धर्मशाला। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कांगड़ा की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर अध्यक्ष और महासचिव भी चुन लिए गए हैं। प्रधान रशम राणा ने कहा कि इसमें मुुख्य संरक्षक दिनेश राणा, जबकि कर्मचारी शिकायत निवारण कमेटी का चेयरमैन हरीश शर्मा को बनाया गया है। मिलाप भंडारी को मुख्य संयोजक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कानूनी सलाहकार सुनील गोस्वामी और अजय नाग, सलाहकार अशोक मिन्हास, एसएस पटियाल, मेहर सिंह राणा, डीके डोहरू, सुख सागर, एसके डोगरा, शिकायत निवारण कमेटी के सदस्यों में अजीत कुमार,…
Read MoreCategory: Kangra
कांगड़ा में दो युवकों ने किया सुसाइड
पालमपुर/संसारपुर टैरेस। जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर दो युवकों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पहला मामला पालमपुर में जबकि दूसरा जिला के सीमांत क्षेेत्र संसारपुर टैरेस में सामने आया है। पालमपुर में न्यूगल कैफे के पास एक युवक ने सोमवार देर शाम गहरी खाई में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही युवक से कोई सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज…
Read Moreडीसी नहीं, टीसीपी निदेशक देंगे मंजूरी
धर्मशाला। अगर आप नगर परिषद धर्मशाला क्षेत्र के अंतर्गत अपनी मलकीयत जमीन में कामर्शियल निर्माण करना चाहते हैं तो अब डीसी से नहीं बल्कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के निदेशक से अनुमति लेनी होगी। प्लानिंग एरिया धर्मशाला में लैंड यूज ट्रांसफर की शक्तियां अब डायरेक्टर टीसीपी के पास रहेंगी। सरकार ने हाल ही में कैबिनेट में इस बाबत प्रस्ताव पास कर अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले भू प्रयोग परिवर्तन की तमाम शक्तियां डीसी या अन्य जिम्मेवार अधिकारी के पास होती थीं। अब प्लानिंग एरिया के अंदर आवासीय क्षेत्र…
Read Moreगाड़ी को टक्कर मारने पर मुकदमा दर्ज
चंबा। सदर थाना में मोहम्मद अजहरूदीन पुत्र काला खान निवासी साहला की शिकायत पर अनु कुमार निवासी मोहल्ला चौगान के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मुकद्दमा दर्ज किया गया है। मोहम्मद अजहरूदीन ने पुलिस को बताया कि सात जुलाई को अनु कुमार अपनी सैंट्रो कार एचपी 48-ए-0121 लेकर आया और उसकी कार एचपी 48 ए-1021 को टक्कर दे मारी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। इससे उसके भाई मोहम्मद मुसा को चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक बीएम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा…
Read Moreजहरीली दवा निगल खुदकुशी का प्रयास
नूरपुर (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र नूरपुर के अंतर्गत सदवां पंचायत के गांव हिंदौरा घराट में एक व्यक्ति ने जहरीली दवा निगलकर खुदकुशी का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार कमलजीत कौर (20) पत्नी रमन कुमार निवासी गांव हिंदौरा घराट ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 7 जुलाई को उसके पति ने दिन में ही शराब पीनी शुरू कर दी। नशे में धुत होकर उसके साथ और उसके ससुर तिलक राज से झगड़ा किया। साथ ही अपनी पत्नी को जान से मारकर खुद आत्महत्या करने की धमकियां देने लगा। थोड़ी देर…
Read Moreभारी बरसात में हिलीं पुलों की चूलें
धर्मशाला/ गगल। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर गगल एयरपोर्ट के पास राजोल में गज खड्ड पर बने पुल की चूलें हिल गई हैं। तीन दिन से जारी मूसलाधार बारिश के चलते पानी का बहाव बढ़ने से गज खड्ड पर बना यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। डंगे का एक हिस्सा गिर जाने से पुल पर खतरा मंडरा उठा है। बारिश जारी रहने के हालात में पुल को और क्षति पहुंच सकती है। वहीं बारिश से ल्हासे व पत्थरों के गिरने का क्रम जारी है। इससे कई संपर्क मार्गों पर यातायात प्रभावित…
Read Moreज्वालामुखी में अब डाक्टर के घर में सेंध
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर इतने शातिर हैं कि उन्हें पुलिस का जरा भी डर नहीं। ताजा मामला ज्वालामुखी थाने से महज 100 मीटर की सामने आया। बीती रात चोरों ने यहां एक डाक्टर के घर को निशाना बना डाला। शातिर यहां से लाखों का सामान लेकर चंपत हो गए। जानकारी के मुताबिक डाक्टर उमेश कुमार अपना क्लीनिक पुलिस थाने के सामने कुछ दूरी पर चलाते हैं और उनका घर भी नगर पंचायत कार्यालय के साथ है। उन्होंने बताया कि…
Read Moreपहले दोस्ती, फिर विवश करने लगा शादी को
धर्मशाला। बार-बार फोन कर युवती को शादी के लिए विवश करने को लेकर युवक द्वारा की जा रही कोशिश सफल नहीं हो सकी। युवती ने स्वयं युवक के खिलाफ शिकायत पत्र पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने शिकायत पत्र मिलने के बाद लड़के का नंबर ले लिया है। जल्द ही पुलिस युवकको पुलिस स्टेशन में बुलाकर पूछताछ करेगी। जानकारी के अनुसार पंजाब का रहने वाला एक युवक स्थानीय युवती को फोन कर शादी के लिए राजी करने की कोशिश कर रहा था। ऐसे में लड़की ने तंग होकर युवक का…
Read Moreदूसरे दिन भी बाधित रही कांगड़ा रेल सेवा
पपरोला (कांगड़ा)। कोपरलाहड़ के पास भारी भूस्खलन के चलते जोगिंद्रनगर-पठानकोट रेलमार्ग सोमवार को भी बाधित रहा। हालांकि बैजनाथ-पपरोला से कोपरलाहड़ व पठानकोट की ओर से ज्वालामुखी रोड तक रेलगाड़ियां चलीं। रेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पपरोला से सुबह 4 बजे 2पीबी, 7.20 पर 4 पीबी और दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद 2पीबी जे गाड़ी कोपरलाहड़ तक चलीं। जबकि कुछ रेलगाड़ियां रद करनी पड़ीं। उल्लेखनीय है कि बीते कल कांगड़ा से कुछ दूरी पर स्थित कोपरलाहड़ में रेलवे ट्रैक पर मलबा गिर जाने से रेल सेवा प्रभावित रही…
Read Moreदो झोलाछाप डाक्टरों की जमानत नामंजूर
धर्मशाला। ग्रामीण इलाकों में कई झोलाछाप डाक्टर बिना डिग्री के लोगों की जिंदगी को दांव पर लगाकर चांदी कूट रहे हैं। ऐसे चिकित्सकों ने ग्रामीण इलाकों और शहराें में अपने क्लीनिक खोल रखे हैं। बिना डिग्री क्लीनिक चलाने पर जिला के दो झोलाछाप चिकित्सकों की सजा हाईकोर्ट ने बरकरार रखी है। धर्मशाला कोर्ट ने दोनों चिकित्सकों को बिना डिग्री क्लीनिक चलाकर इलाज करने पर सजा सुनाई थी। इसके बाद दोनों ने हाईकोर्ट में अपील की थी। जानकारी के मुताबिक सुरजीत सिंह और अवतार सिंह लंबे समय से बिना डिग्री के…
Read More