पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति का पालमपुर में आयोजित तीन दिवसीय अभ्यास शिविर का रविवार को समापन हो गया। पार्टी के सभी दिग्गजों ने एकजुट होकर लोस चुनाव जीतने की रणनीति पर मंथन किया। वहीं, तीनों दिन भाजपा के दिग्गज कांग्रेस पर आक्रामक दिखे। उन्होंने एकजुट होकर कांग्रेस पर निशाने साधे। शिविर का समापन प्रदेश भाजपा प्रभारी बलवीर पुंज ने किया। शिविर में किसी तरह की गुटबाजी देखने को नहीं मिली। तीन दिन तक चले इस अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता…
Read MoreCategory: Kangra
बिजली तार की चपेट में टिप्पर, चालक की मौत
धर्मशाला। इंदौरा के कपरोड़ी में स्टोन क्रशर में बजरी उतारते समय एक टिप्पर 33केवी लाइन की चपेट में आ गया। इस कारण चालक मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तारा चंद ( 48) टिप्पर चलाता था। हर रोज की तरह ही तारा चंद टिप्पर से स्टोन क्रशर में बजरी उतार रहा था। इस दौरान टिप्पर का पिछला हिस्सा एलटी लाइन की चपेट में आ गया। ऐसे में चालक को संभलने का मौका ही नहीं मिला। देखते ही देखते करंट लगने से चालक की मौत…
Read Moreमोदी सुयोग्य शासक और ईमानदार नेता : शांता
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शांता कुमार ने कहा कि भाजपा का इतिहास हमेशा उज्ज्वल, शानदार और गौरवशाली रहा है। आज भाजपा के कार्यकर्ता इस बात पर गर्व कर सकते हैं कि भाजपा के पास नरेंद्र मोदी जैसे नेता हैं, जो सुयोग्य शासक, ईमानदार व दूरदर्शी हैं। वहीं बेदाग, विद्वान और देश की राजनीति के सबसे वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेता भी हैं, जिनको आज सारा देश इज्जत की नजर से देखता है। ऐसे में आज देश की जनता भाजपा को सबसे ज्यादा उपयुक्त पार्टी मानती…
Read Moreबिना सिग्नल के लगाए दिए स्पीड ब्रेकर
धर्मशाला/रैत। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर विभाग ने बिना सिग्नल के स्पीड ब्रेकर लगा दिए हैं। गगल के निकटवर्ती मांझी पुल के दोनों ओर विभाग ने ये गतिरोधक लगाए हैं। बेशक महकमे ने मांझी पुल के क्षतिग्रस्त होने के चलते यह कदम उठाया है। लेकिन गतिरोधक पर सिग्नल लगाने की कोई जहमत नहीं उठाई। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि अमूमन एनएच पर वाहनों की रफ्तार व भीड़ को देखते हुए स्पीड ब्रेकर नहीं लगाए जाते। हालांकि गतिरोधक की जरूरत होने की सूरत में…
Read Moreकांग्रेस की हर चुनौती को तैयार हूं : धूमल
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो बदले की भावना से राजनीति करने की प्रदेश में परंपरा शुरू की है, उसका खामियाजा जल्द ही उसे भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की हर चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। पालमपुर में प्रदेश भाजपा के अभ्यास वर्ग के समापन के बाद पत्रकारों से धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार यूपीए की ओर से किए गए बडे़ घोटालों टूजी स्पेक्ट्रम, कोयला तथा कामनवेल्थ गेम्स आदि घोटालों से जनता का ध्यान हटाने के…
Read Moreलोनिवि को करोड़ों की चपत
धर्मशाला। घाटी में तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश जारी है। हालांकि शनिवार को दोपहर बाद तक धूप खिली रही। लेकिन दोपहर के बाद फिर से बारिश शुरू हो गई है। लगातार जारी बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन दिन से लगातार जारी बारिश से जगह-जगह सड़क मार्गों पर ल्हासे व पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित रहा। वहीं लोनिवि के अधिकारियों के मुताबिक विभाग को बरसात से अब तक करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। हालांकि शनिवार को मौसम साफ रहने पर…
Read Moreहार का दर्द भुलाकर मजबूती पर जोर
पालमपुर (कांगड़ा)। विधानसभा चुनाव में गुटबाजी के फेर में हार का दंश भुलाकर पालमपुर में तीन दिन तक चले अभ्यास शिविर में भाजपा मिशन-2014 को लेकर मंथन करती देखी गई। हालांकि इस शिविर में विस चुुनाव में भाजपा को मिली हार के कारणों को लेकर किसी ने खुलकर बयां नहीं किया। लेकिन लेकिन इस टीस को भुलाकर पालमपुर में आने वाले लोकसभा चुनावों पर पार्टी को एकसूत्र में पिरोने पर जोर दिया गया। केंद्रीय भाजपा नेतृत्व के बीच शुरू हुए इस अभ्यास शिविर में शुक्रवार से लेकर रविवार तक एकजुटता…
Read Moreसंगठन को चुस्त-दुरुस्त रखें कार्यकर्ता
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा के तीन दिवसीय अभ्यास शिविर के आखिरी दिन राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन को चुस्त-दुरुस्त रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत होगा तो ही पार्टी मजबूत होगी। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। इसके लिए हमें अभ्यास शिविरों में मिल रही सीख को बूथ स्तर तक ले जाना होगा। उन्होंने कहा कि अभ्यास शिविर में भाग लेने से ही काम नहीं चलेगा, बल्कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक जाना होगा। उन्होंने…
Read Moreनड्डा और पुंज ने दिए टिप्स
पालमपुर( कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा के अभ्यास वर्ग के दूसरे दिन राष्ट्रीय भाजपा महामंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि राजनीति में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण होता है। कार्यकर्ता का विकास हमेशा होता रहे। एक अच्छा कार्यकर्ता ही समाज निर्माण में अपना योगदान दे सकता है। ऐसे में भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं और नेताओं का व्यक्तित्व अच्छा हो, ऐसी अपेक्षा समाज के सभी लोग करते हैं। लोगों की अपेक्षा भाजपा कार्यकर्ताओं से अन्य किसी भी दल के नेताओं से अधिक रहती है। उन्होंने व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए राजनीति में…
Read Moreएकता से ही मिलेगी मंजिल
पालमपुर (कांगड़ा)। आपसी कलह और गुटबाजी के चलते विधानसभा चुनावों में चारों खाने चित हुई भाजपा को उन चुनावों का सबक याद आ गया है। अभ्यास शिविर के दूसरे दिन कई भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं व मौजूद नेताओं को आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर नसीहत दी कि जब पार्टी में एकजुटता होगी तभी पार्टी चारों सीटों पर जीत दर्ज कर पाएगी। अभ्यास शिविर में किसी नेता ने गुटबाजी को लेकर बेशक कोई बात नहीं की हो। लेकिन लोकसभा चुनाव को देख और राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के कहे…
Read More