टांडा में लगेंगे 16 सीसीटीवी कैमरे

धर्मशाला। टांडा मेडिकल कॉलेज के हर वार्ड में सीसीटीवी कैमरों की नजर होगी। कॉलेज प्रशासन ने इसके लिए दो लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इन कैमरों से मेडिकल कॉलेज में आने-जाने वाले हर व्यक्ति और सेवाएं दे रहे स्टाफ पर भी पैनी नजर होगी। अस्पताल के वार्डों में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया गया है। कॉलेज और अस्पताल में 16 के करीब सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। टांडा मेडिकल कॉलेज में अन्य जिलों से भी लोग उपचार…

Read More

बड़ा भंगाल में घपले के आरोपों की जांच शुरू

पपरोला (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ की पंचायत बड़ा भंगाल में विकास कार्यों में लाखों के घपले के आरोपों की जांच के लिए बैजनाथ से टीम वीरवार को वाया चंबा होते हुए बड़ा भंगाल के लिए रवाना होगी। जांच अधिकारी (एसडीओ) आत्म सिंह ने बताया कि टीम को बड़ा भंगाल पहुंचने में 5 से 7 दिन लगेंगे। इसके बाद पंचायत में हुए विकास कार्यों का मौके पर निरीक्षण कर आरोपों की सत्यता परखी जाएगी। जांच टीम में पंचायत उप निरीक्षक अरुण गुलेरिया, एक जेई, तकनीकी सहायक और पंचायत सचिव शामिल हैं। एसडीओ…

Read More

बड़ा भंगाल में लाखों का गोलमाल!

पपरोला/ बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ की दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल में विकास कार्यों में लाखों के घोटाले का आरोप लगा है। गांव के चार लोगों ने आरटीआई के तहत मिली जानकारी के आधार पर कुछ माह पहले डीसी कांगड़ा से शिकायत की थी कि पंचायत में मनरेगा व बैकवर्ड एरिया प्लान के तहत करवाए कार्यों में भारी गोलमाल हुआ है। डीसी ने बीते मई में इसकी जांच के आदेश दिए थे। मामले की जांच के लिए बैजनाथ ब्लाक से टीम वीरवार को बड़ा भंगाल रवाना हो रही है। पुख्ता सूत्रों…

Read More

गरली में चोरों ने तोड़ डाला एटीएम

रक्कड़ (कांगड़ा)। गरली में चोरों ने यूको बैंक के एटीएम को तोड़कर सनसनी फैला दी। हालांकि चोर एटीएम से पैसा चुराने में असफल रहे हैं। लोगों को कहना है कि इलाके में ऐसी घटना पहली बार घटी है। लगता है चोरों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रहा। बहरहाल, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात को चोरों के एक गिरोह ने धरोहर गांव गरली में स्थित यूको बैंक के एटीएम को तोड़कर उससे रुपये चुराने का प्रयास…

Read More

छावनी बोर्ड सदस्यों ने किया वाकआउट

योल (कांगड़ा)। छावनी बोर्ड और सैन्य प्रशासन की बैठक काफी हंगामेपूर्ण रही। बैठक में छावनी क्षेत्र को पंचायती राज में बदलने के मुद्दे पर माहौल गरमाया। लेकिन सेना द्वारा प्रस्ताव पेश करते ही छावनी बोर्ड के सदस्यों ने बैठक से वाकआउट कर दिया। छावनी बोर्ड सदस्यों ने सैन्य प्रशासन से मांग उठाई की कि जो पत्र उनके द्वारा हाईकमान को भेजा गया है, उसकी प्रति उपलब्ध करवाई जाए। छावनी बोर्ड सदस्यों ने कहा कि बिना प्रति के प्रस्ताव पारित करने की चाल लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ है। इस अवसर…

Read More

दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचा राशन का कोटा

धर्मशाला। जिला कांगड़ा के दूरदराज क्षेत्रों में स्थित सोलह गांवों में जुलाई एवं अगस्त माह का राशन का अग्रिम कोटा पहुंचा दिया गया है। उपायुक्त सी पालरासू ने बताया कि इसके अतिरिक्त जिला की सभी उचित मूल्य की दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में प्राथमिक उपचार एवं जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध करवाएं। जिला एवं उपमंडल स्तर के अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं चौबीस घंटे तैयार रखें। वहीं, एसपी बलवीर ठाकुर ने बताया कि जिला स्तर…

Read More

निहारी के युवक की सोलन में मौत

रक्कड़ (कांगड़ा)। निकटवर्ती गांव निहारी निवासी संसार चंद के पुत्र दीपक (27) की सोमवार रात सोलन में एक बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। इससे पहले दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतक के माता पिता चंडीगढ़ स्थित पीजीआई के लिए रवाना हो गए थे। पीजीआई में पुत्र की मौत होने पर माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। बहन दीक्षा के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार दीपक सोमवार रात करीब दस बजे अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर कहीं खाना खाने…

Read More

कांगड़ा को बारिश से 104 करोड़ की चपत

धर्मशाला। कांगड़ा जिले में भारी वर्षा एवं भूस्खलन से अब तक 104 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसमें सर्वाधिक लोक निर्माण विभाग को 72 करोड़ तथा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग का 31 करोड़ 58 लाख शामिल है। उपायुक्त सी पालरासू ने मंगलवार को यहां कांगड़ा जिला में भारी वर्षा से हुई क्षति का आकलन करने के लिए आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयार है और सभी आवश्यक प्रबंध कर दिए गए…

Read More

मंडियों से गायब हुआ कांगड़ा का आम

नूरपुर (कांगड़ा)। बाहरी राज्यों की मंडियों में अपनी खास पहचान बनाने वाला कांगड़ा का आम इस बार घरेलू मंडियों से भी गायब है। ऑफ ईयर के चलते इस बार आम की पैदावार में अव्वल कांगड़ा जिले में करीब 70 फीसदी कम फसल होने का अनुमान है। जबकि पिछले साल जिला कांगड़ा में 16,345 मीट्रिक टन आम का उत्पादन हुआ था। मौजूदा समय में आम की फसल बाजार में उतर चुकी है। लेकिन मौसम की मार के चलते आम का पहले वाला स्वाद व आकार देखने को नहीं मिल पा रहा…

Read More

बस-ट्रक में टक्कर, छह लोग घायल

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। राष्ट्रीय राज्यमार्ग-88 पर बालूग्लोआ के पास एचआरटीसी की बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इसमें आधा दर्जन के लोग लोग घायल हो गए हैं। दो घायलों का इलाज टांडा मेडिकल कालेज में चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। इससे आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। इस दौरान आसपास के लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर…

Read More