कंडवाल में 52 टीन बिरोजा बरामद

कंडवाल (कांगड़ा)। कंडवाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 52 टीन बिरोजा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कंडवाल पुलिस को सूचना मिली कि शाहपुर से 52 टीन बिरोजा अवैध रूप से होशियारपुर (पंजाब) ले जाया जा रहा है। इस पर कंडवाल पुलिस के एएसआई अजीत कुमार की अगुवाई में मुख्य आरक्षी वीर सिंह, अशोक कुमार, गुरदयाल सिंह, कांस्टेबल नरेश कुमार तथा मनिंद्र सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बैरियर पर नाकाबंदी कर दी।…

Read More

गैस सिलेंडर में आग से रसोईघर जला

बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ के अंतर्गत आने वाले मलेहड़ गांव में गैस सिलेंडर में आग लग गई। इसे रसोईघर में रखा तमाम सामान जलकर राख हो गया है। वहीं, इस हादसे में दो लोग भी जल गए गए हैं। जानकारी के अनुसार अतर सिंह कटोच के घर सोमवार सुबह गैस सिलेंडर से आग लगने से रसोईघर में रखा सामान जल गया। आग से पंकज कटोच और एक अन्य भी आग से झुलस गए हैं। घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आ गई थी, लेकिन तब तक गांव…

Read More

सुलह में कौन तोड़ रहा शिलान्यास पट्टिकाएं?

डरोह (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र सुलह में शिलान्यास पट्टिकाओं को तोड़ने का सिलसिला जारी है। क्षेत्र में एक-एक करके हुड़दंगी लोग पट्टिकाएं तोड़ रहे हैं। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है शिलान्यास पट्टिकाएं कौन तोड़ रहा है? पंचायत मरूंह के सूरी में लगभग तीन माह पहले रात को एक पेयजल योजना की पट्टिका तोड़ गई थी। उसके बाद बीते माह पंचायत मूंढी के नागनी चौक के पास रात को ही कुछ अज्ञात लोगों ने एक संपर्क मार्ग की शिलान्यास पट्टिका तोड़ डाली। ये दोनों शिलान्यास सुलह के पूर्व…

Read More

कांस्टेबल पदोन्नति पर मेरिट का पेंच

धर्मशाला। हेडकांस्टेबल बनने का ख्वाब पाले कांगड़ा और चंबा के पुलिस आरक्षियों को झटका लग सकता है। नार्थ जोन से सिपाहियों की पदोन्नति के लिए बेशक 88 सिफारिशें पीएचक्यू शिमला को भेजी गई हैं। मगर, अब सेंट्रल जोन और साउथ जोन से प्रमोशन केलिए शर्तें पूरी करने वाले आरक्षी मेरिट में आते हैं, तो नार्थ जोन से कम संख्या में आरक्षी हेडकांस्टेबल बनेंगे। इसे नार्थ जोन आईजी कार्यालय ने भी स्पष्ट कर दिया है। सेंट्रल जोन से पांच जिलों से प्रमोशन के लिए सिफारिशें भेजी गई हैं। वहीं, साउथ जोन…

Read More

बरसात में खुली रहें सड़कें

धर्मशाला। उत्तराखंड में बाढ़ से हुई भारी तबाही से सबक लेते हुए कांगड़ा जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन से पूर्व की तैयारियों पर मंथन किया। सोमवार को सांसद डा. राजन सुशांत की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद ने मनरेगा की राशि सड़कों की आवश्यक मरम्मत पर खर्च करने का ऐलान किया। उन्होंने लोनिवि अधिकारियों से सात दिन के भीतर इस बाबत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना बनाकर उस पर तुरंत अमल किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए…

Read More

ज्वालामुखी में 1100 उपभोक्ता राशन कार्ड के इंतजार में

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नगर पंचायत ज्वालामुखी में सैकड़ों परिवारों को नए राशनकार्ड मुहैया नहीं हो पाए हैं। ज्वालामुखी के 1500 से ज्यादा परिवारों के 31 मार्च 2013 के बाद राशनकार्ड बनाए जाने थे। लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी नगर पंचायत ने लोगों के नए राशनकार्ड नहीं बनाए हैं। इसके चलते लोगों को डिपो से राशन लेने में दिक्कत पेश आ रही है। इसके अलावा राशनकार्ड के बिना लोगों के और भी कई कार्य लटके पड़े हैं। उल्लेखनीय है कि वाहन लाइसेंस, पासपोर्ट आदि कई दस्तावेज बनाने के लिए…

Read More

धर्मशाला में ‘अन्ना’ तैयार

धर्मशाला। धर्मशाला में सेब की किस्म ‘अन्ना’ पककर तैयार हो गई है। शीला चौक से नजदीक लगाए गए दो हजार पौधों के इस बगीचे में इस मर्तबा बेहतरीन पैदावार देखने को मिल रही है। बागवानी विभाग के अनुमान के अनुसार दो हजार पौधों पर 75 से 80 क्विंटल तक की पैदावार के आसार हैं। बागवानी विभाग के सहयोग से मान सिंह कंपनी ने 2009 में इस बगीचे में सेब के दो हजार से ज्यादा पौधे लगाए। वर्तमान में दो हजार के करीब पौधे फल देने लगे हैं। गत वर्ष बगीचे…

Read More

निर्माणाधीन स्कूल भवन पर गिरा पेड़

रक्कड़ (कांगड़ा)। शिक्षा खंड रक्कड़ के तहत राजकीय उच्च पाठशाला भरोलीजदीद में निर्माणाधीन स्कूल भवन पर पेड़ गिरने से तीन कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। शनिवार देर शाम बारिश के साथ आए तेज तूफान की वजह से स्कूल भवन पर एक पेड़ गिर गया। इससे निर्माणाधीन भवन की दीवारों को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को तेज हवाओं और बारिश से बड़ा पीपल का पेड़ निर्माणाधीन स्कूल भवन पर आ गिरा। इससे तीनों कमरों की निर्माणाधीन दीवार और लेंटर आदि को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना…

Read More

चोरों की अफवाह ने उड़ाई नींद

पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल में इन दिनों चोरी की वारदातों का सिलसिला इस कदर बढ़ गया है कि लोग चोरों के डर से सारी-सारी रात जागकर गुजार रहे हैं। पंचरुखी इलाके की भरवाना पंचायत में पिछले कई दिनों से कुछ ऐसा ही आलम है। ऐसा हाल उपमंडल की इसी एक पंचायत का नहीं, साथ लगते इलाकों में भी ऐसा ही है। लोग हाल ही में लगातार हुई चोरी की वारदातों से इस कदर सहमे हुए हैं कि चोरों के आने की अफवाह में रोजाना जागते हुए रातें बिताने को मजबूर हैं।…

Read More

बौड़ में जीप पलटी, आठ लोग घायल

कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर एक गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलटने से 8 लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार शनिवार रात बलविंद्र निवासी गांव छत्तर तहसील नूरपुर आम के फलों से भरी हुई जीप को बजीरा से नागावाड़ी गांव की ओर लेकर जा रहा था। जब गाड़ी बौड़ क्षेत्र में पहुंची तो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस गाड़ी में चालक समेत 9 लोग सवार थे। जबकि इस हादसे में…

Read More