24 घंटों में 5 फुट बढ़ा पौंग का जलस्तर

नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश में भारी बरसात के चलते पौंग बांध के जलस्तर में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले पांच दिनों में पौंग जलाशय में दो लाख 8 हजार 312 क्यूसिक पानी की आमद के साथ पौंग बांध का जलस्तर 1335.47 फुट तक पहुंच गया है। जो पिछले साल के मुकाबले 43.85 फुट ज्यादा है। बीते साल इसी दिन पौंग बांध का जलस्तर 1291.62 फुट दर्ज किया गया था। जबकि बीते पांच दिन में भारी बारिश के चलते बांध के जलस्तर में करीब 8 फुट की बढ़ोतरी दर्ज की…

Read More

गगल एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

गगल (कांगड़ा)। बोधगया में बम धमाकों के बाद गगल एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने कांगड़ा हवाई अड्डे की सुरक्षा को लेकर नफरी बढ़ाई है। हवाई जहाज के माध्यम से पहुंचने वाले लोगों की एयरपोर्ट पर बारीकी से चेकिं गकी जा रही है। रोजाना की अपेक्षा सोमवार को पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही अतिरिक्त पुलिस जवानों को भी एयरपोर्ट में तैनात किया गया है। इसके अलावा एयरपोर्ट पहुंचने वाले हर व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है। सोमवार को एयरपोर्ट पर…

Read More

त्रिलोकपुर में एनएच पर टला बड़ा हादसा

धर्मशाला/कोटला। घाटी में दो दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भारी बारिश से जिले भर की सड़कें भी बारिश की मार झेल रही हैं। सड़कों पर ल्हासे गिरने का क्रम जारी है। वहीं, पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर त्रिलोकपुर के समीप रविवार को अचानक चट्टान दरकने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। नेशनल हाइवे पर चट्टान गिरने से करीब आधा घंटा वाहनों की आवाजाही बंद रही। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह एक निजी बस पठानकोट से कांगड़ा की तरफ जा रही थी।…

Read More

एसएस नारंग रोटरी पालमपुर के अध्यक्ष

पालमपुर (कांगड़ा)। रोटरी क्लब पालमपुर ने बीते दिन पद स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें आईएचबीटी के निदेशक डा. पीएस आहुजा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि पालमपुर के रोटरी क्लब ने अपने कार्य से पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के जिला 3070 के 110 क्लबों में पहला स्थान पाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समारोह में रोटरी क्लब पालमपुर के चार्टर अध्यक्ष डा. शिव कुमार ने विधिवत रूप से क्लब के अध्यक्ष एसएस नारंग व सचिव संजीव बाघला समेत सभी टीम सदस्यों के…

Read More

छोंछ के उफान ने डराया

नूरपुर (कांगड़ा)। छोंछ खड्ड दो दिन से जबरदस्त उफान पर है। इसके चलते आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बनने लगा है। गांवों की सुरक्षा के लिए बनाई गई मिट्टी की धुस्सी तथा क्रेट तीन जगह से टूट गए हैं। छोंछ खड्ड में आने वाली बाढ़ का पानी सीधे तौर पर कंदरोड़ी में सेना के नौ एफडी कैंप को हिट कर सकता है। सेना के इस कैंप में आयुद्ध भंडार है। छोंछ में आने वाली बाढ़ का खतरा मलोट, तोकी, बांई अटारियां तथा कंदरोड़ी गांव को सबसे ज्यादा है।…

Read More

कांगड़ा घाटी की लाइफलाइन थमी

पपरोला/कांगड़ा। भारी बरसात के चलते रविवार को कांगड़ा के पास कोपरलाहड़ में ल्हासे गिरने से पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग बंद हो गया। इस कारण पपरोला से सुबह 4 बजे पठानकोट के लिए रवाना हुई गाड़ी संख्या 2पीबी ज्वालामुखी स्टेशन पर ही फंस गई। जबकि पपरोला से रेलगाड़ियां कोपरलाहड़ से ही वापस भेजी गईं। इसके अलावा दोपहर बाद दो बजे चलने वाली जोगिंद्रनगर-पठानकोट ट्रेन को रद कर दिया गया। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोपरलाहड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-88 से भारी मात्रा में बड़े-बड़े पत्थर व मलबा गिरने से रेलवे ट्रैक…

Read More

रोटरी क्लब धर्मशाला की कमान डोगरा को

धर्मशाला। रोटरी क्लब धर्मशाला ने इंस्टालेशन समारोह मनाया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर गुरजीत सिह सेखों मुख्य रूप से उपस्थित रहे। रोटरी वर्ष का आरंभ हर साल जुलाई माह से होता है। पूर्व प्रधान अविनाश महाजन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उसके बाद पूर्व सचिव केआर सिंह ने रिपोर्ट पढ़ी। पूर्व प्रधान अविनाश महाजन ने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य करने और गतिविधियों में सहयोग देने के लिए 12 रोटरी सदस्यों को सम्मानित किया। इनमें डा. विजय शर्मा, वीरेंद्र परमार, एनएन शर्मा, अश्वनी शर्मा, गुलशन कालिया, कुलदीप ठाकुर, चरणजीत…

Read More

बैजनाथ में मुसीबतें साथ लाती है बरसात

बैजनाथ (कांगड़ा) बरसात का मौसम उपमंडल के ऊपरी क्षेत्र के लोगों के लिए अधिकांश मौकों पर मुसीबतें ही लेकर आता रहा है। दयोल, फटाहर, उतराला, संसाल व मंडेढ गांव के लोगों के लिए 10 वर्षों में बरसात हमेशा कष्टदायी रही है। गत 10 वर्षों में इस क्षेत्र में बरसात के मौसम में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी हैं जबकि एक दर्जन से अधिक पालतू पशु पानी के तेज बहाव का शिकार हो चुके हैं। 2001 में लुण्णी खड्ड में बाढ़ आने के कारण करोड़ों का नुकसान…

Read More

पौंग में कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी

जवाली (कांगड़ा)। स्थानीय प्रशासन ने चेताया है कि मंडी जिला के ब्यास दरिया में पानी बढ़ने से पंडोह डैम का पानी 8 व 9 जुलाई को पौंग डैम में छोड़ा जा सकता है, जिस कारण पौंग डैम में जलस्तर बढ़ सकता है। एसडीएम जवाली डा. सुरेश जसवाल ने पौंग बांध के साथ लगते मंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत स्थाणा, टटवाली, रे खास, बहादपुर और रियाली में रहने वाले लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि अगर पौंग बांध में जलस्तर बढ़ता है तो ऐसी स्थिति में कभी भी पानी…

Read More

टमाटर पर महंगाई की मार

नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश में लगातार हो रही बरसात का असर अब घरेलू मंडियों में आने वाली सब्जियों पर भी दिखने लगा है। बारिश के चलते मंडियों में सब्जियों की आवक में कमी आने से सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। खाने का जायका बनाने में इस्तेमाल होने वाले टमाटर पर बरसात की सबसे ज्यादा मार पड़ी है। एक सप्ताह पहले 25 से 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकने वाले टमाटर का भाव मौजूदा समय में 60 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। खपत के हिसाब से…

Read More