पवन मर्डर केस में पत्नी पर जांच की आंच

नूरपुर (कांगड़ा)। पवन मर्डर केस में नूरपुर पुलिस ने मृतक पवन कुमार की पत्नी दर्शना देवी को कथित तौर पर हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को नूरपुर की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दर्शना देवी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। इससे पहले मृतक के शव को मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेजा गया। फिलहाल अभी तक मौत के असल कारणों का पता नहीं लग पाया है। पवन के शव की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट…

Read More

पालमपुर में 280 ग्राम चरस बरामद

पालमपुर (कांगड़ा)। पुलिस ने एक युवक से चरस बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अमित कुमार निवासी द्रमण से 280 ग्राम चरस पकड़ी है। बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। जब यह युवक बनौड़ू के पास पहुंचा तो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने शक होने पर युवक की तलाशी ली तो उससे 280 ग्राम चरस बरामद की गई। इसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में करीब एक लाख 20 हजार रुपए कीमत…

Read More

छात्रा आत्महत्या मामला, कुलपति को सौंपी रिपोर्ट

पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि की छात्रा के आत्महत्या मामले की जांच रिपोर्ट आखिर कमेटी ने विवि प्रशासन को सौंप दी है। हालांकि, रिपोर्ट में क्या है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। गौरतलब है कि विवि के कुलपति ने जांच को लेकर तीन सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया था। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में दो प्राध्यापकों पर आरोप लगाए थे कि उनकी प्रताड़ना से तंग होकर वह आत्महत्या कर रही है। इसके बाद मचे हो हल्ले पर वीसी ने कमेटी का गठन कर उन्हें एक…

Read More

काबुल में दहशत के वो दो घंटे

पपरोला (कांगड़ा)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे राष्ट्रपति भवन के पास हुए बम धमाकों में वहां काम करने वाले भारतीय बाल-बाल बच गए। धमाके के वक्त ये भारतीय परियोजना स्थल पर काम कर रहे थे कि उनसे करीब 150 मीटर दूरी पर अचानक बम धमाके हुए। अमरीकी निर्माण कंपनी में काम करने वाले हिमाचल प्रदेश के पपरोला निवासी युवक अभिषेक ने ‘अमर उजाला’ को फोन पर बताया कि अचानक हुए धमाके के बाद वहां गोलियां चलने लगीं और पूरा आसमान धुएं से भर गया।…

Read More

निजी स्कूलों की मनमानी पर रहेगी निगरानी

धर्मशाला। प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बरसात की छुट्टियां देनी ही होंगी। छुट्टियां न देने की सूरत में प्राइवेट स्कूलों की मान्यता को खतरा हो सकता है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सभी प्राइवेट तथा सरकारी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी स्कूलों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अवकाश देने होंगे। शिक्षा बोर्ड निजी स्कूलों पर विशेष निगरानी रखेगा। वहीं बोर्ड के इन निर्देशों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने सभी प्राइवेट तथा सरकारी स्कूलों…

Read More

नूरपुर के गांव बनोली में मर्डर

नूरपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत गांव बनोली में राजकीय उच्च पाठशाला के बरामदे में सोमवार सुबह संदिग्ध हालत में शव मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान पवन कुमार (35) पुत्र हुकम सिंह निवासी गांव बनोली के रूप में हुई है। मृतक के मुंह से खून व गले पर चोटों के निशानों के चलते पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पवन कुमार रविवार की शाम को बाजार से कुछ सामान लाने के…

Read More

पंचरुखी में सरेराह पिटा सिरफिरा

पंचरुखी (कांगड़ा)। स्थानीय बाजार पंचरुखी में एक सरफिरे को लड़कियों से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ा। जानकारी के अनुसार बाजार में मोबाइल की दुकान चलाने वाला यह युवक रिचार्ज करने आनी वाली लड़कियों के मोबाइल नंबर नोट करके उन्हें फोन करके तंग कर रहा था। इतना ही नहीं, इस सिरफिरे मजनूं ने रास्ते में चलती हुई लड़कियों को कमेंट करना भी शुरू कर दिए। इसकी शिकायत लड़कियों ने अपने परिजनों से कर दी। इसके चलते लड़कियों के भाइयों ने सोमवार को सरेआम बाजार में सरफिरे मजनूं की खूब धुनाई की। मजनूं…

Read More

रहेगी या जाएगी कुर्सी, फैसला आज

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। प्रदेश में सरकार बदलते ही पंचायत समिति परागपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जे के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच रस्साकसी का खेल शुरू हो गया है। वर्तमान में पंचायत समिति परागपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा समर्थित बैठे हुए हैं। लेकिन इन्हें हटाने के लिए कांग्रेस समर्थित बीडीसी सदस्यों ने बीडीओ परागपुर को अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। इस पर चर्चा के लिए 25 जून को बैठक बुलाई गई है। मंगलवार को अध्यक्ष नीलम कुमारी और उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा के लिए…

Read More

नूरपुर बीएमओ आफिस का रिकार्ड सील

नूरपुर (कांगड़ा)। खुले में फेंकी इक्सपायरी दवाइयों के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन दिन की जांच के बाद गंगथ स्थित नूरपुर बीएमओ ऑफिस का रिकार्ड सील कर दिया है, जिससे स्टॉक रजिस्टर या अन्य रिकार्ड से कोई छेड़खानी न कर सके। हालांकि जांच टीम की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि खुले में फेंकी गई एक्सपायरी दवाइयां नूरपुर ब्लॉक की है या किसी अन्य की। लेकिन जांच टीम ने बीएमओ ऑफिस का रिकार्ड खंगाल कर उसकी रिपोर्ट धर्मशाला स्थित सीएमओ कार्यालय में जमा…

Read More

कंफेक्शनरी की दुकान से चरस बरामद

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा पुलिस ने रविवार रात को एक दुकान में छापा मारकर चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार देहरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नेहरनपुखर बाजार के निकटवर्ती स्थान में कंफेक्शनरी की दुकान में चरस रखी गई है। पुलिस टीम ने रविवार रात दुकान पर छापा मारा तथा वहां से करीब 40 ग्राम चरस पकड़ी। पुलिस ने चरस रखने के आरोप में दुकानदार दिनेश के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर…

Read More