धर्मशाला। कजलोट पंचायत के टीहरा लाइन के पास पहाड़ी में बसे गांव के भूस्खलन की चपेट में आने के बाद अब सुधेड़ गांव में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। बुधवार को टीहरा लाइन में तबाही के निशान आधा किलोमीटर नीचे स्थित सुधेड़ गांव तक पहुंच गए। लगातार बारिश के बीच जमीन धीरे-धीरे धंसती जा रही है। सुधेड़ गांव भी भारी बारिश के चलते भूस्खलन की चपेट में आ सकता है। लिहाजा, प्रशासन ने संबंधित गांव में अलर्ट जारी कर दिया है। फिलहाल गांव को अभी तक खाली नहीं…
Read MoreCategory: Kangra
सुआं गांव में नर कंकाल मिलने से सनसनी
पालमपुर (कांगड़ा)। जालग इलाके के सुआं गांव में एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर जाकर नर कंकाल को कब्जे में लेकर जांच के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया है। पंचरूखी पुलिस चौकी के तहत आने वाले जालग इलाके के गांव सुआं में लोगों ने एक नर कंकाल नाले में पड़ा देखा। इसकी सूचना लोगों ने पंचायत प्र्रधान को दी। प्रधान सिकंदर ने इसकी सूचना पंचरूखी पुलिस को दी। एसआई भूप सिंह की टीम ने मौके पर…
Read Moreकुत्तों ने बचाई 70 लोगों की जान
धर्मशाला। कुत्तों की वफादारी के किस्से हर जगह सुनने को मिलते हैं। कजलोट पंचायत के टीहरा लाइन में भी कुछ ऐसा ही किस्सा पेश आया। बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे कजलोट पंचायत में पालतू कुत्तों ने भूस्खलन से पहले भौंककर लोगों को जगा दिया। कजलोट पंचायत के टीहरा लाइन के दूसरे मोड़ के पास सुबह जब भूस्खलन से जमीन धंसने ही वाली थी कि गांव के पालतू कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया। ऐसे में गांव के लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। लोगों ने जब…
Read Moreशिव मंदिर काठगढ़ में लगी भक्तों की कतारें
इंदौरा (कांगड़ा)। श्रावण माह महोत्सव के तीसरे सोमवार को प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ में सैकड़ों भक्तों ने बम-बम भोले के उद्घोष के साथ स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक कर शिव का आशीर्वाद लिया। सोमवार सुबह करीब 5 बजे से ही मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। शिव मंदिर प्रबंधकारिणी सभा द्वारा भक्तों के दर्शन करने व लंगर की समुचित व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा पंजाब व हिमाचल सहित अन्य क्षेत्रों से आई संगत के लिए दानी सज्जनों की तरफ से फलाहार की विशेष व्यवस्था की…
Read Moreनवरात्र को सजने लगा मां ज्वाला का दरबार
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ मां ज्वालाजी में सात अगस्त से शुरू हो रहे श्रावण अष्टमी नवरात्र की तैयारियों में मंदिर प्रशासन जुट गया है। मां ज्वाला देवी का दरबार रंग बिरंगी लाइटोें और फूलोें से सुशोभित होना शुरू हो गया है। मंदिर अधिकारी सुरिंद्र शर्मा ने कहा कि श्रावण अष्टमी नवरात्र के मद्देनजर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नवरात्र में मंदिर के गर्भ गृह में नारियल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। मंदिर कर्मचारियों, मेला ड्यूटी पर अस्थायी कर्मचारियों, पुजारियों व ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को पहचान पत्र जारी…
Read Moreपौंग बांध के सभी फ्लड गेट खोले
नूरपुर (कांगड़ा)। भारी बारिश के अलावा बैजनाथ और चिड़गांव में बादल फटने के कारण मंगलवार को पौंग बांध के जलस्तर में करीब 6.52 फुट की रिकार्ड बढ़ोतरी के साथ सभी फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। पौंग बांध में करीब 1,53,280 क्यूसिक पानी की आमद के साथ 1375.64 फुट दर्ज किया गया। पिछले साल इसी दिन जलस्तर करीब 1320 फुट दर्ज किया गया था। मंगलवार को जलस्तर में एकाएक बढ़ोतरी के चलते बीबीएमबी प्रशासन ने पौंग बांध के सभी छहों फ्लड गेट एक-एक फुट तक खोल दिए। पौंग बांध से…
Read Moreपालमपुर में दर्जनों मकान, पशुशालाएं गिरीं
पालमपुर/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल में सोमवार से लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचाई है। जयसिंहपुर के नेत्री गांव के सुभाष चंद और परमेश्वरी दास के घराें पर गिरने का खतरा बना हुुआ है। इन लोगों को प्रशासन ने जयसिंहपुर के सरकारी क्वार्टरों में ठहरा दिया है। पंचायत बड़ के झमूं में भी तीन भाइयों के मकान गिरे हैं। गांव कुछाल जगियां में पृथ्वी सिंह का पक्का मकान बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है। मूंगल गांव में भगवान दास, देश राज व जगदीश की पशुशालाएं गिरी हैं। मुंगल पंचायत के प्रधान…
Read Moreआशापुरी में बादल फटा, छह दुकानें गिरीं
पालमपुर/पंचरूखी (कांगड़ा)। पिछले दिन सोमवार से हो रही भारी बारिश के बीच आशापुरी गांव में बादल फटने से इलाके में भारी तबाही हुई है। हालांकि, इससे जानमाल की हानि नहीं हुई है। लेकिन, इस आपदा से छह दुकानें गिर र्गइं और आशापुरी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से परिवहन निगम पालमपुर की एक बस फंस गई है। कई घर खतरे की जद में आ गए हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे भारी गर्जना के साथ आशापुरी में पानी के साथ मलबा नीचे…
Read Moreट्रैक क्षतिग्रस्त, सभी रेलगाड़ियां रद
पपरोला (कांगड़ा)। मूसलाधार बारिश के चलते कांगड़ा घाटी की लाइफलाइन मंगलवार को पूरी तरह से ठप हो गई। मंगलवार को ल्हासा गिरने से पपरोला-जोगिंद्रनगर रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है। मंगलवार को सभी रेलगाड़ियां रद कर दी गईं। रेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात बैजनाथ-पालमपुर रेल ट्रैक पर मझैरन के पास ल्हासा गिरने से ट्रैक को क्षति पहुंची है। बैजनाथ-पपरोला-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर भी जगह-जगह ल्हासे गिरने के चलते रेल सेवा स्थगित कर दी गई। मंगलवार को बैजनाथ-पपरोला से कोपरलाहड़ तक जारी रेल सेवा को भी रद कर…
Read Moreसड़क पर सैकड़ों वाहन फंसे
लंज (कांगड़ा)। जिले में मूसलाधार बारिश के चलते मंगलवार को नैशनल हाईवे 23 ठप हो गया। रानीताल-32 मील मार्ग के बीच जगह-जगह ल्हासे गिरने से हाईवे अवरुद्ध हो गया। राज्य मार्ग पर ल्हासे गिरने का क्रम पिछली रात से शुरू हो गया। मंगलवार सुबह आठ बजे मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। इसके चलते सैकड़ों वाहन हाईवे पर फंस गए। हाईवे पर इतने ज्यादा ल्हासे गिरे हैं कि देर शाम तक भी मार्ग को बहाल नहीं किया जा सका। नगरोटा सूरियां-गगल मार्ग पर भी कुछेक स्थानों पर मलबा गिरने…
Read More