एक गाय और पांच कुत्तों की मौत हो गई है। गांव के एक दलित परिवार की गाय पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। गाय को उपचार के लिए गढ़ बस्ती पशु चिकित्सालय में लेकर गए। वहां मौजूद डाक्टर सुषमा राणा ने गाय को रैबीज बीमारी बर्ताई। डाक्टर के अनुसार गाय में रैबीज पूरी तरह से फैल चुका था। उधर, इसी गांव में गत दिवस पांच अलग-अलग जगहों पर गांववासियों ने पांच कुत्तों को मृत पाया। लोगों में इस बात से दहशत…
Read Moreराणा को छठी बार संघ की कमान
इंदौरा/नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। जिला पेंशनर संघ के चुनाव रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब में चुनाव अधिकारी सरदार अवतार सिंह की अध्यक्षता में करवाए गए। इसमें पीएस राणा को छठी बार सर्वसम्मति से जिला प्रधान चुन लिया गया। जबकि राजेेंद्र कौशल को दूसरी बार महासचिव व गुरदेव भारती को कोषाध्यक्ष चुना गया। जिला प्रेस सचिव गुरदेव भारती ने बताया कि पीएस राणा की संघ के प्रति दी जा रही सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक बार फिर से अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है।…
Read Moreनूरपुर आईटीआई में चार नए कोर्स
नूरपुर (कांगड़ा)। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के अंर्तगत कालेजों में एडमिशन से वंचित रहने वाले छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। नूरपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सत्र 2013-14 से चार नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप योजना के तहत पेमेंट सीट के लिए करवाए जाने वाले इन नए कोर्सों (ट्रेड) में मेकेनिक मोटर व्हीकल, फीटर, मेकेनिक इलेक्ट्रानिक्स व फूड प्रोडक्शन (जनरल) को शामिल किया गया है। इन नए कोर्सों में प्रवेश लेकर छात्र अलग-अलग क्षेत्रों में कैरियर बना सकेंगे। फूड प्रोडक्शन…
Read Moreलाखों के गहनों और नकदी साफ
रक्कड़ (कांगड़ा)। तहसील मुख्यालय रक्कड़ के निकटवर्ती गांव चमेटी में बीती रात चोरों ने निर्मला देवी पत्नी स्वर्गीय मेला राम के घर में रखी नकदी और लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 75 वर्षीय निर्मला देवी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि बीती रात खाना खाने के बाद वह अपनी दोहती निशा के साथ घर में सोई थी। सुबह देखा तो दूसरे कमरों के दरवाजे खुले थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने संदूक…
Read Moreसीएम स्वास्थ्य योजना का नाम भी बदल गया
धर्मशाला। मुख्यमंत्री विद्यार्थी स्वास्थ्य योजना का नाम बदल गया है। अब इसका नाम राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम रखा गया है। योजना के तहत स्कूली बच्चों में पाई जाने वाली जटिल बीमारियों का समाधान किया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सक स्कूलों में लगने वाले शिविरों में बच्चों का चेकअप करेंगे। इससे बच्चों में पाई जाने वाली बीमारियों का उपचार छोटी उम्र में ही हो जाएगा। सीएमओ डा. ध्रुव सिंह गुरुंग ने बताया कि योजना के तहत क्रिटीकल कंपोनेट को जोड़ा गया है। इन कंपोनेट केआधार पर ही बच्चों का इलाज किया जाएगा। उन्होंने…
Read Moreसरकार मेरी है, मैं क्यों कागज दिखाऊं?
पालमपुर (कांगड़ा)। ‘सरकार मेरी है, विधायक और मंत्री मुझे जानते हैं। मैं अपने कागज आपको क्यों दिखाऊं।’ जब पुलिस को ऐसे शब्द सुनने को मिलें तो पुलिस क्या कर सकती है? हर आदमी राजनीति का रौब पुलिस पर झाड़े तो कानून व्यवस्था कहां जाएगी। अब ऐसे सवाल उठने लगे हैं? ऐसा ही एक वाक्या पालमपुर में सामने आया है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि शनिवार को पुलिस थाने के बाहर रुटीन में वाहन चेक कर रही थी। बना कागजात वाहन चालकों के चालान काटे जा रहे थेे। ऐसे में एक…
Read More13वें वित्त आयोग से जिप को तीन करोड़
धर्मशाला। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक अध्यक्ष श्रेष्ठा कौंडल की अध्यक्षता में हुई। इसमें 13वें वित्त आयोग के अंतर्गत कांगड़ा जिला के लिए 3 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई। इसमेें 5-5 लाख रुपए की राशि प्रत्येक जिला परिषद सदस्यों को क्षेत्र में विकास के लिए आवंटित की जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वह अपने क्षेत्र में विकास के लिए शेल्फ तैयार करके एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करें, जिससे धनराशि उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने जिला परिषद के साथ जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी…
Read More