थुरल (कांगड़ा)। थुरल इलाके में हुई चोरी मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से तीन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दो को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने इन आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत व रिमांड मिला है। जानकारी के अनुसार पांच अप्रैल को थुरल इलाके के गांव काना सवां में चुनी लाल व उर्मिला देवी के घर के ताले तोड़ कर करीब दस लाख के गहने व एक लाख की नकदी…
Read MoreCategory: Kangra
भूस्खलन ने रोकी कांगड़ा रेल की राह
पपरोला (कांगड़ा)। लगातार भूस्खलन के चलते जगह-जगह मलबा गिरने से जोगिंद्रनगर-पठानकोट रेल मार्ग पर दो सप्ताह बाद भी यातायात सामान्य नहीं हो सका है। इस कारण रेल मार्ग पर रोजाना बैजनाथ से कोपरलाहड़ तक 2 रेलगाड़ियां ही चल रही हैं। ट्रैक पर मलबा गिरने से बंद पड़ी जोगिंद्रनगर रेल सेवा के 1-2 दिन में बहाल होने की उम्मीद है। इसकी पुष्टि सहायक मंडल अभियंता ने की है। रेलवे सूत्रों के अनुसार कोपरलाहड़ में कांगड़ा-शिमला एनएच-88 से लगातार रेल मार्ग पर मलबा और पानी गिर रहा है जिस कारण अभी रेल…
Read More25 हजार भक्तों ने किए भोले बाबा के दर्शन
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में सावन माह के दूसरे सोमवार को करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने शिव लिंग रूपी भोले शंकर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सुबह चार बजे आरती के उपरांत मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। देर रात तक श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन करतेे रहे। इस सोमवार को पूरा दिन मौसम साफ रहने के चलते श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ उमड़ी। मंदिर न्यास के जीडी अवस्थी, प्यार चंद अवस्थी, सुरेश कुमार और प्रशासन की तरफ से तहसीलदार डीसी ठाकुर मंदिर में व्यवस्था की देखरेख…
Read Moreसमलोटी में बस पलटी, चार महिलाएं घायल
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरोटा बगवां क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार सुबह समलोटी में एक बस दुर्घटना में चार महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के दौरान बस सड़क से पलट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे सुन्हीं की तरफ से नगरोटा बगवां की ओर आ रही एक निजी बस अन्य वाहन को पास देते समय खेतों में लुढ़क कर पलट गई। हादसे के वक्त घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। हादसे में बस में सवार लोगों में से चार महिलाओं को मामूली चोटें आईं। घायलों को तुरंत…
Read Moreमोबाइल फोन जुन्गा लैब भेजने की तैयारी
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के तहत एक नाबालिग के साथ दुराचार करने और वीडियो बनाने के आरोपी युवकों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से कोर्ट ने आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवकों के मोबाइल फोन सेट को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इससे पता लगाया जा सकेगा कि कहीं पीड़ित लड़की का वीडियो तो नहीं बनाया गया है। पुलिस इस थ्योरी पर भी काम कर रही है कि हो सकता…
Read More15 घंटे बंद रही बैजनाथ चढियार सड़क
बैजनाथ (कांगड़ा)। भूस्खलन के चलते बाधित बैजनाथ-चढियार मार्ग सोमवार को करीब 15 घंटों बाद बहाल कर दिया गया। मार्ग पर 15 घंटों तक यातायात बाधित रहा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार शाम को सात बजे चोबू पुल के समीप बांस के जाड़ मलबे सहित सड़क पर पहुंच गए। इससे मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे लोनिवि ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया। मार्ग के बंद होने के कारण…
Read Moreसुबह चार बजे से खुलेंगे मंदिर के कपाट
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर में सावन माह के दूसरे सोमवार के मेले के सफल आयोजन के लिए मंदिर न्यास ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह चार बजे आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खुल जाएंगे और शाम को 9 बजे होने वाली आरती तक भोले शंकर के दर्शन कर सकेंगे। वहीं, प्राथमिक स्कूल कैंपस में भंडारे का आयोजन किया जाएगा और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मी खीरगंगा घाट, मेले व मंदिर कैंपस में मौजूद रहेंगे। वहीं, प्रशासन की तरफ से दो अधिकारी व दो…
Read Moreगाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, दो गंभीर
बैजनाथ/पंचरुखी (कांगड़ा)। उपमंडल के अंतर्गत रजोट गांव में चल रहे शादी समारोहों से लौट रहे दो परिवारों में हुई मारपीट में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रजोट निवासी सुरेश कुमार की शिकायत पर गिरफ्तार किए गए तीनोें लोगों को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने तीन लोगों चैन सिंह, राकेश कुमार और चमेल सिंह को 30 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए हैं। जबकि एक अन्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है। मामले में हिरासत में लिए गए लोग जालग…
Read Moreदेहरा में नाबालिग के साथ दुराचार
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की से दुराचार करने और मोबाइल फोन में वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल धर्मशाला अस्पताल में करवाया, जहां उसके साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय पीड़ित लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि 23 जुलाई शाम करीब साढ़े चार बजे वह जंगल में पशु चराने गई थी। इसी दौरान वीरेंद्र (23) और रिंकू…
Read Moreयुद्ध लड़ लिया; हक की लड़ाई बाकी
धर्मशाला। भूतपूर्व सैनिक लीग का जिला स्तरीय सम्मेलन धर्मशाला स्थित सैनिक विश्राम गृह में रविवार को हुआ। इसमें सैनिकों की समस्याओं व मांगों पर विस्तार से चरचा की गई। सैनिकों ने वन रैंक वन पेंशन की लड़ाई जारी रखने का निर्णय लिया। इस मौके पर कांगड़ा यूनिट के चेयरमैन कैप्टन डीआर शर्मा ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि युद्ध तो लड़ लिया है, लेकिन संपन्न जीविका की लड़ाई बाकी है। संपन्न जीविका बिना लड़ाई के मिलना मुमकिन नहीं दिखता। स्नसके चलते पूर्व सैनिकों का अपने हकों की…
Read More