परने से गला घोंटकर मार डाला पति

नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर पुलिस ने बनोली ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के आरोप में गिरफ्तार मृतक पवन कुमार (35) की धर्मपत्नी दर्शना देवी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। उसने बताया है कि कहासुनी पर परने से पति का गला घोंटा, जिससे उसकी मौत हो गई। साथ ही उसकी छोटी बेटी से पूछताछ के दौरान इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतक की पत्नी को शुक्रवार को नूरपुर की अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14…

Read More

जाली करेंसी की जांच को विशेष टीम गठित

धर्मशाला। कांगड़ा में पकड़ी गई जाली करेंसी मामले में कुछ और खुलासे जल्द होने की संभावना है। अब पुलिस ने इस मामले में जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है। टीम पहले दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। साथ ही आरोपियों तक पहुंचाए गए पेपर, इंक और अन्य सामान को लेकर भी छानबीन तेज हो गई है। इस मामले में पुलिस की टीम अन्य जगहों में भी दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में लेगी। पुलिस अब जाली नोटों के धंधे को अंजाम देने वाले शातिरों के सरगना की तलाश…

Read More

पालमपुर में ‘प्रतिज्ञा’ के ठाकुर की हुंकार

पालमपुर (कांगड़ा)। ….खबरदार! बाहुबली और दबंग ठाकुर सज्जन सिंह इन दिनों पालमपुर की वादियों में घूम रहे हैं। स्टार प्लस के धारावाहिक ‘प्रतिज्ञा’ में अपने अलग तरह के अभिनय से लाइम लाइट में आए बालीवुड कलाकार अनुपम श्याम पंजाबी फिल्म की शूटिंग के लिए पालमपुर की वादियों में पहुंचे हैं। पालमपुर में इन दिनों पंजाबी फिल्म ‘संभालांगे आपे’ की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता राकेश बेदी, अनुपम श्याम, विशाल करवल, फिरोज खान, ईशा व मालिनी जैसे स्टार काम कर रहे हैं। वीरवार…

Read More

हजार उपभोक्ताओं को नोटिस

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नगर पंचायत ज्वालामुखी ने हाउस टैक्स अदा न करने वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा कर दिया है। बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद हाउस टैक्स न देने वाले एक हजार उपभोक्ताओं को टैक्स अदायगी के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। इनसे नपं ने 95 लाख रुपए का हाउस टैक्स वसूलना है। जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत को हाउस होल्डर टैक्स की अदायगी नहीं कर रहे हैं। टैक्स जमा करवाने के बारे में नपं कई बार सूचित भी कर चुकी है, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हो…

Read More

एक सप्ताह में 11 फुट बढ़ा पौंग का जल स्तर

ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। मानसून की दस्तक के साथ ही ब्यास नदी पर पर बने एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित पौंग बांध में जल स्तर बढ़ना शुरू हो गया है। पौंग जलाशय में इस बार 26 जून को पानी का स्तर पिछले साल के मुकाबले लगभग 25 फुट ज्यादा दर्ज हुआ है। जबकि पिछले एक सप्ताह में पौंग में जल भराव के सीजन के चलते जलस्तर में करीब 11 फुट की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल 26 जून को पौंग बांध का जलस्तर 1296.31 फुट रिकार्ड किया गया था। जो इस…

Read More

फोरेंसिक लैब में खुलेगा जाली नोट का राज

धर्मशाला। कांगड़ा में पकड़ी गई हजारों की जाली करेंसी का राज अब फोरेंसिक लैब में खुलेगा। पुलिस ने नोटों की छपाई में इस्तेमाल की गई स्याही का सैंपल फोरेंसिक प्रयोगशाला भेज दिया है। बताया जा रहा है कि स्याही की गुणवत्ता का खुलासा होने के बाद यह पता लगाया जा सकेगा कि इस तरह की इंक शातिर कहां से मंगवाते थेे। पुलिस सूत्र बताते हैं कि यह गोरखधंधा कांगड़ा शहर में एक महीने से जारी था। इस दौरान स्थानीय बाजार में शातिर इन नकली नोटों को भुनाते रहे। इस धंधे…

Read More

एक से आंदोलन पर ग्रामीण बैंक कर्मचारी

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मचारी मांगें पूरी न होने पर अब 1 जुलाई से बैंक प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे। हिमाचल प्रदेश बैंक अधिकारी संघ के प्रदेश महासचिव केएस डढवाल ने कहा कि संदेश वाहकों के रिक्त पदों को भरने, मनमाने ढंग से बंद की गई स्नातक लिपिकों की 2 अग्रिम वेतन वृद्धियों को बहाल करने, ग्रामीण बैंक कर्मियों को पेट्रोल का खर्चा 2006 की कीमतों की बजाए 2013 की कीमतों के आधार पर देने, सभी वर्गों की पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन का…

Read More

कांगड़ा में ढूंढे नहीं मिल रहे देसी आम

डरोह (कांगड़ा)। फलों के राजा आम का स्वाद इस बार फीका पड़ गया है। लोगों को इस बार देसी आम बाजारों में ढूंढे नहीं मिल रहा है। इन दिनों इलाके में देसी आम की भरमार रहती थी। हर गांव में देसी आम की इतनी फसल होती थी कि लोग बरसात के दिनों में इसे बाजारों में बेचते थे। लेकिन इस बार वर्षों पुराने आमों के पेड़ खाली खड़े हैं। लोगों को अचार और चटनी के लिए भी आम उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। लोगों की कमाई का साधन होने के…

Read More

चोरों को नहीं रहा पुलिस का खौफ

डरोह (कांगड़ा)। इलाके में लंबे समय से हो रही सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पाई है। भवारना पुलिस के लिए चोरों को पकड़ना चुनौती बन गया है। पुलिस की कार्रवाई अब गश्त मात्र तक ही सीमित रह गई है। लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। चोरी की घटनाओं से घबराए लोग रात-रात भर जागकर घरों के बाहर पहरा दे रहे हैं। लंबे समय से इलाके में कई चोर गिरोह सक्रिय हैं और वह रुक-रुक कर इस क्षेत्र में छोटी बड़ी चोरी की दर्जनों वारदातों…

Read More

24 घंटे खुला रहेगा कंट्रोल रूम

पालमपुर (कांगड़ा)। भारी बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधों को पुख्ता करने के लिए पालमपुर को पांच सेक्टरों में बांटा गया, ताकि प्रभावित लोगों को जल्द राहत पहुंचाई जा सके। मंगलवार को एसडीएम पालमपुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया है। इसमें आपदा प्रबंधों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं एसडीएम कार्यालय में मुख्य कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो लोगों की सहायता में 24 घंटे कार्य करता रहेगा। इसके अलावा कई अन्य जगहों पर भी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। वहीं…

Read More