देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने यूपीए सरकार की सहयोगी जम्मू कश्मीर की सत्तारूढ़ पार्टी पर आरोप लगाया है कि पाकिस्तान से आतंकियों को बुलाकर जेएंडके में बसाया जा रहा है। उमर अब्दुल्ला सरकार की ओर से उन्हें प्रतिमाह 3 से 4 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। सांसद अनुराग ठाकुर यहां उक्त आरोप पत्रकारों के सामने लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विवि को देहरा से अन्यत्र शिफ्ट करने के प्रयास किए गए तो इसका खामियाजा भुगतना होगा। भाजयुमो प्रदेश भर में…
Read MoreCategory: Kangra
उद्योगों के खिलाफ विधायक का प्रदर्शन
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। जसवां परागपुर के विधायक विक्रम ठाकुर ने औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में स्थापित उद्योगों के खिलाफ सोमवार को रैली निकाल रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने इनसे उत्पन्न ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण, एक्स-नान, एक्स ट्रक यूनियन को माल ढुलाई का काम न देने तथा उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार न मिलने जैसी समस्याओं को लेकर लाल टंकी चौक से एकल खिड़की योजना सदस्य सचिव के कार्यालय तक रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। विक्रम ठाकुर ने कहा कि जसवां के लोगों का उद्योगपतियों द्वारा किया…
Read Moreपवन हत्याकांड में और भी शामिल!
जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के अंतर्गत बनोली गांव के लोगों व मृतक पवन कुमार के परिजनों ने पवन की हत्या की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है। सोमवार को बनोली गांव के दर्जनों लोगों में मृतक के पिता हुकमी राम व अन्य रिश्तेदार एसडीएम जवाली से मिले तथा पवन मर्डर केस में अब तक पुलिस द्वारा की गई जांच पर असंतोष जताया। उन्होंने शंका जताई कि इस मर्डर केस में उसकी पत्नी के अलावा और भी कुछ लोग शामिल हो सकते हैं। लेकिन पुलिस ने उसकी पत्नी को गुनाहगार…
Read Moreविवाहिता की मौत मामले में पति और सास पर केस
नूरपुर (कांगड़ा)। जसूर के समीप छतरोली गांव में बीते मंगलवार को विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत मामले में नूरपुर पुलिस ने छह दिन बाद ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पहले इस मामले में पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्ज किया था। लेकिन मृतका सृष्टा देवी (35) के भाई विजय कुमार की शिकायत में ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने तथा तथ्यों को छिपाने के आरोपों के चलते मृतका के पति ओंकार सिंह व सास के खिलाफ भादसं की धारा…
Read Moreसमय पर निपटाएं जनता की शिकायतें : डीजीपी
धर्मशाला। पुलिस महानिदेशक बी. कमल कुमार के सम्मान में आईआरबी द्वितीय वाहिनी सकोह में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस जवानों की मार्च पास्ट की सलामी ली इससे पहले पुलिस महानिरीक्षक उत्तरी क्षेत्र राकेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा बलवीर ठाकुर, पुलिस अधीक्षक चंबा बीएस शर्मा ने पुलिस महानिदेशक को कांगड़ा पेंटिंग देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बी. कमल कुमार ने कहा कि प्रदेश पुलिस को देश में कर्तव्य परायणता, ईमानदारी, परिश्रम एवं सेवा के लिए जाना जाता है। प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था…
Read Moreफोरेंसिक मोबाइल वैन से जुड़ेंगे थाने : डीजीपी
धर्मशाला। डीजीपी बी. कमल कुमार ने कहा कि अपराधों के विभिन्न मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए थानों में फोरेंसिक मोबाइल वैन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर थानों में फोरेंसिक मोबाइल वैन मुहैया करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। अगर थानों में फोरेंसिक मोबाइल वैन की सुविधा मिलती है तो मामलों में जांच निष्पक्ष तरीके से हो सकेगी। उन्होंने कहा कि विभाग में 2100 के करीब पद खाली चल रहे हैं। इन पदों को भरने के बारे में सरकार को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टाफ की…
Read Moreपैर नीले और सुन्न रहें तो हो जाएं सावधान
पालमपुर (कांगड़ा) आपके पांव नीले पड़ने लगे हों तो सावधान हो जाइए। यह वेस्कुलर बीमारी हो सकती है। इससे लापरवाह रहने पर आप अपना पांव भी गंवा सकते हैं। यह कहना है कि फोर्टिस अस्पताल मोहाली में वैस्कुलर-एंडोवैस्कुलर सर्जरी के मुख्य चिकित्सक रावुल जिंदल का। उन्होंने पालमपुर में सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि स्पेशलाइज्ड वेस्कुलर सर्जन बहुत कम ही हैं, लेकिन लाइफस्टाइल बदलकर जरूरी सावधानी बरतें तो इससे बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पैरों का नीला पड़ना वेस्कुलर बीमारी की निशानी है, जिसे मेडिकल…
Read Moreबैजनाथ में आज से बम-बम भोले
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में सावन माह के सोमवार मेले आज से शुरू होंगे। सुबह चार बजे मंदिर में आरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर के समीप स्थित प्राथमिक पाठशाला में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर और खीर गंगा घाट में सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला व पुरुष पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। रात नौ बजे के बाद मंदिर में आरती के बाद कपाट बंद होंगे। सोमवार से सावन माह के पहले सोमवार के मेले को लेकर ऐतिहासिक शिव मंदिर के…
Read Moreबस और कार चालक में हाथापाई
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। एचआरटीसी चंबा डिपो के बस चालक ने एक कार चालक के खिलाफ हाथापाई करने के आरोप में रानीताल पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार शिमला-चंबा रूट पर एचआरटीसी चंबा डिपो की बस रविवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे रानीताल से जा रही थी। रानीताल बाजार में त्रिमुखी मोड़ पर स्थित एक ढाबे के आगे पहले से ही एक अन्य बस सड़क किनारे पर खड़ी थी। उसी समय बस चालक ने खड़ी बस को क्रास करने की कोशिश की तो आगे से एक कार आ…
Read Moreपीएचसी में एंटी स्नेक वेनम खत्म
धर्मशाला। बरसात का मौसम लोगाें के लिए आफत से कम नहीं है। जहां एक ओर बारिश के कारण जीवन अस्तव्यस्त है। वहीं, इन दिनों सांप के काटने से लोग अस्पताल में उपचार करवाने पहुंच रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अब अस्पतालाें में एंटी स्नेक वेनम खत्म होने के कगार पर है, तो वहीं पीएचसी स्तर के अस्पतालों में यह दवाई मिल ही नहीं रही है। इससे मरीजों को उपचार करवाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। जिला में अभी तक सर्पदंश के 260 के करीब मरीजों का…
Read More