पपरोला (कांगड़ा)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर लगातार सातवें दिन रेल सेवाएं बाधित रहने से रेल यात्रियों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। बीते दिन चौंतड़ा के पास पुली धंसने से ठप पड़ा जोगिंद्रनगर रेलमार्ग वीरवार को भी बहाल नहीं हो सका। वहीं बैजनाथ-पपरोला से कोपरलाहड़ के लिए 4 रेलगाड़ियां रद्द की गईं। इस कारण यात्रियों को निराश वापस लौटना पड़ा। वहीं जोगिंद्रनगर के लिए भी दोनों रेलगाड़ियां नहीं जा सकीं। हालांकि वीरवार को मौसम साफ होने पर रेल विभाग ने राहत की सांस ली व क्षतिग्रस्त पुली की दिन-रात मरम्मत जारी है।…
Read MoreCategory: Kangra
कंफेक्शनरी की दुकान में आग
धर्मशाला। शाहपुर विस क्षेत्र के रैत बाजार में एक दुकान आग की भेंट चढ़ गई। शार्ट सर्किट आग का कारण बताया जा रहा है। कंफेक्शनरी की दुकान में आधी रात को लगी आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है। वहीं वीरवार को एसडीएम डा. हरीश गज्जू व नायब तहसीलदार विनय कुमार ने मौके का दौरा किया। अधिकारियों ने पटवारी को नुकसान का सही आंकलन करने व अन्य अधिकारियों को घटना के कारणों की जांच करने के आदेश जारी किए। वहीं बिजली बोर्ड…
Read Moreऐतिहासिक शिव मंदिर का वजूद खतरे मे:
बैजनाथ (कांगड़ा)। पुरातत्व विभाग के तहत आने वाले उपमंडल के दोनोें ऐतिहासिक शिव मंदिर और सिद्धनाथ मंदिर में पानी का रिसाव होने के कारण इनके अस्तित्व को भविष्य में खतरा पैदा हो सकता है। ऐतिहासिक शिव मंदिर के गर्भ गृह के बाहर के हिस्से की बाईं तरफ की दीवार पर बरसात होने पर पानी आना शुरू हो गया है। ऐसा नहीं है कि पानी का रिसाव पहली मर्तबा शुरू हुआ हो। पिछले तीन वर्षों से बरसात के मौसम में पानी का रिसाव शुरू हो जाता है। वास्तुकारों की मानें तो…
Read Moreशटरिंग उतारते वक्त गिरने से मौत
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के निकट समलोटी में एक निजी स्कूल की छत से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रतन चंद पुत्र चंदो राम निवासी समलोटी शटरिंग का काम करता था। वीरवार को वह एक निजी विद्यालय में लगाई गई शटरिंग को उतार रहा था। शटरिंग उतारते समय शटरिंग उस पर गिरी, जिससे वह व्यक्ति जमीन पर आ गिरा। गंभीर रूप से घायल रतन चंद को तुरंत टांडा मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगरोटा बगवां पुलिस…
Read Moreफर्जी डाक्टर, खतरे में जान
नूरपुर (कांगड़ा)। स्थानीय इंदौरा, नूरपुर, फतेहपुर तथा जवाली क्षेत्र के गांवों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के नाम पर इन दिनों तीन दर्जन से ऊपर फर्जी डाक्टरों का अलग-अलग गांवों में जमावड़ा लगा हुआ है। सूबे से बाहर पंजाब से आने वाले इन तथाकथित डाक्टरों के झांसे में आने से कई लोग ठगे जा चुके हैं। यह फर्जी डाक्टर गांव में जाकर मरीजों का एंपेंडिक्स, बच्चादानी, गालब्लेडर, डिलीवरी तथा आप्रेशन भी कर रहे हैं। इससे कई लोग जानलेवा बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। तथाकथित इन डाक्टरों की…
Read Moreसिविल सप्लाई का हजारों क्विंटल राशन फंसा
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा बस स्टैंड के निकट वार्ड नंबर सात को जोड़ने वाली सड़क की पुलिया के धंसने से सबसे ज्यादा परेशानी सिविल सप्लाई कारपोरेशन के गोदाम के अधिकारियों को हो रही है। एकमात्र रास्ते की पुलिया धंसने से गोदाम में राशन उतारने आए दो ट्रक भी फंस गए हैं। साथ ही गोदाम में रखा हजारों क्विंटल राशन भी डंप होकर रह गया है। इससे क्षेत्र में डिपुओं में राशन की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिविल सप्लाई कारपोरेशन के डीएम भी टीम के…
Read Moreफोरलेन होगा शिमला-कांगड़ा एनएच
धर्मशाला। शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि शिमला-कांगड़ा राष्ट्रीय उच्चमार्ग-88 को फोरलेन बनाने के लिए मामला केंद्रीय परिवहन एवं उच्च मार्ग मंत्रालय के सक्षम उठाया गया है। 197 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय उच्च मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्ग 5 जिलों से गुजरने के अतिरिक्त प्रदेश के तमाम जिलों को जोड़ता है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से प्रदेश के लिए 9 नए राष्ट्रीय उच्च मार्ग स्वीकृत करने का भी मामला केंद्र के समक्ष उठाया गया है। सरकार ने प्रदेश के सभी राजस्व गांवों…
Read Moreपपरोला-जोगिंद्रनगर रेल पर ब्रेक
पपरोला (कांगड़ा)। मूसलाधार बारिश से कांगड़ा घाटी में रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कोपरलाहड़ के पास भूस्खलन से बंद रेलमार्ग छह दिन बाद भी नहीं खोला जा सका। वहीं, बुधवार को जोगिंद्रनगर तहसील के चौंतड़ा में रेलमार्ग पर बनी पुली क्षतिग्रस्त होने के कारण बैजनाथ-पपरोला से जोगिंद्रनगर के बीच रेल संपर्क ठप हो गया। इस कारण जोगिंद्रनगर-पठानकोट रेल मार्ग पर 4 रेलगाड़ियां रद करनी पड़ीं। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को बैजनाथ-पपरोला से जोगिंद्रनगर के बीच सुबह 10 बजे चलने वाले गाड़ी…
Read Moreटांडा अस्पताल में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़
धर्मशाला। डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में एक नाबालिग लड़की से आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप एक व्यक्ति पर लगा है। कुछ लोगों ने आपत्तिजनक हरकतें करने वाले व्यक्ति को टांडा स्थित पुलिस चौकी के हवाले किया। व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ भी की लेकिन इस मामले में किसी तरह की शिकायत दर्ज न होने से मामला दर्ज नहीं किया गया। हालांकि, डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है फिर भी यदि शिकायत उनके पास आती है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की…
Read Moreनूरपुर से पीजीआई तक मिलेगी मुफ्त एंबुलेंस
नूरपुर (कांगड़ा)। अब आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला, टांडा मेडिकल या फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करने के लिए टैक्सी का किराया नहीं खर्चना पड़ेगा। 108 राष्ट्रीय निशुल्क एंबुलेंस सेवा के अंतर्गत नूरपुर सिविल अस्पताल में मरीजों को अब आपातकालीन परिस्थितियों में अत्याधुनिक सुविधाओं व उपकरणों से लेस नई रेफरल एंबुलेंस (इंटर ट्रांसपोर्ट) की सुविधा मिलेगी। बुधवार को स्थानीय विधायक अजय महाजन ने नई रेफरल एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभांरभ किया। विधायक अजय महाजन ने कहा कि जिला कांगड़ा में टांडा मेडिकल कालेज…
Read More