सेब ढुलाई पर नहीं लगेगा एंट्री टैक्स

नूरपुर (कांगड़ा)। इस बार सेब को बाहरी राज्यों की मंडियों तक पहुंचाने के लिए सरकारी अमला अभी से बागवानों को ट्रांसपोर्टरों की सुविधा मुहैया करवाने में जुट गया है। इसी कड़ी में शिमला के एडीसी डा. नरेश कुमार लट्ठ ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय नूरपुर में सेब ढुलाई के लिए ज्यादा से ज्यादा ट्रकों की व्यवस्था करने के लिए नूरपुर, जसूर और डमटाल की ट्रक यूनियनों के प्रतिनिधियों से बैठक की और उनसे सेब ढुलाई के लिए बागवानों को ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा उपलब्ध करवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि…

Read More

एबीवीपी ने किया प्राचार्य का घेराव

धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में बुधवार को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर कालेज प्राचार्य का घेराव किया। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी की इकाई अध्यक्ष मुनीश अवस्थी और सचिव ममता ने कहा कि कालेज प्रशासन को कई बार कालेज की स्थानीय मांगों के बारे में अवगत करवाया गया था, लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं की हैं। उन्होंने कहा कि कालेज में शौचालय की दशा और सफाई व्यवस्था इतनी खराब है कि विद्यार्थियों को परेशानी का सामना…

Read More

मां ज्वाला के भजनों से गूंजा परिसर

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मां ज्वाला के प्रकटोत्सव पर ‘माता जिनका नाम पुकारे वो लोग निराले होते हैं, ऊंचे पर्वत पे मैया ने दरबार लगाया है, चलो बुलावा आया है मैया ने बुलाया है…इन भजनों के साथ बाबा चेतन गिरि ने शक्तिपीठ में ऐसी अलख जगाई कि हर श्रद्धालु मां की चौकी पर नतमस्तक हो गया। मां ज्वाला के प्रकटोत्सव पर बुधवार को गुप्त नवरात्र का विधिवत समापन किया गया। मां ज्वाला देवी के प्रकटोत्सव पर पुजारी मनु माल्टा, शैलेंद्र गोकु ल ने बताया कि मुंबई से पहुंचे श्रद्धालु जीतू सिंह, अर्चना…

Read More

नियमित हों आरकेएस के तहत रखे कर्मचारी

कांगड़ा। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की टांडा इकाई ने 41 सूत्रीय मांग पत्र कालेज के प्राचार्य डा.अनिल चौहान को सौंपा। मांग पत्र में महासंघ के सदस्यों ने कालेज की विभिन्न समस्याओं को प्राचार्य के समक्ष उठाया। कालेज के प्राचार्य ने संघ की मांगों को हल करने का आश्वासन दिया है। इकाई के अध्यक्ष एसएस राणा ने बताया कि मांग पत्र में मुख्य रूप से टांडा के विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने और आईजीएमसी की तर्ज पर नए पद स्वीकृत करने की मांग उठाई गई। उन्हाेंने बताया कि रिक्त पदों…

Read More

धर्मशाला में विकास पर बहस

धर्मशाला। प्रदेश की दूसरी राजधानी के नाम से मशहूर धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और सत्तारूढ़ कांग्रेस विकास के नाम पर आमने-सामने आ गई हैं। धर्मशाला में शबाब पर पहुंची बरसात में सियासी रंग चढ़ गया है। भाजपा के पूर्व मंत्री किशन कपूर के बयान पर कांग्रेसी उबाल खा गए हैं तो विपक्ष ने भी कांग्रेस को खुली बहस की सीधी चुनौती दे डाली है। पूर्व मंत्री ने शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा की जनता से कथित दूरी की सियासी नब्ज पर हाथ रखा है तो कांग्रेसियों ने…

Read More

गगल में मां-बेटी ने निगला जहर

कांगड़ा। गगल क्षेत्र में बुधवार शाम एक महिला ने खुद जहर खाने के बाद बेटी को भी जहर दे दिया। नाजुक हालत में दोनों को डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा लाया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि बेटी का इलाज टांडा अस्पताल में चल रहा है। महिला की मौत होने के कारण उसका बयान नहीं लिया जा सका है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दे दिया है। बेटी टांडा अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू…

Read More

फेक फेसबुक पर प्रेमजाल मे फंसाया कैप्टन

पालमपुर (कांगड़ा)। फेक फेसबुक पर एक शादीशुदा महिला ने कैप्टन को प्रेमजाल में फांस लिया। उसे शादी का झांसा दिया, यही नहीं उसका विश्वास जीतकर खाते में 40 हजार रुपये भी डलवा लिए। जब सच्चाई का पता चला तो आर्मी अफसर के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। दरअसल इस महिला का अपने पति से तलाक का केस चल रहा है। महिला की करतूत का पता तब चला, जब कैप्टन महिला के पति के घर पहुंचा। पुख्ता सूत्रों के अनुसार पालमपुर की एक महिला का अपने पति से तलाक…

Read More

अव्यवस्था देख अशांत हुए सुशांत

धर्मशाला। डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा अस्पताल में अव्यवस्था देखकर तलख हो उठे। सांसद ने अव्यवस्था के आलम को देख जिला व कालेज प्रशासन से जल्द बैठक करने की बात की है। सुशांत ने कहा कि अव्यवस्था के इस आलम को सुधारे जाने की सख्त जरूरत है। यहां तक की आईसीयू का एसी भी खराब पड़ा है। एसी खराब होने से यहां इमरजेंसी में आए मरीज घबराहट के मारे बैचेन हो रहे हैं। शनिवार शाम सांसद स्वयं अपनी माता को इलाज के लिए टीएमसी लाए। लेकिन वहां का आलम…

Read More

कांस्टेबल पर हमले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर (कांगड़ा)। बंदला में पुलिस कर्मी पर हुए हमले के आरोप में पुलिस ने तीसरे आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की पहुंच से दूर रहे इस आरोपी ने हाईकोर्ट से 11 जुलाई तक अंतरिम जमानत ले ली थी। लेकिन अब पुलिस ने न्यायालय के आदेशों पर इसे अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी सोनू को सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। उल्लेखनीय है कि पालमपुर में करीब डेढ़ सप्ताह पहले बंदला में लांस हेड कांस्टेबल चमन कुमार पर शराब के ठेके के पास तीन लोगों…

Read More

जमीन के विवाद में चलीं लाठियां-पत्थर

पंचरुखी/बैजनाथ (कांगड़ा)। इलाके की पंचायत तरहेल में जमीन के विवाद में दो परिवारों में झड़प हो गई। इसमें एक परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को टांडा रेफर कर दिया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पिछले दिनों से किशोरी लाल और लेखराज में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जबकि मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। लेकिन शनिवार को इस बात को लेकर फिर विवाद हुआ। शनिवार…

Read More