डरोह (कांगड़ा)। मौसम की बेरुखी के चलते उपमंडल में लीची की फसल पर संकट गहरा गया है। इलाके के बागवानों और व्यापारियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। बागवानों का कहना है कि पहले मौसम एकदम शुष्क था, लेकिन अब एकदम से तेज बरसात होने के कारण लीची के फल फटकर गिरने शुरू हो गए हैं। उपमंडल के सुलह, सलोह, गुग्गा, ठंबा, भाडलदेवी, मनसिंबल, दैहण, बारी, भवारना, सिहोल, बोदा, हैंजा, डरोह, बसकेहड़, कुरल, सिहोटू, गढ़ जमूला, केदारा, बागड़ू, भौरा, पाहड़ा, मनयाड़ा आदि दर्जनों ऐसे गांव हैं, जहां…
Read MoreCategory: Kangra
बारिश ने बहाए देहरा में साढ़े 5 करोड़
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। बारिश से लोनिवि और बिजली बोर्ड को करोड़ों रुपये का चूना लगा है। हालांकि अभी बरसात शुरू होनी है। अभी तक हुई बारिश से लोनिवि और बिजली बोर्ड को करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका है। आने वाले दिनों में ओर नुकसान होने की संभावना है। सड़कों में पैच वर्क पूरा न होने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे पड़ने शुरू हो गए हैं। पैच वर्क रुकने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार अभी तक हुई बारिश में लोनिवि मंडल देहरा को…
Read Moreखैर की अवैध लकड़ी के साथ जीप जब्त
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत पुलिस ने शनिवार को गांव उलैहड़ियां में पीर बाबा की दरगाह के पास अवैध रूप से जीप में लोड किए जा रहे खैर के 26 मोछों समेत जीप को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विजय कुमार पुत्र विधि चंद निवासी गांव कुमाही देवी तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पीर बाबा दरगाह के पास एक महिन्द्रा जीप में अवैध रूप से खैर…
Read More61 सिपाही बनेंगे हेड कांस्टेबल
धर्मशाला। पुलिस की नार्थ रेंज के अंतर्गत कांगड़ा, चंबा और ऊना जिलों में सेवाएं दे रहे आरक्षियों के लिए खुशखबरी है। रेंज के तहत कुल 61 कांस्टेबल अब हेडकांस्टेबल बनने वाले हैं। कांस्टेबल की पदोन्नति के लिए आईजी आफिस धर्मशाला में तमाम औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार आईजी आफिस धर्मशाला से तीनों जिलों और चार इकाइयों के कांस्टेबल के नाम पदोन्नति के लिए हेडक्वार्टर शिमला भेजे गए हैं। नार्थ रेंज से 61 कांस्टेबलाें की पदोन्नति होनी है। इनकी नियुक्ति कोटे के आधार पर हो रही है। आईजी…
Read Moreकेसीसी बैंक बचेगा एलआईसी की पालिसी
धर्मशाला। भारतीय जीवन बीमा निगम और कांगड़ा सहकारी बैंक सीमित के बीच ऐतिहासिक समझौता किया गया। इस मौके पर कांगड़ा सहकारी बैंक ने भारतीय जीवन बीमा निगम की पालिसी लोगों को बेचना शुरू किया। इस मौके पर कबैंक के अध्यक्ष जगदीश सिपहिया ने कहा कि एलआईसी की पूरे भारतवर्ष में अपनी पहचान है। प्रदेश में कांगड़ा सहकारी बैंक सीमित की पांच जिलों में 200 के लगभग शाखाएं हैं और 16.50 लाख से अधिक ग्राहक हैं। अब एलआईसी और केसीसी बैंक भी बीमा के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाएंगे। ग्राहकों…
Read Moreविदेश से इंपोर्ट हुआ जाली नोट का कागज!
धर्मशाला। जाली करेंसी मामले में पुलिस ने तहकीकात तेज कर दी है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अब पुलिस मामले में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में सुराग हासिल करने में जुटी हुई है। उधर, जाली नोट में प्रयोग किए गए कागज की गुणवत्ता को फोरेंसिक लैब में जांचने की तैयारी है। जाली करेंसी में असली नोट जैसे पेपर के प्रयोग होने की खबर है। इससे पुलिस भी सकते में है। हालांकि पेपर को लेकर पुलिस ने अभी तक कोई भी पुष्टि नहीं की है। लेकिन सूत्र…
Read Moreपेट्रोल पंप के शीशे और कंप्यूटर तोड़े
कांगड़ा। मटौर के साथ लगते एक पेट्रोल पंप पर दो युवकों ने तोड़फोड़ की है। साथ ही पेट्रोल पंप में ड्यूटी दे रहे कर्मियों से भी झगड़ा किया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार में दो युवक पेट्रोल भरवाने के लिए आए थे। पेट्रोल भरवाने के बाद पैसा देने से इंकार करने लगे। इतने में बात काफी बढ़ गई। बाद में दो युवकों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों ने पेट्रोप पंप में…
Read Moreबीमारी से तंग आकर महिला ने निगला जहर
जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत चलवाड़ा-2 पंचायत में एक महिला ने बीमारी से तंग आकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा ने बताया कि परिजनों के अनुसार पुष्पा देवी (36 साल) पत्नी सुरेंद्र सिंह करीब तीन माह से बीमार थी। बीमारी से तंग होकर महिला ने जहरीली दवाई निगल ली। परिजन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे भनेई स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। अस्पताल प्रशासन के माध्यम से इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी…
Read Moreकोर्ट परिसर में आरोपी के पिता की धुनाई
धर्मशाला। स्थानीय अदालत परिसर में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार एक लड़की ने दुराचार का मामला दर्ज करवाया था। मामला अब कोर्ट में चल रहा है। शुक्रवार को कोर्ट में आरोपी की पेशी थी। इसी दौरान आरोपी का पिता भी कोर्ट में बेटे के साथ मौजूद था। वहीं, दुराचार पीड़िता का पिता भी कोर्ट परिसर में ही था। ऐसे में दोनों गुटों के बीच…
Read Moreज्वालामुखी में दुकानदारों और प्रशासन में ठनी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद ज्वालामुखी प्रशासन द्वारा छेड़ी गई अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम से दुकानदारों और प्रशासन के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया है। दुकानदार अपनी समस्या को लेकर स्थानीय विधायक संजय रतन से मिले। इन दिनों ज्वालामुखी मंदिर मार्ग व मार्ग नंबर तीन पर अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर प्रशासन ने अभियान छेड़ रखा है।आदेशों के मुताबिक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, इसमें एसडीएम देहरा विनय कुमार, तहसीलदार ज्वालामुखी देवीराम व नगर पंचायत सचिव सदस्य हैं। वहीं, उच्च न्यायालय के…
Read More