एनएच 88 एक घंटा जाम

कांगड़ा। शहर व इसके साथ सटे इलाकों में सोमवार रात से जारी बरसात ने तबाही मचाई। एनएच 88 पर दौलतपुर के पास ट्रक फंसने से करीब एक घंटा जाम लगा रहा। नंदरुल में ल्हासा गिरने से मार्ग अवरुद्ध रहा। पुराना कांगड़ा में पहाड़ियों का मलबा गिरने से यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। जमानाबाद में क्षतिग्रस्त पुल की एप्रोच का हिस्सा भी पानी में बह गया। टांडा रोड पर फ्लोर मिल के पास पहाड़ियों से पत्थर गिरते रहे। बरसात से जहां कई सड़कें पानी से भर गईं तो कई…

Read More

मेरी बेटी मरी नहीं उसकी हत्या की गई

कंडवाल (कांगड़ा)। फतेहपुर के जगीरा क्षेत्र में पहली अगस्त को हुई महिला के मौत मामले के चलते सोमवार को मृतका के परिजनों तथा थोहड़ा पंचायत के लोगों ने भाजपा जिला महासचिव रणवीर सिंह निक्का की अगुवाई में नूरपुर के एसडीएम अश्वनी सूद को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उनके साथ थोहड़ा पंचायत के प्रधान रमेश सिंह भी मौजूद रहे। ज्ञापन में मृतका की माता फकरो बीबी निवासी थोहड़ा ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी बगोे बीबी की हत्या की गई है। हत्या करने के बाद सबूतों को मिटाने की कोशिश…

Read More

छात्र नेताओं और पुलिस में तीखी नोकझोंक

धर्मशाला। धर्मशाला कॉलेज स्थित रीजनल सेंटर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने केंद्र के निदेशक का घेराव किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस जवानों और कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक तक हो गई। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने मामले को शांत करवा दिया। विद्यार्थी परिषद के नेता केंद्र से योग्य स्टाफ को बाहर निकालने के फैसले का विरोध कर रहे थे। छात्र नेताओं ने निदेशक का घेराव करते हुए उनसे योग्य प्रवक्ताओं को दोबारा नियुक्ति दिए जाने, डेपुटेशन पर गए विधि विभाग के प्राध्यापकों को केंद्र में लाने, अयोग्य प्रवक्ताओं…

Read More

पुलिस को गच्चा दे गए छात्र नेता

धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में एबीवीपी ने पुलिस के कड़े पहरे को भेदते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का सरेआम पुतला जलाया। छात्र नेताओं ने कालेजों में रूसा को लागू करने के निर्णय पर कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रदर्शन किया। पहले से सीएम का पुतला जलाने का एलान कर चुकी विद्यार्थी परिषद को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुरजोर कोशिश की। पुलिस प्रशासन ने सीएम का पुतला जलाने से रोकने के लिए धर्मशाला कॉलेज परिसर में करीब 70 जवान तैनात किए थे लेकिन छात्र नेताओं ने पुलिस को गच्चा…

Read More

घिरथोली में भारी बारिश से मकान ढहा

धर्मशाला/बैजनाथ। सोमवार को धर्मशाला शहर में पूरा दिन बारिश जारी रही। इससे छात्रों, कर्मचारियों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिले के निचले इलाकों में भारी बारिश से मार्गों पर जगह-जगह ल्हासे और पत्थर गिरे। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ। वहीं बैजनाथ उपमंडल के गांव घिरथोली में भारी बारिश में एक स्लेटपोश मकान ढह गया। आईआरडीपी से संबंधित प्रभावित परिवार ने गांव में ही अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है। जानकारी के अनुसार घिरथोली गांव के चुहडू़ राम का मकान सोमवार को भारी बारिश में ढह गया। पहले…

Read More

भारी बारिश में भोले बाबा के जयकारे

बैजनाथ (कांगड़ा)। सावन माह के तीसरे सोमवार को 15 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने बैजनाथ शिव मंदिर में भोले बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। रात 9 बजे होने वाली आरती तक यह सिलसिला जारी रहा। सुबह से बारिश होने के कारण दूसरे सोमवार के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। मंदिर न्यास की तरफ से प्यार चंद अवस्थी, जीडी अवस्थी और एटीओ सुरेश कार्यों की देखरेख के लिए तैनात रहे। महिला व पुरुष पुलिस कर्मी सुरक्षा…

Read More

मढेहड, दियोल हर साल झेलते हैं तबाही

मढेहड (बैजनाथ)। ऊपरी क्षेत्र के लोगों के लिए बरसात मुसीबतें लेकर आई है। उपमंडल के मढेहड और दियोल गांव के लोग हर वर्ष बरसात में किसी न किसी त्रासदी का शिकार होते रहे हैं। तीन सितंबर 2009 को गांव के इसी नाले ने भारी तबाही मचाई थी। एक दर्जन पशु और आधा दर्जन मकान तेज बहाव में बह गए थे। सोमवार को भी इस नाले का रौद्र रूप देखकर हर किसी की रूह कांप उठी। 2010 में संसाल के ही मतरुहं गांव में जमीन फटने से पूरे गांव के घरों…

Read More

कृषि विवि में चलेगा तबादलों का चाबुक!

पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में लंबे अरसे से डटे कर्मचारियों और अधिकारियों को अब दूसरी जगह जाना पड़ेगा। ये कर्मचारी स्वेच्छा से अपना तबादला करवा सकते हैं नहीं तो कृषि विवि प्रशासन अपने हिसाब से तबादला करेगा। विश्वविद्यालय में फरलू मारने वाले कर्मचारी और अधिकारी भी तबादलों से बच नहीं पाएंगे। सूत्र बताते हैं कि कृषि विवि में कई कर्मचारी और अधिकारी पिछले कई सालों से डटे हुए हैं। यहां तक कि कइयों की तो कृषि विवि पालमपुर में ही 25-30 साल की नौकरी हो गई। कृषि विवि में…

Read More

शिव मंदिर काठगढ़ में लगी भक्तों की कतारें

इंदौरा (कांगड़ा)। श्रावण माह महोत्सव के तीसरे सोमवार को प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ में सैकड़ों भक्तों ने बम-बम भोले के उद्घोष के साथ स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक कर शिव का आशीर्वाद लिया। सोमवार सुबह करीब 5 बजे से ही मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। शिव मंदिर प्रबंधकारिणी सभा द्वारा भक्तों के दर्शन करने व लंगर की समुचित व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा पंजाब व हिमाचल सहित अन्य क्षेत्रों से आई संगत के लिए दानी सज्जनों की तरफ से फलाहार की विशेष व्यवस्था की…

Read More

नवरात्र को सजने लगा मां ज्वाला का दरबार

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ मां ज्वालाजी में सात अगस्त से शुरू हो रहे श्रावण अष्टमी नवरात्र की तैयारियों में मंदिर प्रशासन जुट गया है। मां ज्वाला देवी का दरबार रंग बिरंगी लाइटो और फूलो से सुशोभित होना शुरू हो गया है। मंदिर अधिकारी सुरिंद्र शर्मा ने कहा कि श्रावण अष्टमी नवरात्र के मद्देनजर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नवरात्र में मंदिर के गर्भ गृह में नारियल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। मंदिर कर्मचारियों, मेला ड्यूटी पर अस्थायी कर्मचारियों, पुजारियों व ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को पहचान पत्र जारी…

Read More