पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा के पालमपुर में चल रहे अभ्यास शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य सत्ता प्राप्ति के बजाए समाज निर्माण रहा है। राजनीतिक दल होने के नाते भाजपा चुनावों में हिस्सा लेती है। भाजपा ने कभी भी सत्ता को सुख का साधन न मानकर सेवा का माध्यम माना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव जीतने के लिए केवल सरकार की ओर से किया गया विकास या सभी वर्गों के लिए किए गए कार्य ही काफी नहीं होते हैं, बल्कि…
Read MoreCategory: Kangra
एबीवीपी जलाएगी सीएम का पुतला
धर्मशाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कांगड़ा इकाई की बैठक शुक्रवार को पूर्व प्रांत मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अजय भरेटा की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों व आम छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन और शिक्षा के व्यापारीकरण की कड़ी निंदा की गई। विद्यार्थी परिषद ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र में जो योग्य शिक्षक पढ़ा रहे थे, अब उनके स्थान पर अयोग्य लोगों की नियुक्तियां की गई है। एबीवीपी के पूर्व प्रांत मंत्री ने कहा कि…
Read Moreलोस टिकट पर कोई उफ नहीं करेगा : राजनाथ
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की शुक्रवार को शुरू हुई तीन दिवसीय बैठक और अभ्यास शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पहले ही दिन प्रदेश भाजपा नेताओं को नसीहत तक दे डाली। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कई कार्यकर्ताओं की टिकट को लेकर धुकधुकी तेज हो गई है। आने वाले समय में लोकसभा का टिकट भले ही किसी को भी मिले, लेकिन कोई उफ तक मत करना। सभी एकजुट होकर काम करेंगे तो जीत भाजपा की होगी। उन्होंने सिद्धांतों के साथ…
Read Moreसीमा विवाद में झूल रहा शव
रे (कांगड़ा)। हिमाचल-पंजाब की सीमा पर स्थित रे क्षेत्र में शुक्रवार को पेड़ से लटकी मिली एक महिला की लाश का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। जानकारी के अनुसार रे के समीप पंजाब की सीमा पर वीरवार देर शाम गुज्जर समुदाय की महिला बगो बीबी की लाश पेड़ से लटकी मिली थी। महिला के मायके होशियारपुर में हैं और ससुराल फथाणा के साथ लगते पंजाब के वैली मुतरवा में हैं। शुक्रवार को उसके परिजन बिना पुलिस को सूचित किए लाश को दफनाने हाजीपुर जिला होशियारपुर (पंजाब) जा रहे थे कि किसी…
Read Moreकहीं डंगे गिरे, कहीं ल्हासे
धर्मशाला। घाटी में दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से एनएच समेत जिला के अन्य सड़क मार्गों पर ल्हासे व पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। एनएच पर गगल के पास ल्हासे व पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित रहा। वहीं धर्मशाला-गगल सड़क मार्ग पर चैतड़ू से ऊपर भारी ल्हासे गिर गए। जबकि एक जगह सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह से बैठ गया। इससे सड़क का डंगा नीचे खड्ड में पहुंच गया। ल्हासे गिरने से वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना…
Read Moreभरती के नाम पर ठगने वाला फर्जी कैप्टन धरा
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। फौज में भरती कराने के नाम पर युवकों से हजारों रुपये ठगने के आरोप में एक फर्जी कैप्टन को देहरा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर कुल्लू से लाई है। आरोपी पर उपमंडल देहरा के गांव हार मिट्टां में एक युवक से फौज में भरती कराने के नाम पर करीब 80 हजार रुपये ठगने के आरोप में थाना देहरा में मामला दर्ज है। आरोपी युवक विनोद कुमार निवासी बदमाणा (चिंतपूर्णी) का रहने वाला है तथा उसने बीसीए का कोर्स किया हुआ है। जानकारी के अनुसार आरोपी बेरोजगार युवकों से खुद…
Read Moreकांग्रेस की एचपीसीए कब्जाने की मंशा : अनुराग
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। एचपीसीए अध्यक्ष और सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की मंशा एचपीसीए को कब्जाने की है। इसके लिए प्रदेश सरकार हर तरह के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में बने द पवेलियन होटल के निर्माण में विभागों से एनओसी लेकर तमाम औपचारिकताओं को पूरा किया गया है। इसको लेकर पहले ही न्यायालय में जांच चल रही है, इसके बावजूद एचपीसीए के खिलाफ एफआईआर दर्ज होना न्यायालय की अवमानना है। उन्होंने शुक्रवार को शक्तिपीठ ज्वालाजी में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में…
Read Moreखाई में गिरी बाइक, दो की मौत
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस चौकी कंडवाल के अंतर्गत कंडवाल-लोधवां सड़क मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे सड़क हादसे में 2 बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस के अनुसार रिंकू (25) पुत्र भूरी चंद अपने दोस्तों पुरषोत्तम सिंह (26) व बंटी (23) पुत्र प्रकाश चंद सभी निवासी सूरजपुर मोहटली के साथ बाइक नं पीबी 35 एन 8349 पर डमटाल से वाया भदरोआ होकर कंडवाल की तरफ आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हगवाल के समीप पहुंची तो बाइक अनियंत्रित…
Read Moreफ्लड गेट तक पहुंचा जलस्तर
नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश में भारी बारिश के चलते पौंग बांध का जलस्तर फ्लड गेट तक पहुंच गया है। हालांकि बीबीएमबी के अधिकारियों का मानना है कि पौंग बांध की अधिकतम भंडारण क्षमता को देखते हुए कोई खतरा नहीं है। हालांकि, शुक्रवार को पौंग बांध में 48,160 क्यूसिक पानी की आमद के साथ पानी का स्तर 1365.16 फुट पहुंच गया। पिछले साल इसी दिन पौंग जलाशय में 55,835 फुट पानी की आमद के साथ जलस्तर 1307.74 फुट दर्ज किया गया था। जो पौंग बांध के मौजूदा जलस्तर से 57.42 फुट ज्यादा…
Read Moreअध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी छिनी
डरोह (कांगड़ा)। विकास खंड सुलह स्थित भेडू महादेव ब्लॉक समिति ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया। इसके चलते मौजूदा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से अब उनकी कुर्सी छिन गई है। जिला पंचायत अधिकारी की अध्यक्षता में 12 बागी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। सुलह बीडीसी में कुल 19 सदस्य हैं। इनमें से 12 एकजुट हैं तथा 7 सोमवार की बैठक में अनुपस्थित रहे। अन्य सदस्य गैरहाजिर रहे। मौजूदा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी बैठक में नहीं आए। 12 सदस्यों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के…
Read More