नगर पंचायत देहरा को दोहरा ‘करंट’

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड ने नगर पंचायत देहरा को पौने दो लाख का जुर्माना किया है। बोर्ड के जोरदार करंट से नपं के होश उड़ गए हैं। विद्युत बोर्ड ने यह जुर्माना मंजूर वोल्टेज से अधिक इस्तेमाल करने पर लगाया है। यही नहीं विद्युत बोर्ड नगर पंचायत देहरा को एक और बड़ा झटका देने की तैयारी में है। यदि बोर्ड को आलाधिकारियों से मंजूरी मिल गई तो देहरा की सड़कों और गलियों में रात को अंधेरा छा सकता है। यानि, नपं देहरा के तहत स्ट्रीट लाइटों की विद्युत आपूर्ति काट…

Read More

हर कदम पर साथ-साथ चलता है काल!

नूरपुर (कांगड़ा)। स्थान: खज्जन पंचायत का हार गांव। समय : सुबह करीब 10 बजे। उद्यान विभाग में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी विक्रम सिंह का मोबाइल अचानक घनघनाता है। फोन रिसीव करने पर दूसरी ओर से बेटे की आवाज आती है… पिता जी मैं सही सलामत ड्यूटी पर पहुंच गया हूं। बेटे के सही-सलामत ड्यूटी पर पहुंचने की बात सुनकर मां के कलेजे को ठंडक मिलती है। इस खौफ का कारण है जब्बर खड्ड। वीरवार तड़के से खराब मौसम में जब्बर खड्ड पार कर ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले…

Read More

बंदला के पहाड़ों पर नहीं कोई झील

पालमपुर (कांगड़ा)। धौलाधार रेंज में बंदला के पहाड़ों पर झील बनने की आशंका कोरी अफवाह निकली है। वन विभाग की टीम भी इस बाबत दौरा कर लौट आई है। लेकिन सेठू नाले तथा अन्य जगहों पर टीम को कोई भी झील दिखाई नहीं दी है। वन विभाग की टीम झील का पता लगाने के लिए बुधवार पालमपुर से बंदला की पहाड़ियों के लिए रवाना हुई थी। वीरवार को लौटी टीम ने फिलहाल अधिकारियों को दी अपनी औपचारिक रिपोर्ट में कोई भी झील न होने की बात कही है। हालांकि, वन…

Read More

विस्थापितों की मदद करेगी सरकार : नेगी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने कहा कि जिले में भारी बारिश और बर्फबारी से 20 से 25 गांवों को क्षति पहुंची है और 600 परिवार प्रभावित हुए हैं। वीरवार को भावावैली के यांग्पा-एक के दौरे पर पहुंचे विधायक ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार विस्थापितों की हरसंभव सहायता करेगी। उन्होंने प्राकृतिक आपदा में लोगों के मरने पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि किन्नौर में ऐसी प्राकृतिक आपदा पहले कभी नहीं आई थी। जिलेभर में सड़कों और फसलों को भारी नुकसान होने के…

Read More

कांगड़ा को बारिश से 104 करोड़ की चपत

धर्मशाला। कांगड़ा जिले में भारी वर्षा एवं भूस्खलन से अब तक 104 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसमें सर्वाधिक लोक निर्माण विभाग को 72 करोड़ तथा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग का 31 करोड़ 58 लाख शामिल है। उपायुक्त सी पालरासू ने मंगलवार को यहां कांगड़ा जिला में भारी वर्षा से हुई क्षति का आकलन करने के लिए आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयार है और सभी आवश्यक प्रबंध कर दिए गए…

Read More

पुलिस के आरटीसी कोर्स के लिए नहीं हुई भर्ती

डरोह (कांगड़ा)। प्रदेश के एकमात्र पुलिस ट्रेनिंग कालेज डरोह में आरटीसी कोर्स की नई भर्ती न होने से सन्नाटा छा गया है। पिछले लंबे अरसे से पीटीसी में प्रमोशन कोर्स व रिफ्रेशर कोर्स ही करवाए जा रहे हैं। पीटीसी में डीआईजी का पद भी लगभग चार माह से खाली चल रहा है। आईजी राकेश अग्रवाल नॉर्दन रेंज धर्मशाला के पास पीटीसी डरोह का अतिरिक्त कार्यभार है। पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह में आरटीसी कोर्स के चलने से कालेज में पूरी तरह से रौनक होती थी। मगर पिछले लंबे समय से कोर्स…

Read More

टीएमसी से मरीज का सैंपल गायब

धर्मशाला। डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरानी शुरू हो गई हैं। पहले मरीज वार्डों में मूलभूत सुविधाएं न मिलने से परेशान थे अब उनके लिए गए टेस्ट के सैंपल ही अस्पताल से गायब हो रहे हैं। इससे उपचाराधीन मरीज और तीमारदार काफी परेशान हैं। सैंपल गायब होने की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई भी कर्मचारी या अधिकारी तैयार नहीं है। गुस्साए मरीजों ने अब कोर्ट जाने का फैसला लिया है। पालमपुर के रहने वाले अजय परमार अपनी माता निर्मला देवी को चेक करवाने टांडा अस्पताल लाए…

Read More

नशेड़ी बेटे पर शक की सूई

नूरपुर (कांगड़ा)। कोट पलाहड़ी में महिला की निर्मम हत्या के मामले में अब तक की प्रारंभिक छानबीन में पुलिस के शक की सूई मृतका सृष्टा देवी (52) के बड़े बेटे दीपक कुमार (30) की तरफ घूम रही है। इस मामले में फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से कई अहम सुराग भी मिले हैं। इनमें दो-तीन अलग-अलग जगहों पर खून के निशानों के अलावा मृतका के खून से सनी माला, गले की हड्डी का टुकड़ा, दांत और रस्सी बरामद की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारे ने पहले गला…

Read More

इस माह भी चीनी नहीं मिलने के आसार

धर्मशाला। प्रदेश भर के सरकारी राशन के डिपुओं में चीनी का कोटा नहीं मिला है। जून माह में उपभोक्ताओं को बाजार से महंगे दामों में चीनी खरीदनी पड़ी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सूत्र खुलासा करते हैं कि केंद्र सरकार ने चीनी की सप्लाई राज्य को भेजना बंद कर दी है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में फरमान जारी किए हैं कि राज्य को स्वयं ही चीनी खरीदकर डिपुआें को भेजनी होगी। केंद्र सरकार के फैसले के बाद राज्य सरकार चीनी के कोटे को लेकर औपचारिकताएं पूरी करने में…

Read More

बरोटा-ठाकुरद्वारा पेयजल योजना ठप

ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। आईपीएच विभाग के इंदौरा मंडल के अंतर्गत बरोटा-ठाकुरद्वारा पेयजल योजना के तीन दिन से ठप होने के चलते ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस पेयजल योजना से बरोटा, ठाकुरद्वारा और बकराड़वा पंचायतों की तकरीबन 5 हजार ग्रामीण आबादी को पानी की सप्लाई होती है। लेकिन, पेयजल योजना की हालत इतनी दयनीय हो चुकी है कि साल में करीब दो माह तक यह बंद रहती है। संबंधित आईपीएच महकमा भी हर बार पानी की ज्यादा खपत होने के कारण नया बोर करने की बात…

Read More