धर्मशाला। जिले में स्थापित चार पुलिस चौकियां अपग्रेड होकर पुलिस थाना बनेंगी। साथ ही एक अस्थायी चौकी को अब स्थायी चौकी का दर्जा मिलेगा। थाना और चौकी का दर्जा मिलने के बाद स्टाफ भी बढ़ेगा। पुलिस स्टेशन के अंतर्गत क्षेत्र में क्राइम की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। पुलिस विभाग ने चौकियों को अपग्रेड करने के लिए प्रपोजल शिमला मुख्यालय भेज दिया है। शिमला से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस चौकियों को अपग्रेड कर दिया जाएगा। इसको लेकर स्थानीय लोगों की ओर से भी मांग पत्र पुलिस विभाग को मिले हैं।…
Read MoreCategory: Kangra
नगरोटा में निजी क्लीनिक पर छापा
धर्मशाला। स्वास्थ्य महकमे की एक टीम ने नगरोटा बगवां क्षेत्र के तहत एक गांव में बिना डिग्री के निजी क्लीनिक चलाने की शिकायत पर बुधवार को छापेमारी की। टीम ने क्लीनिक से आवश्यक दस्तावेज व अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिया है। विभाग ने जिला भर में बिना डिग्री क्लीनिक चलाने वालों की डिग्रियां चेक करने की मुहिम शुरू की है। बुधवार को टीम ने नगरोटा बगवां के पास कथित रूप से फर्जी तौर पर क्लीनिक चला रहे एक चिकित्सक के डिग्री संबंधी दस्तावेज जांचे। सूत्रों के अनुसार चिकित्सक…
Read Moreट्रैफिक पुलिस टोपी नहीं, हैट पहनेगी
धर्मशाला। ट्रैफिक पुलिस की टोपी बदल गई है। अब जवान टोपी की जगह ट्रैफिक हैट लगाएंगे। पुलिस विभाग ने ट्रैफिक पुलिस के लिए 400 हैट मंगवाए हैं। जल्द ही तमाम हैट पुलिस जवानों को वितरित किए जाएंगे। इससे पुलिस जवानों की पर्सनैलिटी में और भी निखार आएगा। अभी तक पुलिस जवान नीले रंग की टोपी पहनकर सेवाएं दे रहे हैं। अब जवान हैट पहनकर सेवाएं देंगे। शुरुआती चरण में हैट शिमला और धर्मशाला में पुलिस जवानों को दिए जाएंगे। उसके बाद हैट अन्य जिलों में सेवाएं दे रहे पुलिस जवानों…
Read Moreरेल बहाली में मौसम खलनायक
धर्मशाला/पपरोला। जोगिंद्रनगर-पठानकोट रेलमार्ग पर रेल यातायात की बहाली में खराब मौसम एक बार फिर ‘खलनायक’ बन गया है। कांगड़ा घाटी की लाइफलाइन पर कोपहरलाहड़ के पास मंगलवार को फिर से मलबा गिर गया। वहीं भारी बारिश के चलते ट्रैक के नीचे से और मिट्टी धंसना शुरू हो गई है। मूसलाधार बारिश के बीच कोपरलाहड़ के पास भू-स्खलन से बंद पड़े रेलमार्ग को बहाल नहीं किया जा सका है। इस कारण मंगलवार को भी रेल सेवाएं बाधित रहीं और रेल यात्रियों को पठानकोट के लिए सीधी रेल सेवा न मिलने से…
Read Moreसत्ती ने लिया तैयारियों का जायजा
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की 2 अगस्त को पालमपुर में प्रस्तावित बैठक को लेकर मंगलवार को जिला पालमपुर भाजपा की बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष पालमपुर विनय शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती व महामंत्री विपिन सिंह परमार विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक की तैयारियों को लेकर सतपाल सत्ती ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की और अब तक की तैयारियों को लेकर जानकारी हासिल की। उन्होंने कई मसलों पर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश भी दिए। कहा कि बैठक का प्रदेश में प्रचार-प्रसार ठीक तरह से जाए,…
Read Moreबड़ा भंगाल के विकास में बड़ा गोलमाल
पपरोला (कांगड़ा)। बैजनाथ उपमंडल की दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल में मनरेगा व अन्य मदों में करवाए विकास कार्यों में हुए कथित घोटाले की परतें उधड़ने लगी हैं। विकास कार्यों में गोलमाल के आरोपों की जांच के लिए बड़ा भंगाल गई तीन सदस्यीय टीम वापस लौट आई है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार जांच टीम ने निरीक्षण के दौरान बड़ा भंगाल में हुए कई विकास कार्यों में अनियमितताएं पाई हैं। मौके पर किए गए निरीक्षण में करीब 75 फीसदी विकास कार्यों में गड़बड़ियां पाई गई हैं। सूत्रों के अनुसार जांच टीम ने…
Read Moreतीन माह और 12 मर्डर
धर्मशाला। प्रदेश के निचले जिलों में मर्डर, रेप और सुसाइड का ग्राफ चढ़ता जा रहा है। कांगड़ा, ऊना और चंबा में पिछले पांच सालों के मुकाबले क्राइम रेट में बढ़ोतरी हुई है। तमाम मामलों में एकत्रित किए गए सबूतों में फारेंसिक लैब में जांच की गई और आरोपियाें को सलाखों के पीछे भी धकेला गया है। कुछेक ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिनमें शातिरों ने सुबूत को अपनी ओर से मिटाने का पूरा प्रयास किया गया है, मगर फारेंसिक विशेषज्ञों ने मौके पर जाकर सुबूत इकट्ठा कर शातिरों को…
Read Moreपौंग में 1360 फुट से ज्यादा पानी न भरने दें : एसडीएम
जवाली (कांगड़ा)। एसडीएम जवाली डा. सुरेश जसवाल ने बीबीएमबी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पौंग डैम में पानी 1360 फुट से अधिक न भरें तथा थोड़ा-थोड़ा पानी छोड़ते रहें। जिससे बरसात में पौंग डैम के आसपास के गांवों को बाढ़ की स्थिति का सामना न करना पड़े। वह प्राकृतिक आपदा प्रबंधन विषय पर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उपमंडल जवाली के समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। डा. जसवाल ने बरसात के सीजन में प्राकृतिक आपदा से…
Read Moreकांगड़ा के 136 स्कूल डिफाल्टर
धर्मशाला। शिक्षा विभाग ने जिला कांगड़ा के 136 स्कूलों को डिफाल्टर घोषित किया है। इन्होंने अपने स्कूल में पढ़ रहे छात्रों का ब्योरा शिक्षा विभाग के सुपुर्द नहीं किया है। जबकि विभाग ने स्कूलों को अप्रैल 2013 तक पूरा ब्योरा जमा करवाने के निर्देश दे रखे थे। लेकिन बावजूद इसके स्कूलों ने विभागीय आदेशों को दरकिनार किया। शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों पर अब कार्रवाई करने का निर्णय लिया। जिसके चलते इन्हें डिफाल्टर घोषित कर दिया है। शिक्षा उपनिदेशक भजन सिंह ने बताया कि इन स्कूलों द्वारा विभागीय आदेशों की…
Read Moreपुलिया धंसी, 700 लोग भुगतेंगे खामियाजा
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। स्थानीय बस स्टैंड के निकट बाड़ी रोड पर स्थित नाले पर बनी पुलिया का डंगा दोपहर करीब चार बजे अचानक धंस जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया। डंगा धंसने से पुलिया का आधा हिस्सा पूरी तरह टूट चुका है। इससे हलके और भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रुक गई है। नपं के वार्ड नंबर एक और सात के करीब 250 घरों के वाहन अब 3-4 माह तक घरों में कैद होकर रह जाएंगे। क्योंकि इन वार्डों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए कोई दूसरी…
Read More