केसीसी बैंक पाइसा के ताले टूटे

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। केसीसी बैंक की शाखा पाइसा में वीरवार रात चोरी की बड़ी घटना टल गई। हालांकि, चोर बैंक के शटर और लोहे के गेट पर लगे ताले को तोड़कर अंदर घुस गए और चोरी का प्रयास किया। चोर स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए, लेकिन उसे तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब छह बजे पाइसा बाजार से गुजर रहे लोगों ने देखा कि केसीसी बैंक की शाखा के शटर और लोहे के गेट पर लगे ताले टूटे हुए हैं। लोगों को समझते देर नहीं लगी…

Read More

नाबालिगा से दुराचार में दो गिरफ्तार

पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके के दो लोगों पर एक नाबालिगा के साथ दुराचार करने का आरोप लगा है। दोनों आरोपी आपस में नजदीकी रिश्तेदार बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पालमपुर के साथ लगते एक गांव में किराये पर रह रहे एक दंपति की नाबालिग बेटी (15) को एक युवक 11 जुलाई को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। उसके बाद उसने अपने एक अन्य रिश्तेदार को भी बुला लिया और कथित तौर पर उसके साथ दुराचार किया। लेकिन बाद में लड़की…

Read More

विवाहिता ने जहर निगलकर दी जान

फतेहपुर (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र फतेहपुर के अंतर्गत गांव टुटवां सिहाल में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी। पुलिस के अनुसार नरेश कुमारी (32) पत्नी दलजीत सिंह निवासी टुटवां सिहाल ने वीरवार रात को कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसके परिजन इलाज के लिए उसे सीएचसी फतेहपुर ले गए। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। लेकिन विवाहिता ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गई है। उधर, विवाहिता…

Read More

बारह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का प्रयास

नूरपुर (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र नूरपुर के तहत एक गांव में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अधेड़ उम्र के व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म के प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के बयान पर आरोपी के खिलाफ भादसं की धारा 376, 506 व 5011 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता मोनिका (काल्पनिक नाम) शुक्रवार सुबह अपने घर से नजदीक मंदिर में पानी भरने के लिए गई थी। रास्ते में गांव के ही एक 63 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने…

Read More

कांगड़ा की लाइफलाइन पर फिर ब्रेक

पपरोला (कांगड़ा)। भारी बरसात के चलते कांगड़ा के कोपरलाहड़ के पास बीती शाम ल्हासा गिरने से पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग इसी महीने में दूसरी बार बाधित हो गया। इसके चलते जोगिंद्रनगर से पठानकोट के लिए सीधी रेल सेवा बंद हो गई है। बैजनाथ-पपरोला स्टेशन से कोपरलाहड़ तक, जबकि पठानकोट से ज्वालामुखी रोड स्टेशन तक रेलगाड़ियां चल रही हैं। रेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मूसलाधार बरसात से कोपरलाहड़ व ज्वालामुखी रोड के बीच भूस्खलन से रेलमार्ग के ऊपर करीब 5 फुट गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे लगातार पत्थर व मलबा…

Read More

सृष्टा की हत्या करने का लगाया आरोप

नूरपुर (कांगड़ा)। छतरोली गांव में विवाहिता सृष्टा की संदिग्धावस्था में मौत के मामले में उसके परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ सुनियोजित साजिश के तहत हत्या करने व तथ्यों को छिपाने के संगीन आरोप लगाए हैं। शनिवार को लोधवां पंचायत के प्रधान तिमर सिंह, उप प्रधान सुमित सिंह, बीडीसी सदस्य अरविंद कुमार, महिला मंडल प्रधान चंद्रकांता की अगुवाई में मृतका के पिता राजू राम व भाई विजय कुमार समेत ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएसपी नूरपुर राजीव अत्री से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अपने आरोपों को पुख्ता करने के लिए पड़ोसियों के…

Read More

धर्मशाला शहर में मूसलाधार बारिश

धर्मशाला। शहर में वीरवार शाम मूसलाधार बारिश हुई। इसके चलते शहर की सड़कों पर पानी भर गया। भारी बारिश से सिविल लाइन में संपर्क मार्ग पर पेड़ की एक बड़ी शाखा टूट गई। इसके चलते संपर्क मार्ग पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे हुई बारिश से धर्मशाला शहर की सड़कें पूरी तरह से पानी से तर हो गईं। भारी बारिश व सड़कों में पानी का बहाव ज्यादा हो जाने से वाहनों की आवाजाही भी थम गई। वहीं कांगड़ा घाटी के अन्य इलाकों में जरा भी…

Read More

बैजनाथ में भी सांकेतिक भूख हड़ताल

बैजनाथ/पपरोला (कांगड़ा)। पंडित संतराम राजकीय महाविद्यालय की एबीवीपी इकाई ने मांगों की अनदेखी को लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इकाई अध्यक्ष अजय पाल और सचिव संतोष कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश के हजारों विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित रह गए हैं। उन्होंने प्रदेश विश्वविद्यालय और प्रदेश सरकार से रूसा के नियमों को बदलने की मांग की। सचिव संतोष ने बताया कि रूसा के विरोध में आयोजित सांकेतिक हड़ताल शुक्रवार दोपहर तक जारी रहेगी। इस मौके पर हिमांशु, दीप राज, अजय, अनिल,…

Read More

नगरोटा बगवां में सरे बाजार गुंडागर्दी

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां में दिनदहाड़े गुंडागर्दी देख लोग सहम गए। एक युवक ने पुराना बस अड्डे पर महिला दुकानदार की डंडे से सरेआम पिटाई कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित महिला गोल्डी देवी ने इस घटना की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाकर उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। गोल्डी देवी मनियारी की दुकान करती है। महिला ने बताया कि वीरवार दोपहर वह अपनी दुकान पर अपने काम में व्यस्त थी। एक युवक उसकी दुकान पर आया तथा उससे वस्तुओं को जोड़ने वाले द्रव्य की ट्यबें मांगने लगा।…

Read More

कार समेत फरार होने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। मई में धर्मशाला स्थित एक ट्रेवल एजेंसी से चिंतपूर्णी माता के दर्शनों के लिए कार किराए पर लेने के बाद चालक की धुनाई करके कार समेत फरार होने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को पकड़ लिया है। तीसरे आरोपी की पहचान दिलबाग सिंह निवासी कलानौर जिला गुरदासपुर के हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को 22 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार कर चुकी है। मई माह में…

Read More