पौंग का जलस्तर बढ़ा, मंड में अलर्ट

धर्मशाला। जिला प्रशासन ने पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने से साथ लगते मंड क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। भारी बारिश के चलते ब्यास नदी पूरे उफान पर है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को नदी के कि नारे न जाने की सलाह दी है। इसके अलावा नदी के आसपास स्थित इलाके को भी तुरंत खाली करने के आदेश जारी किए हैं। ये सारे कदम एहतियातन उठाए गए हैं, हालांकि स्थिति सामान्य बनी हुई है। उपायुक्त सी पालरासू ने पौंग बांध जलाश्य के साथ लगते मंड क्षेत्र की ग्राम…

Read More

अनावश्यक घर से बाहर न निकलें लोग

धर्मशाला। कांगड़ा घाटी में शनिवार को भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। शनिवार सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश से यातायात भी प्रभावित हुआ। धर्मशाला में भारी बारिश से सड़कों पर इतना पानी भर गया कि वाहन चालकों को अपने वाहन रोकने पड़े। सड़कों पर वाहनों की कतारें लग गईं। वहीं भारी बारिश से पालमपुर के पंचरुखी में एक स्लेटपोश मकान गिर गया। इससे एक लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान होने की आशंका है। वहीं उपायुक्त कांगड़ा सी पालरासू का कहना है कि भारी बारिश के चलते…

Read More

बीबीएमबी ने पौंग पर गड़ाई नजरें

नूरपुर (कांगड़ा)। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पौंग बांध के साथ लगते मंड क्षेत्र की स्थाना, टटवाली, रे-खास, बहादपुर व रियाली पंचायतों को विशेष अलर्ट जारी किया है। लेकिन पौंग बांध के पानी में हो रही बढ़ोतरी पर बीबीएमबी प्रंबधन भी पैनी निगाह रखे हुए है। पौंग जलाशय के मौजूदा जलस्तर से फिलहाल खतरे की किसी भी संभावना से बीबीएमबी प्रशासन इंकार कर रहा है। शनिवार को पौंग का जलस्तर 1328.61 फुट दर्ज किया गया, जो पौंग जलाशय की भंडारण क्षमता…

Read More

लाटरी के झांसे में गंवाए 23 हजार

बैजनाथ(कांगड़ा)। पुलिस थाना बैजनाथ के अंतर्गत शुक्रवार को एक युवक लाटरी के झांसे में अपने साढ़े 23 हजार रुपये गंवा बैठा। जानकारी के अनुसार ज्योतिष का कार्य करने वाले गढ़वाल निवासी के यहां बतौर मेहमान आए अरविंद के मोबाइल पर किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया। अज्ञात व्यक्ति ने अरविंद को लाखों रुपये की लाटरी का झांसा देकर तीन कंपनियों के विभिन्न सात नंबरों पर करीब 23 हजार 565 रुपये के रिचार्ज करवाने को कहा। अरविंद ने स्थानीय बस अड्डे के पास स्थित मोबाइल रिचार्ज दुकान से बताए हुए नंबरों…

Read More

रेस्टोरेंट की छत से युवक गिरा, मौत

नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। बीती रात नगरोटा सूरियां के देहरा चौक पर स्थित एक रेस्टोरेंट की तीसरी मंजिल की छत से गिरने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक प्रवीण पालमपुर के गांव पंतेहड़ का रहने वाला था और नगरोटा सूरियां स्थित रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था। जवाली थाना के प्रभारी हरिपाल सैणी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी हरिपाल सैणी ने बताया कि उन्हें रेस्टोरेंट के मालिक बलवीर पठानिया ने नगरोटा…

Read More

ज्वालामुखी में पुलिस की नाक तले चोरी

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। थाना ज्वालामुखी क्षेत्र में थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर पिछली रात को चोरों ने ज्वालामुखी के एक घर में सेंध लगाकर हजारों की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस की नाक तले हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पेशे से अध्यापक श्याम सुंदर शास्त्री अपनी पत्नी के इलाज के लिए कुछ समय से चंडीगढ़ में थे। उनकी गैरमौजूदगी में रात को उनके घर में चोराें से सेंध लगाकर हजारों की नकदी व गहने चोरी कर लिए। उनके भाई पप्पी…

Read More

कांगड़ा रेल में दो युवकों से लूटपाट

बैजनाथ/पपरोला (कांगड़ा)। कांगड़ा घाटी रेल में लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह अब तक का पहला बड़ा मामला सामने आया है। पठानकोट से काउंसलिंग के बाद रेलगाड़ी में वापस घर को लौट रहे दो युवकों से लूटपाट कर मोबाइल, नगदी और जरूरी दस्तावेज ले उड़े। घटना के संबंध में बैजनाथ पुलिस में शिकायत की गई है। उसे रेलवे पुलिस को रेफर किया जा रहा है। हालांकि रेलवे को फोन पर सूचना दी गई है। लूटपाट के शिकार नगेहड़ निवासी तुषार कटोच पुत्र रणवीर कटोच ने बताया कि वह…

Read More

दो युवकों की मौत, पांच गंभीर घायल

लंज (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत तरखानगढ़ में ट्रैक्टर पलटने से हादसे में दो स्थानीय युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मनरेगा के तहत कार्य के चलते पंचायत तरखानगढ़ में शाम 4:45 बजे के करीब रोड पर से ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। 7 मजदूर इसके नीचे आ गए। स्थानीय निवासी संजीव कुमार (25) पुत्र बिहारी लाल, रणजीत कुमार (19) पुत्र जोगिंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सभी लोग तरखानगढ़ के रहने वाले हैं। पांच अन्य गंभीर…

Read More

कृषि विवि के नए कुलपति का नाम अभी तय नहीं

पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में नए कुलपति का नाम अभी तक तय नहीं हो पाया है। हालांकि, विवि के कुलपति का चार जुलाई को कार्यकाल समाप्त हो गया है। इसके चलते विवि के नए कुलपति का बनना तय था। अभी तक राज्यपाल के आदेशों में वर्तमान कुलपति को ही अगला कुलपति बनने तक कार्यभार संभालने के आदेश आए हैं। इससे विवि में पिछले कई दिनों से चार जुलाई को खत्म हो रहे कुलपति के कार्यकाल को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था। लेकिन, फिलहाल इन अटकलों पर शुक्रवार को…

Read More

पालमपुर में अगले 72 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट

पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर क्षेत्र में आने वाले तीन दिनों में भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पालमपुर प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट जारी कर दिया है। इसके चलते कई विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद कर दी गई हैं। मौसम विभाग से मिली अगले 72 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी को लेकर पालमपुर प्रशासन ने एहतियात के तहत कई कदम उठाए हैं। बारिश की संभावना को देख प्रशासन ने आपदा प्रबंधों को पुख्ता रखने के लिए सभी विभागों को सख्त आदेश…

Read More