रक्कड़ (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के तहत रक्कड़ चौकी के अंतर्गत एक गांव से 23 वर्षीय विवाहिता लापता हो गई है। विवाहिता बाजार से खरीदारी करने गई हुई थी। लेकिन घर नहीं लौटी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उक्त गांव की एक विवाहिता आठ जुलाई को शाम के समय घर से बाजार में खरीदारी करने गई हुई थी। लेकिन वह शाम को घर नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों औन जान-पहचान वाले लोगों के यहां काफी तलाश की। लेकिन…
Read MoreCategory: Kangra
जनता के हितैषी नेताओं का अकाल : सुशांत
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। लोकसभा सांसद डा. राजन सुशांत ने कहा है कि देश की जनता राजनीतिक दलों की नीतियों का परिणाम भुगत रही है। सियासी पार्टियों की अपने हित के लिए बनाई नीतियां देश को मजबूत करने की बजाय खोखला कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की भीतरी परिस्थितियां ठीक नहीं हैं। राजनीतिक दलों में मैनेजमेंट हावी हो गई है। जबकि जनता के हित के बारे में सोचने वाले नेताओं का अकाल हो गया है। नित नए स्कैंडल सामने आ रहे हैं। आज देश को संस्कार व त्याग के…
Read Moreकुंभकर्णी’ नींद से कब जागेगा मंदिर प्रशासन?
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पूरे विश्व में अपनी दिव्यता के लिए मशहूर शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम की पहल न करना दर्शा रहा है कि मंदिर प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है और यहां आने वाले हजारो श्रद्धालुओं की सुरक्षा से उसे कोई सरोकार नहीं है। अभी तक मंदिर प्रशासन की ओर से स्टोर में पड़े मेटल डिटेक्टरों को बाहर नहीं निकाला गया है और बिना चेकिंग के ही श्रद्धालुओं की मंदिर में एंट्री हो रही है। हैरत है कि अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी के समय…
Read Moreपालमपुर से भागा, मारंडा में धरा
पालमपुर (कांगड़ा)। पुलिस की गिरफ्त से फरार हुए चोरी के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। वीरवार को चोरी का यह आरोपी पुलिस की चंगुल से पालमपुर से भाग गया था। लेकिन पुलिस ने शुक्रवार सुबह मारंडा के पास इसे पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार चोरी के आरोप में पकड़े गए आरोपी ओमप्रकाश उर्फ सोनू को धर्मशाला से पुलिस बैजनाथ न्यायालय में पेश करने ले गई थी। लेकिन बैजनाथ से आती बार यह चोर पुलिस को चकमा देकर पालमपुर से फरार हो गया था। इसके फरार होते ही…
Read Moreईंट से लेकर हाजिरी तक में गड़बड़झाला
धर्मशाला। बहादपुर पंचायत में मनरेगा के अंतर्गत हुए कार्यों में लाखों की हेराफेरी सामने आई है। काम में प्रयोग हुई सामग्री के पंचायत प्रतिनिधियों ने फर्जी बिल पास करके मनरेगा का पैसा सीधा जेब में डाला है। वहीं, कामगाराें ने मनरेगा कार्यों में एक ही दिन काम किया है, मगर हाजिरी रजिस्टर में डबल लगी है। भवन और अन्य निर्माण में पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रयोग हुई ईंट ए वन ग्रेड की बताई है, मगर यहां पर ग्रेड टू ईंटें निर्माण में प्रयोग की गई हैं। ईंट के लिए स्वीकृत हुई…
Read Moreभरोली जदीद में मादा तेंदुए की दहशत
रक्कड़ (कांगड़ा)। निकटवर्ती गांव भरोली जदीद के लोगों के बीच आजकल मादा तेंदुए का खौफ है। कई लोगों ने मादा तेंदुए कोदो बच्चों सहित गांव के साथ लगते जंगल में देखा है। तेंदुए ने एक हफ्ता पहले ही घर के बाहर घूम रहे एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया था। क्षेत्र के लोगों को डर सताने लगा है कि कहीं मादा तेंदुआ इंसानों पर हमला न कर दे। स्थानीय पूर्व पंचायत प्रधान चैंचला देवी, रीता देवी, स्वर्णा देवी, राजीव शर्मा, छंगण राम, शंकरदास और कश्मीर सिंह आदि ने वन विभाग…
Read Moreछह दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौटी कांगड़ा रेल
पपरोला (कांगड़ा)। घाटी की लाइफलाइन माने जानी वाली कांगड़ा रेल शुक्रवार को भी पटरी पर नहीं लौटी है। रेल सेवा बाधित होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कांगड़ा में रेल सेवा छठे दिन भी प्रभावित रही। शुक्रवार को बैजनाथ-पपरोला से दो ट्रेनें रद करनी पड़ीं। हालांकि मौसम साफ होने पर रेल विभाग ने कड़ी मशक्कत कर कोपरलाहड़ के पास रेलमार्ग पर हो रहे भू-स्खलन को रोकने में कामयाबी हासिल कर ली है। वहीं विभाग के अधिकारियों की मानें तो उनका…
Read Moreजीप से मिले साढ़े दस लाख
सुजानपुर (पठानकोट)। पुलिस ने माधोपुर में नाके पर जांच के दौरान एक महिंद्रा जीप से साढ़े दस लाख की नगदी बरामद की है। नगदी हिमाचल प्रदेश से जम्मू-कश्मीर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने इस संबंध में आयकर विभाग को सूचित कर जीप मालिक और उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया है।। सुजानपुर के थाना प्रभारी राजेंद्र मन्हास ने बताया कि पुलिस ने वीरवार को माधोपुर में वाहनों की जांच के दौरान पठानकोट की ओर से आ रही महिंद्रा जीप को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी…
Read Moreवाटर टैंक में मिला युवती का शव
खुंडियां (कांगड़ा)। तहसील खुंडियां के दूरदराज के रोहल गांव में एक युवती की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई है। घरवालों को युवती का शव एक वाटर टैंक में मिला। युवती की उम्र 18 साल के करीब थी तथा उसने साइंस विषय में जमा दो की परीक्षा पास की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच जारी है। पुलिस के अनुसार रोहल गांव में रहने वाले लालमन ने घर पहुंचकर अपनी पत्नी से पूछा कि बड़ी बेटी कहां है। काफी देर से दिखाई नहीं दे रही है।…
Read More50 लाख की ठगी में फंसा कारोबारी
बैजनाथ/पपरोला (कांगड़ा)। स्थानीय पपरोला बाजार के एक दुकानदार पर पंजाब में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पंजाब पुलिस के एक दल ने वीरवार को बैजनाथ पुलिस के सहयोग से पपरोला बाजार में दुकान चला रहे मूलत: पंजाब के इस व्यापारी से पूछताछ के सिलसिले में पपरोला स्थित उसके व्यापारिक प्रतिष्ठान और खू बाजार स्थित किराए के मकान में दस्तक दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पपरोला के मुख्य बाजार में दूसरी मंजिल पर पिछले पांच वर्षों से किराए की दुकान चला रहे पंजाब के एक व्यक्ति…
Read More