धर्मशाला। जिला कांगड़ा के 90 फीसदी कार्यालय हाईटेक नहीं हैं। मात्र दस फीसदी कार्यालय व विभाग ही हाईटेक हो पाए हैं। ऐसा नहीं इनके पास कंप्यूटर व इंटरनेट सुविधा नहीं है। सारी सुविधाएं होने के बावजूद इन कार्यालयों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। जिला कोष विभाग ने आज से छह माह पूर्व ई पासवर्ड जारी किया है। इसके तहत विभिन्न विभागों व कार्यालयों के कर्मचारी व अधिकारी अपने वेतन संबंधी जानकारी स्वयं अपडेट कर सकते हैं। लेकिन हकीकत में जिला कांगड़ा के दस फीसदी कार्यालय व विभाग ही इस हाईटेक…
Read MoreCategory: Kangra
देहरा में नाबालिग के साथ दुराचार
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की से दुराचार करने और मोबाइल फोन में वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल धर्मशाला अस्पताल में करवाया, जहां उसके साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय पीड़ित लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि 23 जुलाई शाम करीब साढ़े चार बजे वह जंगल में पशु चराने गई थी। इसी दौरान वीरेंद्र (23) और रिंकू…
Read More100 करोड़ से होगा नूरपुर का विकास
कंडवाल (कांगड़ा)। विधायक अजय महाजन ने कहा कि नूरपुर विस क्षेत्र में विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। महाजन ने ठेहड़-कुखेड़ तथा धनेटी गारला पंचायतों में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पांच खंडों में नूरपुर ब्लाक को चुना गया है। इसके तहत नूरपुर को आदर्श ब्लाक के तहत 100 करोड़ की धनराशि से गांवों में विकास की गंगा बहेगी। विधायक ने कहा कि पिछले पांच साल में भाजपा के शासनकाल में विकास कार्य ठप रहा तथा विकास के नाम पर झूठी घोषणाएं…
Read Moreनूरपुर में तीन माह में बनेगा मिनी सचिवालय
नूरपुर (कांगड़ा)। किराये के भवनों में चल रहे विभिन्न सरकारी कार्यालयों को जल्द नए मिनी सचिवालय में एक अदद सरकारी छत मिलने की उम्मीद बंधी है। 4.73 करोड़ से बनने वाले निर्माणाधीन मिनी सचिवालय के शेष बचे कार्य को पूरा करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लोनिवि ने अगले तीन माह में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इससे नूरपुर क्षेत्र की जनता को एक ही छत के नीचे सभी सरकारी विभागों के दफ्तरों की सुविधा मिलेगी। इस मिनी सचिवालय में विभिन्न 19 सरकारी…
Read Moreअब टांडा रेफर नहीं होंगे शिशु
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल में शिशुओं का उपचार अब आधुनिक तकनीक से होगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने सिक चाइल्ड केयर यूनिट (एससीसीयू) स्थापित की है। इसमें अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों के माध्यम से जन्म लेने के बाद बच्चों को पीलिया, अकड़न और अन्य जटिल बीमारी का समाधान जिला अस्पताल में हो सकेगा। इस यूनिट पर 20 लाख रुपये खर्च हुए हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सिक चाइल्ड केयर यूनिट में बीमार शिशुओं का इलाज किया जाएगा। पहले यह सुविधा अस्पताल में नहीं थी। गंभीर हालत में शिशुआें…
Read Moreधर्मशाला के शहीद स्मारक में कारगिल योद्धाओं को दी श्रद्धांजलि
धर्मशाला। सशस्त्र सेना के बिगुल पर शोकधुन के साथ खेल नगरी धर्मशाला उस वक्त गर्व के लम्हों में डूब गई जब कारगिल शहीदों की कुर्बानी की याद में शहीद स्मारक में एकत्रित हुए। वर्ष 1999 में देश के अहम आपरेशन विजय कारगिल में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जांबाज वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए हर आंख नम हो गई। इन आंखों में अपनों को खोने का गम था तो देश के लिए कुर्बान हो जाने का गर्व भी। समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे नौवीं राइजिंग स्टार कोर के…
Read Moreमहिला प्रधान पर चार्ज फ्रेम
धर्मशाला। विकास खंड रैत के अंतर्गत एक पंचायत की महिला प्रधान करीब पांच वर्ष पूर्व सामने आए दुराचार के एक मामले में फंस गई हैं। प्रधान पर अब निलंबन की गाज गिर सकती है। संबंधित महिला प्रधान की उसके पति पर दुराचार के आरोपों में संलिप्तता पाई गई है। ग्राम पंचायत प्रधान के खिलाफ कोर्ट में चार्ज फ्रेम हो चुके हैं। पंचायती राज विभाग ने प्रधान को पहले कारण बताओ नोटिस भेजा है। 10 दिनों के अंदर प्रधान को नोटिस का जवाब देना होगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रधान…
Read Moreघर-घर गूंजेंगे शहीदों की शहादत के तराने
धर्मशाला। शहीदों की शहादत पर बुने तराने अब घर-घर गूंजेंगे। सरकार या प्रशासन जो नहीं कर सका उसे अब संगीतकार व प्रोफेसर सतीश ठाकुर ने करने की ठानी है। सतीश ठाकुर कांगड़ा के सात शहीदों पर गाने लिख रहे हैं जिन्हें वह सीडी में रिकार्ड कर जल्द ही लांच करने जा रहे हैं। सतीश ठाकुर कारगिल शहीदों से लेकर स्वतंत्रता सेनानी व देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले सात योद्धाओं को कुर्बानी को लड़ीवार पिरोया है। प्रो. सतीश जल्द ही इन गानों को अंतिम रूप देने जा रहे हैं,…
Read Moreआंख नम पर सीना गर्व से चौड़ा
धर्मशाला। …शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मिटने वालों का बस यही निशां होगा। पाकिस्तानी घुसपैठियों के साथ भारत के विजयी कारगिल आपरेशन के जांबाज सैनिकों की शहादत पर आज जहां हरेक आंख नम है तो सीना गर्व से चौड़ा भी। परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बतरा, कैप्टन सौरभ कालिया हों या फिर ग्रेनेडियर सुरजीत सिंह सहित अन्य जांबाज सैनिक। इनके कदमों की थर्राहट सेे दुश्मनों के दिल दहल उठते थे। कारगिल विजय दिवस पर हिमाचल के इन वीर सपूतों को उनकी शहादत पर शुक्रवार को…
Read Moreदेहरा में पूर्व सैनिकों ने उठाई समस्याएं
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। इंडियन एक्स सर्विसेज लीग की बैठक वीरवार को राधा-कृष्ण मंदिर में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर इंडियन एक्स सर्विसेज लीग के स्टेट चेयरमैन मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने शिरकत की। बैठक में उपमंडल देहरा के कई पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने हिस्सा लिया। इसमें पूर्व सैनिकों ने समस्याओं को उठाया और उनके शीघ्र हल की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सीएसडी कैंटीन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। रिटायर्ड सूबेदार मेजर जयगोपाल सिंह और गुरचरण सिंह ने कहा कि कैंटीन को बने हुए दो दशक से…
Read More